मेन इवेंट में जोनाथन हैगर्टी ने टाईकी नाइटो के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 53 768x512

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने वादा किया था कि वो अपने अगले मैच में भावनाओं को रिंग से बाहर ही छोड़कर परफॉर्म करेंगे। अपनी बात पर खरा उतरते हुए उन्होंने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बड़ी जीत प्राप्त करने में सफलता पाई।

11 दिसंबर को हुए ONE: BIG BANG II में जबरदस्त अंदाज में नॉकडाउन करते हुए हैगर्टी ने टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 19.jpg

राउंड का यादगार लम्हा तब देखने को मिला, जब नाइटो ने आउटसाइड लो किक लगाई। हैगर्टी ने किक को ओवरहैंड राइट लगाकर काउंटर किया, जिसके प्रभाव से “साइलेंट स्नाइपर” मैट पर जा गिरे। रेफरी ने काउंट शुरू किया, लेकिन जापानी स्टार अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे।

हैगर्टी राउंड के समाप्त होने से पहले ही नाइटो को फिनिश करना चाहते थे, लेकिन जापानी स्टार ने शानदार तरीके से डिफेंस किया।

दूसरे राउंड की शुरुआत में नाइटो ने हैगर्टी की पुश किक्स को पकड़ा और खतरनाक लो किक्स लगाकर काउंटर किया। दूसरी ओर ब्रिटिश स्टार हैगर्टी अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परख चुके थे इसलिए उन्होंने दिखाया कि वो लेफ्ट पुश किक लगाने वाले हैं, मगर उसे उन्होंने राइट हैंड में तब्दील किया जिसके प्रभाव से नाइटो बैकफुट पर जाते नजर आए।

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 49.jpg

नाइटो इस बार भी मैच में बने रहे, हैगर्टी हाई किक लगाकर मैच को फिनिश करना चाहते थे लेकिन आंख में पैर की उंगली लगने के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। मैच के दोबारा शुरू होने के बाद नाइटो ने बॉडी किक्स लगाने पर जोर दिया, लेकिन हैगर्टी को क्षति पहुंचाना इतना आसान नहीं था।

हैगर्टी ने अपने प्रतिद्वंदी की किक को पकड़ा और उन्हें मैट पर गिराने में सफलता पाई। इस नॉकडाउन के बाद जापानी एथलीट 2 बार सोचने के बाद ही किसी स्ट्राइक को अंजाम दे रहे थे।

तीसरे राउंड में भी हैगर्टी ने फिनिश का प्रयास किया, किक्स लगाकर नाइटो की बॉडी को क्षति पहुंचाई व एक और दमदार ओवरहैंड राइट लगाया। लेकिन जापानी स्ट्राइकर के पास अभी भी बहुत एनर्जी बची हुई थी।

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 30.jpg

“साइलेंट स्नाइपर” ने हैगर्टी के पैरों पर अटैक करते हुए उन्हें बैकफुट पर धकेला और जब ब्रिटिश स्टार ने पुश किक लगाकर काउंटर अटैक किया, तो नाइटो ने उसे काउंटर करते हुए जबरदस्त अंदाज में लेफ्ट हाई किक लगाई।

नाइटो लगातार फ्रंटफुट पर रहकर हैगर्टी के पैरों को किक्स से क्षति पहुंचा रहे थे। लेकिन “द जनरल” जानते थे कि स्कोरकार्ड में अभी भी उन्हें बढ़त मिली हुई है इसलिए उन्होंने राउंड के आखिरी क्षणों में डिफेंसिव रणनीति अपनाए रखी।

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 46.jpg

3 राउंड्स का जबरदस्त एक्शन और 2 नॉकडाउन हैगर्टी को सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाने के लिए काफी रहे।

इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 16-4 का हो गया है और फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में #3 के स्थान को भी कायम रखा है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, हैगर्टी vs नाइटो

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4