अयाका मियूरा के ग्राउंड गेम को लेकर चिंतित नहीं हैं टिफनी टियो

Tiffany Teo _CBP3789 768x513

चोट के कारण लगभग 1 साल तक बाहर रहने वालीं टिफनी टियो आखिर लंबे समय बाद अपने होमटाउन सिंगापुर में शानदार वापसी करने वाली है।

सिंगापुर की एथलीट को पिछले साल माइरा मजार के खिलाफ बाउट से पहले आँखों में चोट लग गयी थी और इस कारण उन्होंने नाम वापस ले लिया था लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। वो जापान की उभरती हुई स्टार अयाका मियूरा का ONE: KING OF THE JUNGLE में सामना करेंगी।

शुक्रवार, 28 फरवरी को दोनों एथलीट की बाउट खास होगी क्योंकि विजेता को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच का मौका मिलेगा और इसने मुकाबले के पहले टियो की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Tiffany Teo IMGL2211.jpg

उन्होंने कहा,”ऐसा लगता है कि सर्कल में उतरे बहुत लंबे समय हो चुका है, लेकिन अब मैं स्वस्थ हूँ और फिर से प्रतिस्पर्धा में आने के लिए खुश हूँ।“

“नो चिल” की वापसी में देरी हुई, जब चौंकाने वाली खबर आई कि उनके मार्शल आर्ट्स में भविष्य पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लग सकता है।

ONE: EDGE OF GREATNESS के ट्रेनिंग कैम्प का हिस्सा रहने के बाद Team Highlight Reel का प्रतिनिधित्व करने वालीं स्टार को पता चला कि वो बाउट में उतरने के लिए मेडिकली क्लियर नहीं हैं।

उन्होंने बताया, “महत्वपूर्ण प्री–मैच मेडिकल चैकअप के दौरान, आँखों के डॉक्टर ने जानकारी दी कि मेरी आँखों के रेटिना में परेशानी है और मुझे जल्द ही सही सर्जरी कराने की सलाह दी गई।” 

“दो या तीन हफ्ते बाहर रहना, ये बड़ा झटका था, मुझे अपनी ट्रेनिंग रोकनी पड़ी और अपना पूरा ध्यान सर्जरी और उसके उपचार पर देना पड़ा।“



टियो अपने करियर की कठीन राह पर थीं और उनके लिए स्वास्थ्य में सुधार का रास्ता आसान नहीं था।

उन्होंने बताया, “मुझे पहली बार इस प्रकार की चोट लगी थी, और मुझे नहीं पता था कि इससे पहले भी कोई इस प्रकार की स्थिति का सामना कर चुका है, जिससे सलाह ले सकूं।” 

“मुझे कोई अनुमान नहीं था कि सर्जरी से किस प्रकार की उम्मीद की जा सकती है और ठीक होने में कितना समय लगेगा। मैं थोड़ी परेशान थी। मुझे अपने विकल्पों की ओर फिर नजर मारने के लिए एक कदम पीछे लेना पड़ा“

गंभीर चोट होने के कारण, 30 वर्षीय स्टार ने ट्रेनिंग के दौरान कोई जोखिम नहीं लिया और हर 2 हफ्ते में अपने डॉक्टर से चैकअप कराया ताकि उन्हें पता चले कि वो सही राह पर हैं या नहीं।

वो एक निराशजनक समय था, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य पर फिर ध्यान दिया और अब बड़े चैलेंज का सामना करने के लिए तैयार है।

Tiffany Teo celebrates her win against Michelle Nicolini

उन्होंने कहा, “बड़ी चीज़ जो मैंने सीखी वो प्रक्रिया पर विश्वास रखना- खासकर जब सामने समस्या हो और आप बिल्कुल नहीं बता सकते कि अगला कदम क्या है।” 

“आपको अपने अंतिम लक्ष्य को याद करना होगा, प्रक्रिया पर भरोसा रखना होगा और एक समय पर एक कदम बढ़ाना होगा।“

चोट की वजह से ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल की पूर्व चैलेंजर खुद को “द पांडा” जिओंग जिंग नान की बेल्ट के लिए दावेदार बनाना चाहेंगी। ये काम करने के लिए उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती है।

मियूरा थर्ड–डिग्री जूडो ब्लैक बेल्ट हैं, वो अब तक लगातार 6 बाउट जीत चुकी हैं, जिसमें ग्लोबल स्टेज पर 3 जीत ट्रेडमार्क स्कार्फ–होल्ड अमेरिकाना सबमिशन से आई हैं। जीत शामिल है। Tribe Tokyo MMA का प्रतिनिधित्व करने वालीं स्टार मानती हैं कि वो अपना प्रदर्शन सिंगापुर में भी जारी रख सकती हैं लेकिन टियो एक्सपर्ट ग्रैपलर्स को रोकना अच्छे से जानती हैं।

हालांकि, ब्राजीलियन जिउ–जित्सु (BJJ) ब्लू बेल्ट स्टार जब आखिरी बार सर्कल में उतरी थीं तो उन्होंने 8 बार की BJJ चैंपियन मिशेल निकोलिनी को मात दी थी।

उसके बाद सिंगापुर की बॉक्सिंग चैंपियन की स्ट्राइकिंग स्किल्स और करियर की सबसे बड़ी जीत ने उन्हें आत्मविश्वास दिया, इससे वो मियूरा का अपने ही खेल में सामना कर सकें।

उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि मिशेल के खिलाफ उपयोग की गई रणनीति से कुछ अलग रणनीति अपनानी होगी।” 

“मियूरा भी एक अच्छी ग्रैपलर हैं और मैदान पर उनके साथ टक्कर वाली फाइट होगी। मुझे काफी संघर्ष करना होगा और अगर वो मुझे पकड़ लेती हैं तो उनके लिए मुझे पोजिशन में रखे रहना मुश्किल होगा।

“मुझे लगता है कि उनके ज्यादातर प्रतिद्वंदियों ने ग्राउंड से दूर रहने की कोशिश की है क्योंकि उन्हें पता है कि वो स्पेशलिस्ट हैं लेकिन मेरे लिए ये चीज़ काम नहीं करेंगी क्योंकि मैं ग्राउंड पर भी अच्छी हूं, इसलिए मैं वहां उनका ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करूंगी। अगर वहां सबमिशन का मौका मिलता है तो मैं मियूरा के खिलाफ यह चीज़ करूंगी।

“मैं हमारे मुकाबले को अलग रास्तों पर जाते हुए देख सकती हूं, ये तीनों राउंड तक जाएगा या ग्राउंड पर सबमिशन की मदद से खत्म होगा। मैं जीत के लिए वापस आ रही हूँ।“

ये भी पढ़ें: ONE: KING OF THE JUNGLE के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.