ONE Friday Fights 81 में नबाती ने नोंग-ओ को हराकर अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा, सैम-ए की शानदार नॉकआउट जीत

Kiamran Nabati Nong O Hama ONE Friday Fights 81 13

शुक्रवार, 27 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut में शुरु से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

इस ब्लॉकबस्टर इवेंट में हुए मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबलों ने एशियाई प्राइमटाइम पर जोरदार एक्शन पेश किया।

आइए मेन इवेंट मैच से पहले हुए मुकाबलों की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

नबाती ने नोंग-ओ को हराकर अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा

Kiamran Nabati Nong O Hama ONE Friday Fights 81 14

कियामरन नबाती ने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को एक कड़े मुकाबले में हराकर अपने बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया।

नोंग-ओ ने तेज शुरुआत करते हुए लेफ्ट किक से स्कोर किया, लेकिन नबाती ने लेफ्ट जैब से थाई दिग्गज को झकझोर दिया। दूसरे राउंड में रूसी स्टार ने स्पिनिंग किक्स और बॉडी शॉट्स से काउंटर किया। तीसरे राउंड में दोनों ने क्लिंच से नी अटैक और कॉम्बिनेशंस लगाए।

अंत में नबाती को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका ONE Championship रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 22-0 हुआ।

अनाने ने सोई लिन ऊ पर दबदबा बनाकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

https://www.instagram.com/p/DAbTxA8P1dY

नबील अनाने ने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में “मैन ऑफ स्टील” सोई लिन ऊ के खिलाफ अपनी लंबी कद-काठी का इस्तेमाल करते हुए लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

सोई लिन ऊ अपने विरोधी की रेंज में आकर फाइट करने पर मजबूर हुए और उन्हें भारी-भरकम नी अटैक और पंचों का सामना करना पड़ा। पूरा मुकाबला कुछ इस तरह से ही चला।

अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और अपने रिकॉर्ड को 38-5 किया।

कुलबडम ने सुआब्लैक को तीसरे राउंड में किया ढेर

“लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में सुआब्लैक टोर प्रान49 पर दबदबा बनाते हुए दो मैचों के हार के सिलसिले का अंत किया।

पहले दो राउंड में दोनों तरफ से अच्छे वार-पलटवार देखने को मिले। फिर तीसरे राउंड में अपने लेफ्ट हैंड से सुआब्लैक पर वार किया और वो मैट पर जा गिरे व मुकाबला 0:57 मिनट पर खत्म हुआ।

इस नॉकआउट जीत ने कुलबडम के रिकॉर्ड को 71-20 कर दिया है।

सैम-ए ने हमीदी को लेफ्ट क्रॉस से नॉकआउट किया

सैम-ए गैयानधादाओ ने दिखाया कि उम्र मात्र एक संख्या होती है, जब उन्होंने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में अकरम हमीदी को सिर्फ 90 सेकंड में नॉकआउट कर दिया।

40 वर्षीय पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई, स्ट्रॉवेट मॉय थाई और स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने फ्रेंच-अल्जीरियाई प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में दो बार नॉकडाउन किया। पहले उन्होंने एक ताकतवर लूपिंग लेफ्ट पंच के दम पर नॉकडाउन पाया।

उसके बाद सैम-ए ने लेफ्ट क्रॉस से विरोधी का काम तमाम कर दिया। इस नॉकआउट जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 374-49 कर दिया।

शैडो ने सियासरानी को बॉडी शॉट्स से चोट पहुंचाई

शैडो सिंघा माविन को मोहम्मद सियासरानी के साथ हुए फेदरवेट मॉय थाई मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

ईरानी स्टार ने थाई स्टार की किक्स को पकड़कर राउंड की अच्छी शुरुआत की, लेकिन शैडो ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई।Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पंच, एल्बोज़ और किक्स सही निशाने पर लैंड हो रही थीं।

शैडो ने तीसरे राउंड में एकतरफा दबदबा बनाना जारी रखा। अंत में सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 78-13 कर दिया।

सुआकिम ने वाघोर्न को ठिकाने लगाया

सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच मे ओटिस वाघोर्न को हराकर उनको करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

पहले राउंड में लॉन्ग रेंज किक्स लगाने के बाद सुआकिम ने काउंटर लेफ्ट हुक की मदद से नॉकडाउन स्कोर किया। वाघोर्न ने दूसरे राउंड में हिसाब बराबर करते हुए राइट हैंड की मदद से थाई विरोधी को नॉकडाउन किया। सुआकिम ने बाद में फिर काउंटर एल्बो से एक और नॉकडाउन हासिल किया।

तीसरे राउंड में दोनों तरफ से वार-पलटवार होता रहा और जजों ने सुआकिम के पक्ष में बहुमत निर्णय से फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड 151-59 हुआ।

जाओसुयाई ने सुरियानलैक को निर्णय से दी मात

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी की टाइमिंग और काउंटर अटैक ने उन्हें 133-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सुरियानलैक पोर येनयिंग पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाने में मदद की।

सुरियानलैक ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन जाओसुयाई के ओवरहैंड राइट ने उन्हें मैट पर भेज दिया। दूसरे राउंड में जाओसुयाई ने कॉम्बिनेशंस से विरोधी को चोट पहुंचाई। तीसरे राउंड में सुरियानलैक ने गति बढ़ाई, लेकिन जाओसुयाई ने तगड़े काउंटर शॉट लगाए।

इस तरह उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और अपने रिकॉर्ड को 57-22 किया।

टकेरु ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए थांट ज़िन पर जीत हासिल की

टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में थांट ज़िन के खिलाफ शुरुआती नॉकडाउन के बाद शानदार अंदाज में वापसी की।

थांट ज़िन को सात बार और तीन डिविजन के K-1 वर्ल्ड चैंपियन पर अटैक करने में कोई दिक्कत नहीं हुई और पहले राउंड में हेवी पंचों के साथ आगे बढ़े। टकेरु ने अपनी लय पाई, लेकिन म्यांमार के एथलीट ने उन्हें लेफ्ट हुक से नॉकडआउन किया।

दूसरे राउंड में “द नेचुरल बोर्न क्रशर” ने धैर्य से काम लेते हुए उनके शरीर पर फ्रंट किक मारकर गिराया। 19 वर्षीय स्टार खड़े हुए, लेकिन टकेरु ने पंचों व नीज़ लगाकर 2:47 मिनट पर मैच खत्म कर दिया। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 44-4 कर दिया है।

मैच के बाद रोडटंग जित्मुआंगनोन रिंग में आए और दोनों ने एक दूसरे का सामना किया, जिससे भविष्य में उनके मैच की संभावना तेज हो गई है।

एनाहाचि ने अकिमोटो के खिलाफ शानदार अंदाज में जीत दर्ज की

पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि ने पूर्व चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में बहुत ही दमदार खेल दिखाया।

28 वर्षीय स्टार ने अपने जापानी प्रतिद्वंदी पर काउंटर स्ट्राइक्स लगाईं और पहले राउंड में एक खूबसूरत काउंटर लेफ्ट हुक मारकर अकिमोटो को गिराया। एनाहाचि ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई।

तीसरे राउंड में भी एनाहाचि की तरफ से अटैक में कोई कमी नहीं रही और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम कर करियर रिकॉर्ड को 40-3 किया।

मॉय थाई मैच में ओगासवारा पर भारी पड़े रिट्टीडेट

रिट्टीडेट सोर सोमाई ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में आइसाकु “स्पीड एक्टर” ओगासवारा पर किक्स के दम पर जीत हासिल की।

27 वर्षीय थाई स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी के शरीर व टांगों पर घातक किक्स और एल्बोज़ लगाईं। “स्पीड एक्टर” ने दूसरे राउंड में काउंटर पंचिंग कॉम्बिनेशन से वापसी की, लेकिन रिट्टीडेट ने किक्स और टीप्स से मैच में नियंत्रण बनाया। उन्होंने हेड किक लगाकर ओगासवारा को गिराया।

तीसरे राउंड में ओगासवारा ने पंच व स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाईं। रिट्टीडेट अपने फुटवर्क की मदद से बचे रहे और उन्होंने तीन राउंड के एक्शन के बाद जीत हासिल कर अपने रिकॉर्ड को 87-10 किया।

ह्यू ने साद पर जीत दर्ज कर अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखा

ह्यू ने अपने ONE Championship डेब्यू में यूसेफ साद पर शानदार अंदाज में जीत हासिल की।

फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में जापानी कराटे स्टार ने शुरुआत से ही अच्छा अटैक किया। वो अपने विरोधी को कॉर्नर में लेकर गए और राइट हुक्स व स्ट्रेट लेफ्ट लगाए। दोनों के द्वारा एक दूसरे पर लो ब्लो भी लगे, जिसके चलते मैच की गति थोड़ी देर के लिए रुकी।

ह्यू ने दूसरे और तीसरे राउंड में फ्रंट किक्स व स्पिनिंग किक्स लगाईं और सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की। इसने उनके परफेक्ट रिकॉर्ड को 9-0 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400