ONE Fight Night 6 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया, माइकी मुसुमेची को मिला नया चैलेंजर

Mikey Musumeci Cleber Sousa ONE on Prime Video 2 1920X1280 65 768x511

ONE Championship के 2023 के पहले इवेंट का मेन कार्ड सामने आ गया है, लेकिन शनिवार, 14 जनवरी को होने वाले इस इवेंट के लिए पहले ही घोषित हो चुकी बाउट्स में बदलाव किया गया है।

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची का सामना ONE Fight Night 6 में सयन खरटैक से होने वाला था, लेकिन चोट के कारण रूसी एथलीट इस मैच से बाहर हो गए हैं।

“डार्थ रिगाटोनी” का सामना अब खतरनाक मंगोलियाई ग्रैपलर गंतुमूर बायनदुरेन से होगा, जिन्होंने 2022 सैम्बो वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

मुसुमेची ही अकेले एथलीट नहीं हैं, जिन्हें इवेंट में एक नया प्रतिद्वंदी मिला है।

सुपरलैक कियातमू9 और डेनियल पुएर्तस के बीच को-मेन इवेंट में खाली ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। आपको याद दिला दें कि इस टाइटल को इलियास एनाहाचि को ये टाइटल छोड़ना पड़ा है।

वहीं रोडटंग जित्मुआंगनोन का सामना फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में पुएर्तस के बजाय जिदुओ यिबु से होगा।

इस बीच पूर्व 2-डिविजन किंग आंग ला न संग का सामना चीनी एथलीट फैन रोंग से होने वाला था, लेकिन चीनी स्टार को COVID-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण इस मिडलवेट MMA बाउट से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

आंग ला न संग का सामना अब 215-पाउंड कैचवेट बाउट में जिल्बर्टो गल्वाओ से होगा।

मेन कार्ड के शुरुआती मुकाबले में #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर गैरी टोनन पिछले साल मार्च में ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार के बाद MMA में वापसी कर रहे होंगे।

“द लॉयन किलर” दोबारा चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। वो अमेरिकी फैंस को प्रभावित करते हुए दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के सफर पर निकल सकते हैं।

टोनन का सामना साथी अमेरिकी स्टार जॉनी नुनेज से होगा, जो लाइटवेट डिविजन को छोड़कर नए डिविजन में प्रवेश कर रहे हैं।

मेन कार्ड के बाद फैंस 2 एक्शन से भरपूर मुकाबलों को watch.onefc.com और ONE Championship के यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे।

यहां एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक और एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा मॉय थाई रीमैच में आमने-सामने होंगी, वहीं दक्षिण कोरियाई स्टार किम जे वूंग की भिड़ंत जापानी एथलीट शोको साटो से होगी।

यहां ONE Fight Night 6 के पूरे बाउट कार्ड को देखिए।

ONE Fight Night 6 का मेन कार्ड

  • सुपरबोन सिंघा माविन vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. डेनियल पुएर्तस (ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • माइकी मुसुमेची vs. गंतुमूर बायनदुरेन (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. अनीसा मेक्सेन (मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट – एटमवेट)
  • आंग ला न संग vs. जिल्बर्टो गल्वाओ (MMA – कैचवेट 215 पाउंड्स)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जिदुओ यिबु (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • गैरी टोनन vs. जॉनी नुनेज (MMA – फेदरवेट)

ONE Fight Night 6 के मेन कार्ड के बाद 2 लाइव फाइट्स

  • एना जारूनसाक vs. एकातेरिना वंडरीएवा (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • किम जे वूंग vs. शोको साटो (MMA – कैचवेट 150 पाउंड्स)

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145