ONE Fight Night 7 में होगी जॉन लिनेकर Vs फैब्रिसियो एंड्राडे II फाइट

John Lineker and Fabricio Andrade before their first match

जॉन लिनेकर और फ़ैब्रिसियो एंड्राडे के बीच होने वाली दूसरी भिड़ंत का फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अमेरिकी प्राइमटाइम पर अगले साल 10 फरवरी (भारत में शनिवार, 11 फरवरी) को इनके बीच रीमैच कंफर्म कर दिया गया है।

पिछले अक्टूबर को ONE Fight Night 3 में लिनेकर और एंड्राडे ने पहली बार एक-दूसरे का सामना किया था, लेकिन नो-कॉन्टेस्ट के रूप में आया इस मैच का परिणाम दोनों ही फाइटर्स के लिए संतोषजनक नहीं था।

अब ब्राजीलियाई MMA स्टार्स ONE Fight Night 7 में होने वाली ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल फाइट में अपने स्कोर को बराबर करने की कोशिश करेंगे। ये बाउट इंडोनेशिया के जकार्ता कंवेंशन सेंटर से लाइव प्रसारित की जाएगी।

लिनेकर पहली बार अपने खिताब के बचाव के लिए होने वाले मैच से पहले मौजूदा बेंटमवेट किंग थे, लेकिन 31 साल के फाइटर ने अपना वजन मिस कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी बेल्ट वापस ले ली गई। हालांकि एंड्राडे, लिनेकर से हुए मुकाबले के दौरान खिताब हासिल करने के करीब नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें नो-कॉन्टेस्ट के परिणाम की वजह से बेल्ट पाने के लिए इंतजार करना पड़ गया।

फिर भी लिनेकर मैच के दौरान कुछ जोरदार पंचेज मारकर स्कोर करने में सफल रहे थे। वहीं, “वंडर बॉय” ने हमवतन एथलीट को नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी रेंज और पैतरों का शानदार तरीके से उपयोग करके अपना दबदबा बनाया हुआ था।

तीसरे राउंड में “हैंड्स ऑफ स्टोन” साफतौर पर हार के करीब पहुंच रहे थे। एंड्राडे भी नी अटैक के जरिए विरोधी के शरीर पर हमला करके फिनिश करने की ओर गए। इस दौरान ऐसा लगा जैसे मुकाबले के खत्म होने की शुरुआत हो चुकी थी।

दुर्भाग्य से, 25 साल के एथलीट द्वारा नी से किया गया अगला हमला उनके विरोधी के पेट के निचले हिस्से पर जाकर लगा और लिनेकर इस मैच को आगे बढ़ाने में असमर्थ नजर आए।

इस पर एंड्राडे का दावा था कि उनके प्रतिद्वंदी ने हार से बचने का आसान रास्ता निकाल लिया था, जब उन्हें पता चल गया कि वो पराजय के करीब हैं। अब “वंडर बॉय” को पूरा भरोसा है कि वो ही निश्चित रूप से रीमैच को जीतने वाले हैं।

वहीं, लिनेकर ये कहते हुए अपनी इस बात पर अड़े हैं कि गलत तरीके से किए गए हमले की वजह से उन्हें लड़ने के दौरान बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अपने प्रतिद्वंदी से दूसरे मुकाबले के तय हो जाने से वो बहुत खुश हैं।

इसके साथ अपडेटेड ONE एथलीट रैंकिंग्स में एंड्राडे के प्रदर्शन के कारण उन्हें #1 रैंक मिली है और लिनेकर खिसक कर #2 रैंक पर आ गए हैं। बेशक, मुकाबले में “हैंड्स ऑफ स्टोन” को कभी भी कमतर नहीं आंका जा सकता है क्योंकि वो एक जोरदार जीत से हमेशा एक पंच दूर ही रहते हैं, जो कभी भी विरोधी को ढेर कर सकता है।

3 महीने बीत जाने के बाद दोनों ही फाइटर बाउट के लिए अपने सबसे बेहतरीन शेप में होंगे और प्रतिद्वंदी को हराने के लिए हर तरह का ज्ञान अर्जित कर चुके होंगे। दोनों एथलीट्स जब जकार्ता में खाली पड़े ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए आपस में भिड़ेंगे तो ये सभी बातें इस मैच को और भी रोमांचक मोड़ दे सकती हैं।

ONE Fight Night 7 के फाइट कार्ड के बारे में और ज्यादा जानकारियां एकत्रित करने के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.