लियाम हैरिसन ने ONE Fight Night 10 के अनुभव को साझा किया, जोनाथन हैगर्टी का बुरा हाल करने का किया दावा

Liam Harrison entering the circle

लियाम हैरिसन चाहे ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में फाइट ना कर पाए हों, लेकिन वो इवेंट का हिस्सा जरूर बने।

ब्रिटिश सुपरस्टार शनिवार, 6 मई को अमेरिका में हुए ONE Championship के पहले इवेंट के मीडिया राउंड का हिस्सा बने। वहीं उन्होंने कोलोराडो के 1stBank सेंटर में सामने वाली पंक्ति में बैठकर शो को लाइव इंजॉय किया।

हैरिसन बहुत लंबे समय से फाइटिंग के खेल से जुड़े हुए हैं, लेकिन ये इवेंट उनके लिए खास रहा। इस ब्लॉकबस्टर इवेंट के शुरू होने से पहले ही “हिटमैन” ने भविष्यवाणी की थी कि ये इवेंट यादगार बनने वाला है।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने कहा:

“मुझे उस इवेंट का हिस्सा बनकर बहुत खुशी मिली और मीडिया के समक्ष आना भी यादगार रहा। हालांकि मैं फाइट नहीं कर रहा था, लेकिन एरीना में मौजूद रहना भी खास रहा क्योंकि ये अमेरिका में ONE का पहला इवेंट था।

“यहां का वातावरण किसी अन्य शो से बहुत अलग रहा। मैं कह सकता हूं कि वहां हर एक व्यक्ति उत्साहित था और हर एक एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था। यहां तक कि ऑफिशियल्स भी इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित थे।”

फाइटर्स और ONE Championship की पूरी टीम के इवेंट को यादगार बनाना चाहती थी। वहीं हैरिसन एक अलग नजरिए से इस शो को देख रहे थे।

आमतौर पर ब्रिटिश स्टार सर्कल में फाइट कर रहे होते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सर्कल से बाहर बैठकर एक्शन को इंजॉय किया और ऐसे भी कुछ लम्हे रहे हो उन्हें सबसे अधिक पसंद आए।

हैरिसन ने कहा:

“रिंगसाइड बैठकर मिच चिल्सन और डोम लाउ के एनर्जी लेवल को देखना मेरे लिए सबसे खास चीज़ों में से एक रहा। मैंने वहां बैठकर उन्हें देखा तो अहसास हुआ कि वो हर एक मैच के दौरान कितने एनर्जेटिक रहते हैं। इवेंट के पहले मैच से लेकर अंतिम मुकाबले तक उन्हें देखना यादगार लम्हा रहा।

“मेरे लिए सबसे शानदार मुकाबला ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. रॉबर्टो सोल्डिच रहा। कडेस्टम मेरे अच्छे दोस्त हैं और हम कई बार एक ही कार्ड में फाइट कर चुके हैं। मुझे उनके साथ समय बिताना पसंद है। उनका व्यक्तित्व अच्छा है और बेहतरीन फाइटर भी हैं।

“वो पहले राउंड में पिछड़ रहे थे, जहां उन्हें सोल्डिच के खतरनाक कॉम्बिनेशंस का प्रभाव झेलना पड़ा। मगर उन्होंने दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी करते हुए अपने विरोधी को झकझोरा और नॉकआउट भी किया।”

जोनाथन हैगर्टी का बुरा हाल करना चाहते हैं लियाम हैरिसन

अमेरिका में प्रेस से वार्ता करते हुए लियाम हैरिसन खुद को जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ संभावित मैच की बात करने से रोक नहीं पाए।

“द जनरल” ने हाल ही में नोंग-ओ गैयानघादाओ को हराकर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया है। ब्रिटिश स्टार ने हैरिसन को ललकारा और इस मैच को लेकर सबके अंदर बहुत उत्साह है।

हैगर्टी ने सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दिया है, जिसे पढ़कर “हिटमैन” नाराज हुए हैं। उन्होंने हैरिसन को डिविजन की सबसे आसान चुनौती बताया, लेकिन “हिटमैन” अब उन्हें गलत साबित करना चाहते हैं।

37 वर्षीय दिग्गज ने कहा:

“उन्होंने कभी मेरा सम्मान नहीं किया है और मुझे लगता है कि मेरी उपलब्धियों को देखते हुए भी उनका मेरे प्रति ऐसे शब्द इस्तेमाल करना अपमानजनक है। उन्हें इतनी फाइट्स का अनुभव नहीं है, जितने मैंने नॉकआउट फिनिश हासिल किए हैं।

“उन्होंने नोंग-ओ को हराया और उस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई और उनकी उपलब्धि के लिए मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं हमेशा उनके प्रति सम्मान सम्मान दिखाता हूं, उनकी तारीफ करता हूं और उन्हें चीयर भी करता हूं, लेकिन वो मेरे प्रति ऐसा व्यवहार नहीं दिखाते।

“उनके मन में कोई सम्मान नहीं है इसलिए मैं उनका बुरा हाल करना चाहता हूं। वो अगर मुझे डिविजन की सबसे आसान चुनौती मानते हैं तो मैं उन्हें जमीनी सच्चाई से अवगत कराना चाहता हूं क्योंकि मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने अभी तक मेरे जैसे फाइटर का सामना नहीं किया है।”

यूनाइटेड किंगडम समेत पूरी दुनिया के फाइटिंग फैंस इस मैच को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन इसे बुक किए जाने में अभी बहुत समय लग सकता है।

“हिटमैन” इस समय घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और उन्हें कुछ महीनों बाद वापसी की उम्मीद है। “हिटमैन” का मानना है कि अगर “द जनरल” चैंपियन बने रहे तो ये मैच 2024 की शुरुआत में लंदन में हो सकता है।

हैरिसन ने कहा:

“मैं इस फाइट को करना चाहता हूं। ये इंग्लैंड में होनी चाहिए और इसमें वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होना चाहिए। हैगर्टी को सुनिश्चित करना होगा कि वो अगली कुछ फाइट्स में जीत दर्ज करें क्योंकि उन्हें बहुत कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा। मैं वापसी के बाद एक जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहता हूं।

“मेरी वापसी अक्टूबर तक संभव है। मैं जानता हूं कि UK में शो को बिल्ड करने में काफी समय लगेगा इसलिए अगर अगले साल फरवरी या मार्च में UK में शो हुआ तो मुकाबला अविश्वसनीय रहेगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.