ONE Fight Night 4 में लोमन ने फर्नांडीस को हराया, अलेक्सांद्रे ने ली रिटायरमेंट

Bibiano Fernandes Stephen Loman ONE on Prime Video 4 1920X1280 1 768x512

ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee के वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट्स से पहले फैंस को 3 धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले।

शनिवार, 19 नवंबर को मेन कार्ड में एक एथलीट ने रिटायरमेंट ली, एक खतरनाक कंटेंडर उभर कर सामने आया और एक एथलीट ने नए डिविजन में आकर धमाल मचाया।

यहां आप जान सकते हैं कि ONE Fight Night 4 के मेन कार्ड के MMA और मॉय थाई मुकाबलों में क्या-क्या हुआ।

फर्नांडीस के खिलाफ लोमन ने शानदार प्रदर्शन किया

बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ मैच से पहले #5 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ मैच को डोमिनेट करने के लिए फिलीपीनो स्टार ने शुरू से लेकर अंत तक अपने सभी मूव्स का इस्तेमाल किया और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर खुद को वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचाया।

शुरुआत में लोमन ने फर्नांडीस के गेम को परखते हुए तेजी के साथ पंच लगाए। उन्होंने पंचों के साथ पुश किक्स, हेड किक्स और लेग किक्स भी लगाईं, जिनके प्रभाव से 42 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार के चेहरे पर निराशा के भाव नजर आने लगे थे।

फर्नांडीस के लिए स्थिति तब ज्यादा मुश्किल हो गई, जब लोमन ने BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर को टेकडाउन किया और ग्राउंड गेम में रहते दूसरे और तीसरे राउंड को डोमिनेट किया। फिलीपीनो एथलीट ने AMC Pankration टीम के स्टार के गार्ड को भेदते हुए एल्बोज़ और पंच लगाईं और स्कोरकार्ड्स में अच्छी बढ़त हासिल की।

ये लोमन की लगातार 11वीं और ONE में लगातार तीसरी जीत रही, जिससे उनका करियर रिकॉर्ड 17-2 का हो गया है।

फर्नांडीस को हराने के बाद 27 वर्षीय एथलीट की नजरें 11 फरवरी को ONE Fight Night 7 में जॉन लिनेकर और फैब्रिसियो एंड्राडे के बीच वेकेंट ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल मैच पर टिकी होंगी।

अलेक्सांद्रे ने सर्वांटेस को नॉकआउट करने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया

कोस्मो अलेक्सांद्रे ने वेल्टरवेट मॉय थाई बाउट में हुआन सर्वांटेस को दूसरे राउंड में फिनिश करने के बाद अपने करियर को अलविदा कहने का निर्णय लिया है।

हालांकि शुरुआत में सर्वांटेस ने अच्छी बढ़त हासिल की, लेकिन 40 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने सब्र से काम लेकर अटैक करने के लिए सही मौके का इंतज़ार किया। जब “गुड बॉय” ने लय प्राप्त की, तब उन्होंने अपनी पावर का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और ब्रिटिश एथलीट को कई दमदार शॉट्स लगाते हुए झकझोरा।

दूसरी ओर, सर्वांटेस ने अपने विरोधी से दूरी बनाए रखने के लिए कई कॉम्बिनेशंस लगाए, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट के लिए ज्यादा मुश्किल खड़ी नहीं कर पाए। इस बीच अलेक्सांद्रे के स्वीप्स ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया था।

मैच के अंत की शुरुआत वहां से हुई, जब “गुड बॉय” ने दूसरे राउंड की शुरुआत में एल्बो लगाई। सर्वांटेस नीचे जा गिरे और रेफरी के काउंट का जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में अलेक्सांद्रे को नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया, जिसके बाद उनका कुल रिकॉर्ड 70-19-1 का हो गया है।

मैच के बाद ब्राजीलियाई एथलीट ने माइक लेकर भावुक अंदाज में रिटायरमेंट की घोषणा की। इस खेल के प्रति योगदान और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया गया।

‘द फाइटिंग गॉड’ ने अपने बेंटमवेट डेब्यू में बेलिंगोन को हराया

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने मेन कार्ड के पहले मैच में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन पर तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की।

फेदरवेट डिविजन छोड़ने के बाद दक्षिण कोरियाई एथलीट बेंटमवेट डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहते थे। बेलिंगोन भी सब्र से काम लेकर टेकडाउन स्कोर करते हुए अपने विरोधी को लय से भटकाने में सफल रहे।

शुरुआती सफलता के बाद भी बेलिंगोन उन्हें ग्राउंड गेम में रहने पर मजबूर नहीं कर पाए और जब “द फाइटिंग गॉड” की स्टैंड-अप गेम में वापसी हुई, तब उन्होंने अपने विरोधी का मैच में टिके रहना मुश्किल कर दिया था।

दोनों ने कई दमदार शॉट्स लगाए। किम ने खतरनाक लेफ्ट हुक लगाकर बेलिंगोन को नॉकडाउन किया और उसके बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए मैच को फिनिश करने का प्रयास किया।

प्रभावी पोजिशन बनाए रखते हुए किम ने बेलिंगोन को ग्राउंड गेम में डिफेंस में जाने पर मजबूर किया। उन्होंने तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब तक पहले राउंड में 2 मिनट 33 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान नहीं कर दिया।

ये #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर के लिए महत्वपूर्ण जीत रही, जिन्होंने पूर्व बेंटमवेट किंग को हराकर डिविजन के अन्य फाइटर्स को सावधान कर दिया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.