ONE Fight Night 5 का पूरा कार्ड आया सामने, लीड कार्ड हुआ कंफर्म

marat gafurov lowen tynanes one collision course 1920X1280 16 768x512

ONE Fight Night 5: De Ridder vs. Malykhin के लिए पहले 5 धमाकेदार मेन कार्ड बाउट्स घोषित की गई थीं और अब अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 2 दिसंबर (भारत में शनिवार, 3 दिसंबर) के लिए पूरे लीड कार्ड की फाइट्स कंफर्म हो चुकी हैं।

फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाला इवेंट चार दिलचस्प मुकाबलों के साथ शुरू होगा, जो चार वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए मंच तैयार करेगा। इसमें क्रोएशियाई सनसनी रॉबर्टो सोल्डिच का ONE में डेब्यू भी शामिल है।

इवेंट में ऐसे कई मुकाबले शामिल हैं, जो एक्शन शुरू होते ही फिलीपींस के दर्शकों को रोमांचित कर देंगे, जिसमें स्थानीय लोगों के चहेते एथलीट्स का प्रदर्शन भी शामिल होगा। साथ ही कुछ धमाकेदार MMA और मॉय थाई मुकाबले भी होंगे।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग जनवरी 2020 के बाद से पहली बार अपने देश के लोगों के सामने मुकाबला करने जा रहे हैं। उनका सामना ब्राजील के एडसन मार्केस से लाइटवेट स्ट्राइकर्स के मुकाबले में होगा।

हालांकि, मार्च में स्ट्राइकिंग दिग्गज जॉन वेन पार के खिलाफ मॉय थाई मुकाबले में फोलायंग जीत की राह पर वापस आ गए थे, लेकिन अब भी वो अपने शानदार MMA करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

फिर भी ब्राजीलियाई बॉक्सर के खिलाफ मुकाबले के दौरान 38 साल के फाइटर को अपने देश के दर्शकों से समर्थन भी जरूर मिलने वाला है।

वहीं, मार्केस के ताकतवर हाथ किसी भी एथलीट के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि बाउट के दौरान फोलायंग को स्टैंड-अप स्ट्राइक्स में एक बार फिर से सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अमेरिकी लोवेन टायनानेस उच्च स्तर के लाइटवेट MMA मुकाबले में डे सुंग पार्क के खिलाफ वापसी करेंगे।

टायनानेस को संगठन में पहले सबसे उभरते हुए सितारों में से एक के रूप में माना जाता था, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उन्हें तीन साल के लिए बाहर बैठना पड़ा था।

अब 10-1 के रिकॉर्ड और पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव के खिलाफ अपनी अकेली हार के साथ हवाई के मूल निवासी पुराने जोश को फिर से वापस लाना चाहेंगे।

इस बीच, पार्क ने सर्कल के अंदर अपने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं, लेकिन अपने प्रतिद्वंदी की तरह वो भी अपना आखिरी मुकाबला हार गए थे। ऐसे में दोनों एथलीट्स इस अहम जीत को हासिल करके अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्साहित होंगे।

एम्बर किचन और जैकी बुंटान स्ट्रॉवेट मॉय थाई रैंक्स के लिए रीमैच में मुकाबला करेंगी। इस भिड़ंत को देखकर 2017 की एक बाउट की याद फिर से आ जाएगी, जिसमें किचन ने विभाजित निर्णय के माध्यम से जीत हासिल की थी।

तब से ब्रिटिश एथलीट ने ONE के कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वो दोनों बार निर्णय के जरिए हार से ही मुखातिब हुईं।

किचन प्रोमोशन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित होंगी, लेकिन उनसे अपने पहले मुकाबले के बाद से बुंटान ने काफी कुछ हासिल कर लिया है।

प्रतिभाशाली अमेरिकी एथलीट ने 3 प्रभावशाली जीत हासिल करके अपने पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का मौका हासिल किया था। इसमें हार झेलने के बाद वो फिर से जीत की राह पर वापस आना चाहती हैं।

साथ ही लिन हेचीन और डेनिस ज़ाम्बोआंगा का सामना एटमवेट MMA मुकाबले में होगा और इसी से शो की शुरुआत होगी, जो निश्चित तौर पर उस दिन लोगों में जोश भर देगा।

दोनों विमेंस फाइटर सर्कल में अपनी स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। ऐसे में जहां कहीं भी उनका एक्शन शुरू होगा, ये एक गजब की प्रतियोगिता साबित होती नजर आएगी। ऐसे में एटमवेट डिविजन में टैलेंट के साथ अपना प्रभाव जमाने का ये एक महत्वपूर्ण मौका होगा। खासतौर पर तब, जब ज़ाम्बोआंगा की #3 रैंक दांव पर लगी हो।

इन चार रोमांचक लीड कार्ड बाउट्स की पुष्टि के साथ पूरे 9 मुकाबलों के लाइन-अप को अब अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसको ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए रीनियर डी रिडर बनाम एनातोली मालिकिन का मुकाबला हेडलाइन करेगा।

नीचे दिए गए पूरे कार्ड पर आइए एक नजर डालते हैं, जिसमें चार अलग-अलग खेलों के चार वर्ल्ड टाइटल मुकाबले होंगे।

ONE Fight Night 5 का मेन कार्ड

  • (c) रीनियर डी रिडर vs. एनातोली मालिकिन (ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) सुपरबोन सिंघा माविन vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (ONE फेरदवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) केड रुओटोलो vs. मैथ्यूस गेब्रियल (ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ vs. जेनेट टॉड (ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन)
  • रॉबर्टो सोल्डिच vs. मुराद रामज़ानोव (MMA – वेल्टरवेट)

ONE Fight Night 5 का लीड कार्ड

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. एडसन मार्केस (MMA – लाइटवेट)
  • डे सुंग पार्क vs. लोवेन टायनानेस (MMA – लाइटवेट)
  • एम्बर किचन vs. जैकी बुंटान (मॉय थाई – विमेंस स्ट्रॉवेट)
  • लिन हेचीन vs. डेनिस ज़ाम्बोआंगा (MMA – विमेंस एटमवेट)

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.