हैगर्टी को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंच सकते हैं नाइटो

Taiki Naito at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL5779 768x512

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो अच्छे से जानते हैं कि अगला मैच उनके लिए कितना महत्वपूर्ण रहने वाला है।

शुक्रवार, 11 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: BIG BANG II में जापानी स्ट्राइकर का सामना पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से होगा।

अगर नाइटो #3 रैंक के कंटेंडर को हरा पाए तो उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश मिल सकता है।

नाइटो ने हैगर्टी के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा, “आखिरकार ये समय आ ही गया।”

“मुझे इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार था। सभी जानते हैं कि हैगर्टी कितने अच्छे एथलीट हैं इसलिए मुझे और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।”

इससे पहले नाइटो फरवरी में ONE: WARRIOR’S CODE में “द बेबी फेस किलर” सवास माइकल पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं, जो उनकी लगातार चौथी जीत रही।

COVID-19 संबंधी पाबंदियों के कारण इवेंट्स का आयोजन ना होने की वजह से जापानी स्टार को कई महीनों तक रिंग से दूर रहना पड़ा। लेकिन इस खाली समय का प्रयोग उन्होंने अपनी स्किल्स में सुधार करने के लिए किया है।

उन्होंने कहा, “मैं अच्छी शेप में बने रहने की कोशिश करता आया हूं। कोई मैच ना मिलने के बावजूद मैंने कड़ी ट्रेनिंग करना नहीं छोड़ा। महामारी के शुरू होने के बाद में मेरी बॉडी और स्किल्स में कोई अंतर नहीं आया है।

“कोई मैच ना मिलने के कारण मैंने अपने मूव्स को अच्छे से परखा और इसलिए मैं अपनी कमजोरियों पर भी ध्यान दे पाया हूं।”

अब इंतज़ार खत्म हो चुका है। नाइटो अब हैगर्टी का सामना करने वाले हैं, एक ऐसा मैच जिसका उन्हें लंबे समय से इंतज़ार था।

नाइटो ने इस मैच के ऑफर के बारे में बताया, “मैंने सोचा, ‘आखिरकार मुझे उनके खिलाफ मैच मिल ही गया।'”

“जब इस मैच के बारे में पता चला, मुझे थोड़ी घबराहट हुई और भावनाएं भी बाहर आने लगी थीं।”

Taiki Naito defeats Savvas Michael at ONE WARRIOR'S CODE

नाइटो की भावनाएं इसलिए बाहर आईं क्योंकि वो हैगर्टी का बहुत सम्मान करते हैं।

जापानी एथलीट ने कहा, “वो कुछ भी कर सकते हैं। उनके मूव्स शानदार हैं और टॉप एथलीट्स को भी हराने में सक्षम हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”

बिना कोई संदेह हैगर्टी का ONE Super Series का अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है।

जनवरी 2019 में ब्रिटिश स्ट्राइकर ने जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया। उसके बाद मई में मॉय थाई लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने।



लेकिन उसके 3 महीने बाद ONE: DAWN OF HEROES में हैगर्टी को रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ अपने टाइटल को गंवाना पड़ा। उसके बाद इसी साल जनवरी में ONE: A NEW TOMORROW में रोडटंग के खिलाफ रीमैच में भी उन्हें जीत नसीब नहीं हो पाई।

“द जनरल” अब डिविजन के चैंपियन तो नहीं हैं फिर भी नाइटो का मानना है कि उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

नाइटो ने कहा, “हैगर्टी आसानी से हार नहीं मानते, उनकी एल्बोज़ में गज़ब की ताकत है। वो एक बेहतरीन एथलीट हैं और मुझे उनके खतरनाक मूव्स से सावधान रहना होगा।”

“अपने ONE करियर में हैगर्टी ने अपनी एल्बोज़ को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया हुआ है। उनके पिछले मैच को देखकर मुझे इस बात का अहसास हुआ।”

Taiki Naito defeats Alexi Serepisos at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_0696.jpg

नाइटो किसी भी हालत में ब्रिटिश एथलीट को कम नहीं आंकना चाहते, लेकिन उन्हें अपनी स्किल्स पर भी पूरा भरोसा है।

जापानी एथलीट ने कहा, “काफी लोग हैगर्टी को मुझसे बेहतर एथलीट मानते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि स्ट्राइकिंग और तकनीकी तौर पर मैं किसी से कम हूं और मैं ये साबित करने वाला हूं।”

“मुझे भरोसा है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक जगह कितना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, धैर्य कब तक बनाए रख सकते हैं।”

“साइलेंट स्नाइपर” ने इस मैच में अपने लक्ष्य के बारे में बताया, वो अपनी स्ट्राइकिंग की मदद से मैच को फिनिश करना चाहते हैं।

नाइटो ने कहा, “मैं दमदार पंच लगाकर नॉकआउट करने की कोशिश करूंगा। मैं अपने मूव्स से कुछ भी कर सकता हूं इसलिए मुझे भरोसा है कि मैं पंच, किक्स और अन्य मूव्स से उन्हें हरा सकता हूं।”

महामारी के समय में नाइटो अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

उन्होंने हेवी बैग के अंदर घुसकर Bell Wood Fight Team के मेंबर और साथी ONE एथलीट हिरोकी “काईबुटसुकुन” सुजुकी से खुद को अपनी पूरी ताकत के साथ पंच लगाने के लिए कहा।

नाइटो ने बताया, “अगर मैं हेवी बैग के बंद होकर ऐसा करूंगा तो पंच लगाने वाला एथलीट को लगेगा कि वो वाकई में एक बैग को हिट कर रहा है।”

“मैं काफी देर तक लो किक्स और बॉडी शॉट्स के प्रभाव को झेल सकता हूं क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान मैं इसी तरह की चीजों पर ध्यान देता हूं।”

शरीर को ताकतवर बनाने के साथ “साइलेंट स्नाइपर” का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

नाइटो ने कहा, “सुजुकी ने मुझसे कहा कि मैं अच्छी शेप में हूं और ये भी कहा कि वो मेरी जीत की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं।”

नाइटो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं और ये सफर उनके लिए आसान नहीं होगा। लेकिन ब्रिटिश स्टार के खिलाफ एक जीत उन्हें अच्छा मोमेंटम प्रदान कर सकती है।

जापानी स्टार ने कहा, “अभी मेरा ध्यान केवल अगले मैच पर है और अगर मुझे जीत मिली तो कोई मेरे वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने पर सवाल नहीं उठा पाएगा।”

“चाहे मेरा सामना हैगर्टी जैसे तगड़े एथलीट से ही क्यों ना हो रहा हो, मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचने के लिए हैगर्टी को नाइटो के खिलाफ यादगार जीत की जरूरत

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)