गॉर्डन रायन ग्रैपलिंग सुपर मैच में शिन्या एओकी के खिलाफ करेंगे अपना डेब्यू

Gordon Ryan is set to face Shinya Aoki in a grappling super match on 27 August

गॉर्डन “द किंग” रायन ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले मैच की तैयारियों में जुटे हैं।

सबमिशन ग्रैपलिंग के महानतम एथलीट में गिने जाने वाले अमेरिकी स्टार शुक्रवार, 27 अगस्त को ओपनवेट ग्रैपलिंग सुपर मैच में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ अपना ONE Championship डेब्यू करेंगे।

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पर इस बात की जानकारी दी है।

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/4120118068050323

मार्च में रायन ने सबमिशन ग्रैपलिंग में परफॉर्म करने के लिए ONE के साथ डील साइन की थी और भविष्य में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करते हुए भी दिखाई पड़ सकते हैं।

25 वर्षीय ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर चाहे अभी युवा हैं, लेकिन अपने गेम के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं। 3 बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन और 3 बार IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

रायन का सामना अब एओकी से होगा, जिन्हें Danaher Death Squad के ही एथलीट के खिलाफ एक पुरानी हार का बदला पूरा करना है।



एओकी BJJ और जूडो में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, 4 बार के पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। फिलहाल #2 रैंक के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर हैं और ONE के इतिहास के सबसे ज्यादा सबमिशन फिनिश (9) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

जापानी स्टार का प्रोमोशन में अपना सबसे पहला ग्रैपलिंग सुपरमैच मई 2017 में हुए ONE: DYNASTIES OF HEROES में हुआ था। जहां उनका सामना रायन के टीम मेंबर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन से हुआ था, जिसमें एओकी को हार मिली।

“टोबीकन जुडन” को वो हार आज भी याद होती और जाहिर तौर पर Danaher Death Squad के एथलीट्स के खिलाफ प्रतिद्वंदिता को बराबरी पर लाना चाहेंगे।

ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com से जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: DANGAL को जरूर देखना चाहिए

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs