फेटजीजा मानती हैं कि ONE के साथ जुड़कर उनकी जिंदगी बदल गई – ‘बच्चे मुझे अपना आदर्श मानने लगे हैं’

Petjeeja Lukjaoporongtom Ines Pilutti ONE Friday Fights 16 20

WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं फेटजीजा ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में शुरुआती 2 शानदार नॉकआउट के साथ अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

लगातार जीत के इस क्रम ने थाई फाइटर को ONE Championship के साथ 100,000 यूएस डॉलर्स का अनुबंध हासिल कराने में मदद की। अब वो शनिवार, 15 जुलाई को ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में अमेरिकी प्राइम टाइम पर डेब्यू करने के लिए उतरेंगी।

उनका सामना पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लारा फर्नांडीज़ से होगा। ऐसे में वो इतने बड़े इवेंट में फाइट करने का मौका मिलने को लेकर उत्साहित हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन से जुड़ने और धमाकेदार प्रदर्शन करके वो बेहद खुश हैं। ये एक ऐसा दौर है, जिसने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“अनुबंध मिलने पर मैं हैरान रह गई थी। कभी नहीं सोचा था कि मैं ONE Championship के साथ करार और दुनिया भर को अपना मार्शल आर्ट्स दिखाने के लिए थाई लोगों का प्रतिनिधित्व कर सकती हूं। मैं अनुबंध की पेशकश के लिए ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग का धन्यवाद करना चाहती हूं।

“मुझे लगता है कि मैं अब और ज्यादा पहचानी जाने लगी हूं। बच्चे मुझे अपना आदर्श मानने लगे हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय फैंस के बीच फेमस हो गई हूं। मैं कभी-कभी बाहर जाती हूं तो अजबनियों का अभिवादन मिलता है, जिससे बहुत अच्छा लगता है।”

अपने पिछले वर्ल्ड टाइटल और ONE Friday Fights में एक के बाद एक फिनिश हासिल करने के साथ फेटजीजा को डिविजन में टाइटल के लिए संभावित भविष्य की चुनौती के रूप में देखा जाने लगा है।

ऐसे में, अब 21 साल की फाइटर मौजूदा क्वीन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ का सामना करने के लिए रोमांचित होंगी। फिर भी फेटजीजा ये अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें हमेशा सुधार करते रहने और खुद को साबित करने की जरूरत होगी कि वो असलियत में टॉप एथलीट्स में से एक हैं।

थाई स्ट्राइकर ने कहाः

“मुझे बेहतर बनने के लिए खुद को ऊपर उठाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर मैं कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग करूंगी तो मेरे पास डिविजन के अन्य सभी फाइटर्स के बराबर पहुंचने का मौका होगा। हालांकि, ये मेरे लिए बहुत आसान राह नहीं होगी।

“इसमें कोई शक नहीं कि मेरी नजरें चैंपियन पर हैं। अगर मैं यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में अच्छा प्रदर्शन करती हूं और उसके बाद संभव हुआ तो मैं चैंपियन के साथ अपनी स्किल्स को परखना चाहूंगी। एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ बहुत सशक्त फाइटर हैं। प्रेगनेंसी के बाद वापस आकर तो वो और भी ज्यादा मजबूत व तेज हो गई हैं।

“चाहे ONE चाहता हो कि मैं तुरंत टाइटल बाउट के लिए निशाना साधूं या कुछ और मुकाबले करके खुद को साबित करूं, मुझे दोनों में से किसी भी रास्ते पर चलने में ऐतराज नहीं है। अगर वो मुझे मौका देते हैं तो मैं एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को चुनौती देने के लिए तैयार हूं।”

फेटजीजाः मैं आत्मविश्वास से भरी हूं पर कभी खुद पर गुरूर नहीं करूंगी

भले ही फेटजीजा की क्षमता के बारे में इन दिनों ढेर सारी चर्चा हो रही हो, लेकिन वो खुद को दिग्गज एथलीट मानने से अभी इनकार कर रही हैं।

वो जानती हैं कि लारा फर्नांडीज़ एक खतरनाक प्रतिद्वंदी हैं। WBC मॉय थाई और ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में स्पेनिश एथलीट अपने मजबूत स्किल सेट के साथ प्रभावशाली करियर के लिए भी पहचानी जाती हैं।

फेटजीजा के मन में “पिज्जा-पावर” के गेम के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन प्रतिद्वंदी के 27 मुकाबलों की अपेक्षा 226 प्रोफेशनल बाउट, जिसमें 66 फिनिश भी शामिल हैं, करने वाली एथलीट को बैंकॉक में अपने अगले मुकाबले के लिए काफी समय मिल गया है।

उन्होंने फर्नांडीज़ के बारे में कहा:

“उनके पास हर तरह का स्टाइल है। उनके पंच, किक और क्लिंच बहुत अच्छे हैं। उनका फुटवर्क और मूवमेंट भी बेहतर है। वो खतरा मोल लेने से नहीं कतरातीं। उनके पास शेर जैसा दिल है।

“मुझे लगता है कि मेरे पास उनसे कहीं ज्यादा फाइट का अनुभव है। मैं पहले ही 200 से अधिक मुकाबले कर चुकी हूं। क्लिंच की जब बात आती है तो मेरे पास उनसे ज्यादा स्किल हो सकती है। इसके अलावा, मुझे लगता है कि मेरी स्ट्राइकिंग बहुत असरदार और खतरनाक है। चलो अब उन्हें रिंग में देख लेती हूं।”

इन सब बातों से ये साफ है कि फेटजीजा के पास रिंग में किसी के साथ भी मुकाबला करने के लिए जरूरी हथियार और अनुभव मौजूद है। साथ ही सामने उतरने वाले हर प्रतिद्वंदी के लिए उनके मन में सम्मान और विनम्रता भी है।

इसका मतलब है कि 15 जुलाई को “द क्वीन” अपनी महत्वपूर्ण बाउट में लापरवाही नहीं बरतेंगी, लेकिन वो फाइट को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए अपने प्रभावशाली हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं।

Lukjaoporongtom टीम की प्रतिनिधि ने कहाः

“मुझे खुद पर पूरा भरोसा है, लेकिन मुझे इसका गुरूर नहीं है। मैं अपनी प्रतिद्वंदी को कम नहीं समझ रही क्योंकि हम दोनों ही जीत की भूखी हैं।

“मैं सिर्फ अपने गेम प्लान के मुताबिक फाइट करना चाहती हूं। ये नहीं कह सकती कि मैं उन्हें पराजित कर दूंगी। अगर मौका आया तो मैं इसे बिल्कुल भी छोड़ना नहीं चाहूंगी।

“मुझे लगता है कि मैं उन्हें अपने पंच से ढेर कर दूंगी क्योंकि मुझे अपने पंच की ताकत पर पूरा भरोसा है।”

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)