प्राजनचाई को हराकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं सैम-ए

Sam-A Gaiyanghadao defeats Rocky Ogden ONE KING OF THE JUNGLE

स्ट्रॉवेट डिविजन में आने के बाद सैम-ए गैयानघादाओ अपराजित रहे हैं, इस बीच मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बने। लेकिन उनका मानना है कि वो अपने अगले प्रतिद्वंदी को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।

शुक्रवार, 30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND के मेन इवेंट में सैम-ए को प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ अपने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है और इस इवेंट का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होगा।

 

सैम-ए का करियर रिकॉर्ड 370-47-9 का है और जानते हैं कि प्राजनचाई में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, वो बहुत तेजी से मूव करते हैं और उनका स्टैंड-अप गेम बहुत खतरनाक है।

सैम-ए ने कहा, “प्राजनचाई स्ट्रॉवेट डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर हैं।”

“वो एक अच्छे फाइटर हैं, चतुराई से काम लेते हैं, स्किल्स शानदार हैं और अनुभव भी है। यही बातें उन्हें बहुत खतरनाक कंटेंडर सिद्ध करती हैं।

“उनका अपने मूव्स लगाने का तरीका, उनकी तकनीक और अन्य चीजें मुझे साइन्चे की याद दिलाती हैं। साइन्चे ने प्राजनचाई के साथ ट्रेनिंग भी की हुई है इसलिए प्राजनचाई ने उनसे बहुत कुछ सीखा है।”

Sam-A Gaiyanghadao punches Wang Junguang at ONE: MARK OF GREATNESS

इसके बावजूद सैम-ए को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि मौजूदा चैंपियन को अभी तक स्ट्रॉवेट डिविजन में हार नहीं मिली है।

दिसंबर 2019 में वो सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने और उसके करीब 2 महीने बाद ही सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

वहीं अक्टूबर 2020 में 2-स्पोर्ट किंग ने #1 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को 3 बार नॉकडाउन कर दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

उन्होंने कहा, “उस समय मैं पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने वाला था। एक तरफ मैच को लेकर उत्साहित था, लेकिन घबराहट भी हो रही थी।”

“लेकिन रिंग में एक बार दाखिल होने के बाद मैंने केवल फाइट करने पर ध्यान दिया और मैंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। मैं उनकी कमजोरी को जान चुका था इसलिए उन्हें नॉकआउट करने में आसानी हुई।”

Sam-A Gaiyanghadao sweeps Daren Rolland

मगर प्राजनचाई की कमजोरी ढूंढना उनके लिए आसान नहीं होगा।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार का रिकॉर्ड 337-51-3 का है और कॉम्बैट स्पोर्ट्स में काफी सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

2 बार Lumpinee और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहने के अलावा 26 वर्षीय एथलीट 2 अलग-अलग डिविजंस में 2 WBA एशिया साउथ चैंपियनशिप बेल्ट्स भी जीत चुके हैं।

प्राजनचाई को सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में जगह दी जाती है और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उनका 4-औंस MMA ग्लव्स पहन कर फाइट करना दर्शा रहा है कि चैंपियन के खिलाफ उनके मैच में बहुत तगड़ा एक्शन देखा जाएगा।



एक तरफ सैम-ए अपने युवा प्रतिद्वंदी की स्पीड और तकनीक को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उन्हें प्राजनचाई की पावर से डर नहीं लग रहा।

स्ट्रॉवेट किंग ने कहा, “जहां तक मैंने देखा है, उनकी शॉट्स में ताकत की कमी होती है, लेकिन उनके पास कॉम्बिनेशन अटैक्स हैं जिन्हें वो बहुत तेजी से लगाते हैं।”

“उन्हें समझ पाना मुश्किल है क्योंकि उनकी तकनीक शानदार है। स्पीड और कॉम्बिनेशन अटैक्स उनकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन पावर के मामले में मैं उन्हें अपने लिए बड़ा खतरा नहीं मानता।

“मैं अपने बाईं तरफ के अटैक्स के दम पर उन्हें हरा सकता हूं, जैसे लेफ्ट पंच और लेफ्ट किक मुझे बढ़त दिलाने में कारगर साबित होंगे।

“थाई स्टार्स को नॉकआउट करना कभी आसान नहीं होता क्योंकि वो बहुत तेजी से मूव्स करते हैं और उनकी स्किल्स शानदार हैं। फिर भी अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर उन्हें फिनिश करना चाहूंगा।”

Sam-A GaiyanghadaoSam-A Gaiyanghadao kicks his opponent in the head

मॉय थाई फाइटर्स एक यादगार नॉकआउट जीत की उम्मीद करते हैं, वहीं प्राजनचाई ने डिफेंडिंग चैंपियन को अपने शब्दों से प्रोत्साहन दिया है।

चैलेंजर ने कहा कि सैम-ए की ठोड़ी उनकी कमजोरी है और इस मेन इवेंट मुकाबले में उनकी ठोड़ी को खूब क्षति पहुंचाएंगे।

ये एक बड़ा बयान है, जिससे मौजूदा चैंपियन पूरी तरह असहमत हैं।

सैम-ए ने कहा, “ठोड़ी शरीर का एक अंग है और ये मास से बनता। ठोड़ी के मालिक को इस पर पंच लगने का अहसास जरूर होता है।”

“अगर प्राजनचाई मानते हैं कि वो आसानी से मुझपर पंच लगा पाएंगे और मैं खड़ा-खड़ा उनके प्रभाव को झेलता रहूंगा और उन्हें ऐसा लगता है कि अटैक केवल उनकी तरफ से होगा तो उन्हें दूसरे पहलुओं पर भी विचार करना चाहिए। बोलने की तुलना में किसी काम को करना बहुत कठिन होता है।”

Sam-A Gaiyanghadao throws a fist in the air

अब उनके पास प्राजनचाई और अपने आलोचाकों को भी गलत साबित करने का मौका है।

थाई स्टार चाहे 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन हों और वो अभी तक मॉय थाई के साथ किकबॉक्सिंग में भी टॉप रैंक के लगभग सभी कंटेंडर्स को मात दे चुके हैं। लेकिन कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि सैम-ए की फॉर्म अब कमजोर पड़ने लगी है।

लेकिन 30 जुलाई को सैम-ए शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को एक बेहतर एथलीट के रूप में दिखाना चाहता हूं।”

“सभी कहते हैं कि मैं बूढ़ा हो रहा हूं। अगली फाइट में मैं साबित करूंगा कि मैं फाइट कर सकता हूं या नहीं। मुझे खुद को सभी के सामने साबित करना होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.