इन 5 कारणों से 27 सितंबर को ONE Friday Fights 81: Superbon Vs. Nattawut देखना ना भूलें

Superlek Kiatmoo9 Takeru Segawa ONE 165 15 scaled

ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut में कई रोमांचक मैचों के साथ-साथ बहुत कुछ दावं पर लगा होगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शुक्रवार, 27 सितंबर को एशियाई प्राइमटाइम में लाइव प्रसारित होने वाले इस इवेंट में न केवल अनुभवी दिग्गज बल्कि कई उभरते सितारे भी शामिल होंगे जो दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते फैंस को ये इवेंट किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहिए।

#1 एक ऐसा मेन इवेंट जो भविष्य को बदल सकता है  

#1 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन और #2 रैंक के “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच एक महत्वपूर्ण फेदरवेट मॉय थाई मुकाबला इस कार्ड को हेडलाइन करेगा।

मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन, सुपरबोन पिछले दिसंबर में एक करीबी हार से गोल्डन बेल्ट जीतने से चूक गए थे, और अब वो मॉय थाई किंग तवनचाई पीके साइन्चाई के साथ रीमैच के लिए उत्सुक हैं।

नाटावट 9 नवंबर को ONE 169: Atlanta में उस चुनौती के लिए पहले से ही तैयार हैं, इसलिए इस फाइट में जीत सुपरबोन को तवनचाई के खिलाफ उस मौके के करीब ले जा सकती है।

#2 जापानी सुपरस्टार टकेरु की बड़ी वापसी

हालांकि उन्हें उस रात जीत नहीं मिली, लेकिन टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने ONE डेब्यू में अविश्वसनीय प्रदर्शन दिखाया था।

काफी चोट सहने के बावजूद, जापानी दिग्गज एक समय “द किकिंग मशीन” को फिनिश करने के करीब दिख रहे थे, हालांकि सुपरलैक ने अंततः जजों के निर्णय से जीत हासिल की थी।

अब वो 19 वर्षीय म्यांमार के सनसनी थांट ज़िन के खिलाफ एक और संभावित घमासान में वापसी करेंगे। ONE में लगातार दो जीतों के साथ वो टकेरु को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

#3 थाई दिग्गज बड़ी छाप छोड़ना चाहते हैं

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस और मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा और सैम-ए गैयानघादाओ का लक्ष्य ये साबित करना है कि वे अभी भी युवा खिलाड़ियों को अपना लोहा मनवा सकते हैं।

नोंग-ओ ने बेंटमवेट मॉय थाई डिवीजन पर पांच साल तक राज किया था, आठ वर्ल्ड टाइटल जीत के साथ वो 10-0 से आगे रहे, लेकिन लगातार दो हारों से वो अपनी बेल्ट और अपन फॉर्म खो चुके थे।

हालांकि, थाई खिलाड़ी की हाल ही में कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई पर जीत ने साबित कर दिया कि वो अभी भी शीर्ष स्तर पर एक खतरा हैं, और अपराजित रूसी सनसनी कियामरन नबाती (21-0) पर जीत उन्हें गोल्डन बेल्ट की ओर वापस ले जा सकती है।

सैम-ए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल, ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने पिछले तीन मुकाबलों में दो हार का सामना करना पड़ा है।

वे दोनों हार पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज प्राजनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ आई हैं, इसलिए इसका मतलब ये नहीं है कि सैम-ए हार बाहर हो चुके हैं। 27 सितंबर को अकरम हमीदी पर जीत से वो टाइटल की ओर दोबारा अग्रसर हो सकते हैं।

#4 पूर्व किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियंस एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भिड़ेंगे

हिरोकी अकिमोटो और इलियास एनाहाचि तीन राउंड की गैर-टाइटल फाइट में आमने-सामने होंगे, ये दर्शाता है कि बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिवीजन कितना मजबूत है।

#2 रैंक के कंटेंडर अकिमोटो डिविजन के पूर्व किंग हैं, जबकि एनाहाचि ने भार वर्ग में ऊपर आने से पहले ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

एनाहाचि ने अब तक के अपने एकमात्र बेंटमवेट मुकाबले में अलीअसगर घोड़रातिसरासकन पर दूसरे राउंड में प्रभावशाली नॉकआउट जीत दर्ज की थी, लेकिन जापानी स्टार पर जीत उन्हें ऊपरी स्तर तक ले जाएगी।

#5 बेंटमवेट में और भी बहुत कुछ 

नोंग-ओ और नबाती शुक्रवार को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं, और दो अन्य मुकाबलों भी निर्णायक साबित हो सकते हैं जब सुआब्लैक टोर प्रान49 का सामना कुलबडम से होगा, और नबील अनाने से भिड़ेंगे सोई लिन ऊ।

सुआब्लैक के 6-1 के ONE रिकॉर्ड में चार नॉकआउट शामिल है, लेकिन “लेफ्ट मीटियोराइट” के खिलाफ उनकी फाइट आसान नहीं होगी, जिनके पास अब तक की सात ONE जीत में से चार फिनिश हैं।

इस बीच, #4 रैंक के अनाने सुपरलैक से अपनी पहली हार के बाद से लगातार चार जीत अर्जित कर चुके हैं, और उनके प्रतिद्वंद्वी सो लिन ऊ ONE Friday Fights में 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ 3-0 से आगे हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)