ONE Fight Night 5 में मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे केड रुओटोलो

Kade Ruotolo Uali Kurzhev ONE on Prime Video 3 1920X1280 78 768x511

युवा सनसनी केड रुओटोलो चैंपियन बनने के बाद बहुत जल्द अपने ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

शनिवार, 3 दिसंबर को रुओटोलो कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करने उतरेंगे। जो ONE Fight Night 5 के कार्ड का चौथा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा।

19 वर्षीय अमेरिकी स्टार ONE Fight Night 3 में 4 बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव को सबमिशन से हराकर सबसे पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

रुओटोलो ने करीब 5 महीनों पहले ONE 157 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था, जहां उन्होंने जापानी MMA लैजेंड और पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी को धमाकेदार अंदाज में मात दी थी।

वो अब MMA और सैम्बो में परफॉर्म करने वाले टॉप ग्रैपलर्स को हरा चुके हैं, लेकिन अब उनकी भिड़ंत दुनिया के सबसे बेहतरीन BJJ स्पेशलिस्ट्स में से एक से होगी।

गेब्रियल 2018 में ब्लैक बेल्ट होल्डर बने थे और वो तकनीकी आधार और रणनीति के हिसाब से बहुत मजबूत हैं। Checkmat टीम के स्टार अभी तक 2 बार IBJJF और 2 बार IBJJF Pan American चैंपियनशिप जीत चुके हैं। उन्होंने ये जीत एक बार गी और एक बार नो-गी कॉम्पिटिशन में दर्ज की।

ब्राजीलियाई स्टार की वर्ल्ड-क्लास तकनीक और अनोखा गार्ड गेम इस मैच को रोचक बना रहा होगा। वहीं रुओटोलो की लगातार सबमिशन मूव लगाने की चाह फाइट के रोमांच को बढ़ा रही होगी।

इस मैच में जीतने वाला फाइटर ONE वर्ल्ड चैंपियन कहलाएगा, लेकिन इसके अलावा वो खुद को दुनिया के सबसे बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक के रूप में स्थापित भी कर लेंगे।

ONE Fight Night 5 के कार्ड में सबमिशन ग्रैपलिंग मैच जुडने से ये इवेंट ऐतिहासिक बनने वाला है क्योंकि ये ONE के इतिहास का ऐसा पहला इवेंट होगा जिसमें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग का टाइटल भी दांव पर लगा होगा।

अभी तक इन 5 मेन कार्ड मैचों का ऐलान किया गया है।

ONE Fight Night 5 का मेन कार्ड

  • रीनियर डी रिडर vs. एनातोली मालिकिन (लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल)
  • सुपरबोन सिंघा माविन vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ vs. जेनेट टॉड (एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • केड रुओटोलो vs. मैथ्यूस गेब्रियल (लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • रॉबर्टो सोल्डिच vs. मुराद रामज़ानोव (MMA – वेल्टरवेट)

ONE Fight Night 5 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35