लारा फर्नांडीज ने डेब्यू में जेनेट टॉड को चौकाने का लक्ष्य बनाया, सभी टॉप एटमवेट्स को हराने के लिए हैं प्रोत्साहित

Lara_Fernandez hero 1200x1165 1 768x746

एक उत्तेजना वाली देरी के बाद लारा फर्नांडीज अब ONE के रैंप पर अपने पहले वॉक डाउन के लिए तैयार हैं जहाँ वो अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप मॉय थाई स्किल्स का प्रदर्शन संगठन के ग्लोबल फैन बेस के सामने कर पाएँगी।

22 जुलाई को स्पेन की स्ट्राइकर का सामना ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड से ONE 159: De Ridder vs. Bigdash के को-मेन इवेंट में होने वाला है।

इस दौरान फर्नांडीज सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ना सिर्फ अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रही होंगी बल्कि वो प्रतिष्ठित ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भी मुकाबला कर रही होंगी।

ये वो मुकाबला है, जो पहले ONE 158 में 3 जून को होने वाला था लेकिन बीमारी के चलते टॉड को इससे नाम वापस लेना पड़ा था। हालांकि, ऐसा मालूम होता है कि फर्नांडीज का ये इंतजार उनके लिए अच्छा रहा।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“ये मेरा ONE में पहला मुकाबला है, और वो भी टाइटल के लिए? ये तो एक बढ़िया बात है।”

ऐसे में मौजूदा WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को अपने जोश को किनारे रखते हुए स्ट्राइकिंग आर्ट्स की दुनिया की सबसे बेहतरीन सुपरस्टार का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

ONE Championship में टॉड ने सबसे बेहतरीन एथलीटों से मुकाबला किया है – जिसमें अल्मा जुनिकु से लेकर ऐनी लाइन होगस्टैड और पूर्व 2-स्पोर्ट क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स तक शामिल हैं। उन्होंने इन सभी एथलीटों को हराया है।

इस अमेरिकी एथलीट को अकेली हार 2019 में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के दौरान स्टैम्प फेयरटेक्स से मिली थी, लेकिन “JT” ने अपना हिसाब एक साल बाद ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतकर बराबर कर लिया था और इस खिताब पर आज भी उन्हीं का कब्जा है।

अब, टॉड दो स्पोर्ट में अपनी बादशाहत कायम करने और दोनों खिताब को पाने के लिए मौजूदा एटमवेट मॉय थाई क्वीन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ से मुकाबला करना चाहती हैं। हालांकि, फर्नांडीज ने “JT” का सामना करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि 22 जुलाई को वो अंतरिम बेल्ट पर कब्जा जमा लेंगी।

स्पेन की एथलीट ने कहा:

“टॉड बहुत ही तगड़ी फाइटर हैं और उनके पास अनुभव भी है। ये चीजें उन्हें फायदा पहुंचाएंगी, लेकिन जब मुझे पहले मुकाबले की खबर मिली थी तो मैं उसके लिए तैयार थी। इसलिए उसके बाद मुझे बस अपनी रफ्तार बनाए रखने और सुधार करने की जरूरत थी। मैंने कुछ चीजों पर काम करना जारी रखा, जो मैं अब भी जारी रख रही हूं और मैं आपको अंतर बता सकती हूं – मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।”

कुछ फैंस को जरूर लग रहा होगा कि फर्नांडीज को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में ONE वर्ल्ड टाइटल का दबाव महसूस हो रहा होगा। हालांकि, उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है।

इसकी बजाए Lone Wolf Fight Team की प्रतिनिधि अपनी रणनीति पर ध्यान लगा रही हैं। ऐसा खासकर इसलिए वो कर रही हैं क्योंकि “JT” कुछ ही तरीकों पर निर्भर करती हैं।

उदाहरण के लिए टॉड को बॉक्सिंग आती है, लेकिन फर्नांडीज भी पंच लगाने में माहिर हैं। टॉड जाल बिछाने के तौर पर लेग किक्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। फर्नांडीज भी ऐसा ही करती हैं। टॉड के पास अपनी बेल्ट के तहत वर्ल्ड चैंपियनशिप राउंड्स हैं। वैसे ही फर्नांडीज के पास भी हैं।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए दोनों एथलीटों के बीच मुकाबले का फैसला इस बात से हो सकता है कि कौन ज्यादा जोर लगा सकता है। अगर आप ये सवाल डेब्यू करने वाली स्ट्राइकर से पूछेंगे तो इसका जवाब उनके पास भी नहीं है।

फर्नांडीज ने कहा:

“मैं एक शानदार मुकाबला करने की कोशिश करूंगी और फिर मैं प्रशंसकों की पसंदीदा फाइटर बन जाऊंगी। ये बहुत ही शानदार और टेक्निकल फाइट होने वाली है। मुझे उम्मीद हैं कि मैं बेल्ट के साथ घर वापस जाऊंगी।”

दिग्गज एटमवेट एथलीटों के साथ अपनी स्किल्स परखने को उत्सुक हैं फर्नांडीज

इस साल की शुरुआत में जब लारा फर्नांडीज ने ONE के साथ करार किया था तो ये साबित हो गया था कि कड़ी मेहतन का फल अच्छा ही मिलता है।

हालांकि, उन्हें पता था कि उनके सबसे कठिन मुकाबले आगे के समय में आने वाले हैं, वो भी खासकर तब, जब प्रोमोशन के ऑल स्ट्राइकिंग एटमवेट डिविजन्स के टैलेंट से भरे पड़े हैं।

25 साल की एथलीट ने कहा:

“मेरे लिए ONE का हिस्सा बनना बहुत बड़ी बात है। ऐसे में अब मुझे पता है कि मेरा मुकाबला दुनिया के सबसे अच्छे फाइटरों से होने वाला है। ये किसी सपने के सच होने जैसा है। ये वही चीज है, जो हर फाइटर अपने करियर के दौरान करना चाहता है। मुझे ONE की यही बात बहुत अच्छी लगती है कि मेरा मुकाबला बेस्ट एथलीटों से होगा।”

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में फर्नांडीज के लिए हाई प्रोफाइल विरोधियों की बिल्कुल भी कमी नहीं पड़ने वाली है।

भले ही उनका मुकाबला मॉय थाई में हो या किकबॉक्सिंग में, उनका सामना टॉड, जुनिकु, रोड्रीगेज़, अनीसा “C18” मेक्सेन और मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट जैसी एथलीटों से ही होगा।

अगर स्पेनिश एथलीट टॉड को हराकर ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल कर लेती हैं तो इसके बाद भी उनके पास काफी बड़ा लक्ष्य होगा। उन्हें भी इस बात का अहसास है और इसी के चलते संगठन में उनकी शुरुआत काफी दिलचस्प रहने वाली है।

फर्नांडीज ने कहा:

“ये मेरे लिए बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है कि भविष्य में मेरा मुकाबला इन सितारों से कभी हो सकता है। यही मेरा सबसे बड़ा सपना है कि मै टॉप फाइटर्स के साथ रहूं। क्योंकि अब मैं वहां आ चुकी हूं इसलिए आगे बढ़ने के तौर पर ये काफी प्रोत्साहित करने वाली बात है। हो सकता है कि एक दिन मैं उनमें से सबको हरा दूं। मैं हर रोज बहुत मेहनत करती हूं। मैं सच में ऐसा मानती हूं कि मैं अब उसी स्तर पर आ चुकी हूं, जिस स्तर पर वो महान फाइटर्स आए थे।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4