ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Angela Lee Stamp Fairtex ONE X 1920X1280 57

ONE Fight Night 2 के लिए 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स का ऐलान किया गया था और अब इवेंट का पूरा कार्ड सामने आ गया है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इवेंट में स्टैम्प फेयरटेक्स, मरात ग्रिगोरियन और अनीसा मेक्सेन समेत दुनिया के कई बड़े मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स परफॉर्म करते नजर आएंगे।

स्टैम्प इसी साल मार्च में हुए ONE X में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के खिलाफ MMA बाउट में सबमिशन से आई हार के बाद वापस आएंगी।

#1 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर इससे पहले ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और उन्होंने अभी तक 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को जीवंत रखा है।

मगर उनके सामने जिहिन राडजुआन की चुनौती होगी, जिन्होंने ONE X में जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा को उनके करियर की सबसे पहली हार का स्वाद चखाया था और फिर रैंकिंग्स में पांचवां स्थान भी प्राप्त किया।

इसके अलावा मेन कार्ड में #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर मार्टिन गुयेन की भिड़ंत रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट इल्या फ्रेमानोव से होगी और #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन का सामना अपराजित टर्किश स्टार हलील अमीर से होगा।

ग्रिगोरियन की धमाकेदार फेदरवेट किकबॉक्सिंग बाउट लीड कार्ड को हेडलाइन करेगी।

स्टैम्प की तरह अर्मेनियाई-बेल्जियन स्ट्राइकर ONE X में डिविजन के चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ हार के बाद जीत की लय वापस पाना चाहेंगे। मगर #2 रैंक के कंटेंडर के सामने रैंकिंग्स में पांचवें स्थान पर मौजूद टायफुन ओज़्कान खड़े होंगे।

लीड कार्ड में मेक्सेन की मॉय थाई में वापसी होगी, जहां उनका सामना डाओकोंगफाह बंचामेक से होगा, वहीं #2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर किम जे वूंग, शामिल गासानोव से भिड़ेंगे और राडे ओपाचिच ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में जियानिस स्टोफोरिडिस से भिड़ेंगे।

यहां देखिए इवेंट के पूरे बाउट कार्ड को:

ONE Fight Night 2 का मेन कार्ड

  • (c) जिओंग जिंग नान vs. एंजेला ली (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) सुपरबोन सिंघा माविन vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) माइकी मुसुमेची vs. क्लेबर सूसा (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. जिहिन राडज़ुआन (MMA – एटमवेट)
  • मार्टिन गुयेन vs. इल्या फ्रेमानोव (MMA – फेदरवेट)
  • टिमोफी नास्तुकिन vs. हलील अमीर (MMA – लाइटवेट)

ONE Fight Night 2 का लीड कार्ड

  • मरात ग्रिगोरियन vs. टायफुन ओज़्कान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • अनीसा मेक्सेन vs. डाओकोंगफाह बंचामेक (मॉय थाई – एटमवेट)
  • किम जे वूंग vs. शामिल गासानोव (MMA – फेदरवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. जियानिस स्टोफोरीडिस (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट)

किकबॉक्सिंग में और

Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch