लारा फर्नांडीज़ ने बैंकॉक में फेटजीजा को हराने की योजना बनाई – ‘मुझे नहीं लगता कि वो 3 राउंड तक टिक पाएंगी’

Lara Fernandez Dangkongfah Banchamek ONE 164 1920X1280 33

फेटजीजा “द क्वीन” लगातार 10 जीत और 9 नॉकआउट के साथ शानदार प्रदर्शन के क्रम को बनाए हुए हैं, लेकिन लारा फर्नाडीज़ ने वादा किया है कि वो थाई फाइटर की पिछली प्रतिद्वंदियों की तरह निराश नहीं करेंगी।

पूर्व ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फर्नांडीज़ ने बेहतरीन एथलीट्स के खिलाफ ही मुकाबले किए हैं और अब 26 साल की फाइटर की योजना 15 जुलाई को ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में “द क्वीन” के विजय अभियान को रोकने की है।

स्पेनिश एथलीट को पता है कि फेटजीजा इस सप्ताह के अंत में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम के रिंग में अपनी पूरी क्षमता के साथ उतरेंगी, लेकिन फर्नांडीज़ को लगता है कि वो उभरती हुई WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को रोकने में पूरी तरह सफल रहेंगी।

फर्नांडीज़ ने कहाः

“मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं हमेशा ऐसे ट्रेनिंग लेती हूं जैसे मुकाबला कर रही हूं। मैंने ताकत जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया है और मैं सच में खुद को ताकतवर महसूस कर रही हूं।

“मुझे पता है कि फेटजीजा मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। उनके हाथ तगड़े हैं और उन्होंने अपने पिछले मैच जोरदार पंच के जरिए नॉकआउट करके जीते हैं। मैं इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं जानती। मुझे लगता है कि यही जानकारी मेरे लिए काफी है।”

फर्नांडीज़ ने पिछले साल जुलाई में अपना डेब्यू पूर्व मॉय थाई क्वीन और मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड के खिलाफ 5 राउंड तक चले मुकाबले में किया था, जिसमें उन्होंने 15 मिनट तक अमेरिकी दिग्गज एथलीट को बाउट करने के लिए मजबूर कर दिया था।

उसके बाद डांगकोंगफाह बंचामेक जैसी अनुभवी थाई एथलीट के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी पिछली हार से उबरते हुए वापस की थी।

हालांकि, फेटजीजा एक प्रभावशाली विजय रथ पर सवार होकर इस मुकाबले में उतरने जा रही हैं, लेकिन WBC मॉय थाई और ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फर्नांडीज़ का मानना है कि वो थाई स्ट्राइकर की पिछली विरोधियों की तुलना में एक अलग स्तर पर हैं और उनकी योजना इस बात को सच साबित करने की है।

फर्नांडीज़ ने कहाः

“मुझे लगता है कि फाइट मेरे पक्ष में होगी क्योंकि उन्होंने अपने पिछले मुकाबले जल्दी जीत लिए थे, लेकिन मैं इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाली। मैं उन्हें पूरे 3 राउंड तक मुकाबला करके हराऊंगी। मुझे नहीं लगता कि जिस तरह से मैं फाइट करती हूं, वो मेरे सामने 3 राउंड तक टिक पाएंगी।

“वो बहुत ताकतवर हैं इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं नॉकआउट से जीतूंगी या किसी और तरह से। हो सकता है कि नॉकआउट से जीतूं। मुझे नहीं लगता कि वो मेरे बराबर रफ्तार बनाए रख पाएंगी। ऐसे में लगता है कि मैं दूसरे या तीसरे राउंड में जीत सकती हूं।”

लारा फर्नांडीज़ वर्ल्ड टाइटल शॉट की राह में “द क्वीन” को बढ़ने नहीं देंगी

कई बार की वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर के रूप में लारा फर्नांडीज़ का रुतबा उन्हें ग्लोबल स्टेज पर अपना नाम बनाने की चाहत रखने वाली किसी भी एटमवेट एथलीट के लिए एक आसान लक्ष्य बना देता है।

ONE Friday Fights में एक के बाद नॉकआउट के साथ 100,000 यूएस डॉलर्स का करार हासिल करने वाली फेटजीजा अपनी अगली प्रतिद्वंदी फर्नांडीज़ को एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ से टाइटल बाउट की राह में बड़ा रोड़ा मान रही हैं, लेकिन स्पेनिश फाइटर के इरादे विरोधी के अरमानों पर पानी फेरने के हैं।

Lone Wolf Fight Team की प्रतिनिधि ने कहाः

“अगर वो सोचती हैं कि मैं उनके रास्ते का रोड़ा हूं तो मुझे बुरा नहीं लगेगा क्योंकि हम दोनों ही टाइटल जीतने के लिए यहां हैं। मैं उनके आगे बढ़ने की सीढ़ी बन सकती हूं, लेकिन होगा इसके बिल्कुल विपरीत।”

रक्षात्मक होने की की बजाय फर्नांडीज़ ने बैंकॉक में अपने मुकाबले से पहले फेटजीजा को एक चेतावनी भेजने का निर्णय लिया था।

अपने पसंदीदा इटालियन फूड के प्रति प्रेम की वजह से “पिज़्ज़ा पावर” के नाम से पहचानी जाने वाली 26 साल की फाइटर ने “द क्वीन” को चेतावनी दी कि 15 जुलाई को उनके मुकाबले में जीत हासिल करने से रोक नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहाः

“फेटजीजा पिछले मुकाबले बहुत जल्दी जीती थीं, लेकिन मेरे साथ उनको अपनी पूरी क्षमता लगानी होगी क्योंकि “पिज़्ज़ा पावर” को ये मैच हर हाल में जीतना है।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35