मेहदी ज़टूट की कैपिटन को चुनौती: ‘जंग के लिए तैयार रहो’

Mehdi Zatout Leo Pinto NS3 1920X1280 9 768x512

मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट इस बात का सबूत हैं कि किसी काम के लिए प्रतिबद्धता आपको अपार सफलता दिला सकती है।

फ्रेंच-अल्जीरियाई स्ट्राइकर के ONE Super Series सफर की शुरुआत आसान नहीं रही थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार लय प्राप्त की और अब शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी को उनके ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

कॉम्पिटिशन से करीब डेढ़ साल दूर रहने के बाद ज़टूट ने 2020 में वापसी की और लगातार 2 बड़ी जीत दर्ज कीं। मगर अच्छी लय प्राप्त करने के बाद भी उनके लिए ONE मैचमेकर्स द्वारा दिए गए ऑफर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने बताया, “मुझे फोन पर ऑफर के बारे में बताया गया। मैंने कहा, ‘क्या आप अपनी बात को दोहरा सकते हैं क्योंकि मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है।'”

“वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना मेरे लिए बहुत यादगार पल रहा, ये किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने परिवार और टीम का नाम गर्व से ऊंचा करना चाहता हूं।”

37 साल के ज़टूट अपने विरोधी से 9 साल बड़े हैं और शायद ये उनके पास चैंपियन बनने का आखिरी मौका हो।

“डायमंड हार्ट” कई बार साबित कर चुके हैं कि बढ़ती उम्र का उनपर कोई असर नहीं पड़ा है। वो हान ज़ी हाओ और लियो पिंटो के रूप में 2 युवा फाइटर्स को हरा चुके हैं। Venum Training Camp के स्टार का मानना है कि उनकी बॉडी अभी अच्छी शेप में है।

उन्होंने कहा, “मेरी उम्र अभी 37 साल है, लेकिन मैं किसी 25 वर्षीय युवा की तरह महसूस कर रहा हूं। मेरी बॉडी अच्छी शेप में है और मैं इस मौके को खाली नहीं जाने देना चाहता।”

“बढ़ती उम्र का मुझ पर असर नहीं पड़ा है। ये सब आपकी मानसिकता पर निर्भर करता है कि आप कितना अच्छा कर सकते हैं और मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।”

Mehdi Zatout Leo Pinto NS3 1920X1280 4.jpg

अगली चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी।

कैपिटन अभी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में पेटटानोंग पेटफर्गस को 6 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा, “पेटटानोंग के खिलाफ पहले ही राउंड में वन-पंच नॉकआउट मिलना अच्छी किस्मत रही। उन्हें बहुत बधाई।”

Petchyindee Academy के स्टार की दूसरी जीत “डायमंड हार्ट” के दिल के ज्यादा करीब रही।

कैपिटन ने ज़टूट के शिष्य अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

ज़टूट मानते हैं कि रामज़ानोव उस मैच में अपनी बेस्ट शेप में नहीं थे और अब वो अपने शिष्य की हार का बदला पूरा करने को बेताब हैं।

ज़टूट ने कहा, “इस फाइट में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि मुझे उनके खिलाफ अलावेर्दी की हार अभी भी याद है। मैं हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहूंगा और इस जंग से पीछे नहीं हटूंगा।”



इस जीत की भूख को देखते हुए कहा जा सकता है कि “डायमंड हार्ट” इस मैच में ऐसी चीजें करने वाले हैं, जिनकी उनके विरोधी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

ज़टूट जानते हैं कि कैपिटन एक खतरनाक फाइटर हैं और फ्रंट फुट पर रहकर अटैक करेंगे, लेकिन वो उनके मूव्स को काउंटर कर अपनी प्रभावशाली स्ट्राइक्स को लैंड करवाने के लिए भी तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहा, “कैपिटन एक अच्छे फाइटर हैं, आक्रामक और चालाक भी हैं। मगर मैं उनसे ज्यादा आक्रामक और चतुराई से काम लूंगा।”

“उन्हें फ्रंट फुट पर रहकर पंच लगाना पसंद है। मैं अपनी स्पीड, बॉक्सिंग, पावर और कार्डियो के दम पर उन्हें बढ़त बनाने से रोकने वाला हूं। मेरे हिसाब से मेरी जीत की संभावनाएं अधिक हैं।”

ज़टूट इससे पहले सोचते थे कि उन्हें शायद कभी ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल शॉट नहीं मिलेगा। इसलिए अब जब उन्हें मौका मिला है तो इसे वो खाली नहीं जाने देना चाहते।

फ्रेंच-अल्जीरियाई एथलीट ने इस मौके के लिए 27 साल लंबे अपने मार्शल आर्ट्स करियर में कड़ा संघर्ष किया है। इस दौरान वो ISKA वर्ल्ड टाइटल और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी रहे।

लेकिन ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को इस खेल में अलग दर्जा प्राप्त है और इसे जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा, “मुझे खुद पर गर्व है और अब चैंपियन बनने का समय आ गया है। अगर मैंने बेल्ट जीती तो शायद मेरे आंसू छलक जाएंगे। मैंने हमेशा से इस लम्हे का इंतज़ार किया है और अब जीत कर ही दम लूंगा।”

Capitan defends the ONE Bantamweight Kickboxing World Title against Mehdi Zatout at ONE: REVOLUTION

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE के लिए पेट्रोसियन vs सुपरबोन और ग्रां प्री की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty