जिहिन राडजुआन से बाउट करने को बेताब हैं बोजेना अँटोनियर

Bozhena Antoniyar at ONE DAWN OF VALOR

म्यांमार की बोजेना “टोटो” अँटोनियर इस समय इंडोनेशिया के Bali MMA कैंप में कोविड-19 की वजह से लगे ट्रैवल प्रतिबंध के कारण फंसी हुई हैं। ऐसे में वो जो एक चीज कर सकती हैं वो ये कि वो खुद को भविष्य के मुकाबलों के लिए उत्साहित बनाए रखें।

यंगोन की एथलीट अपने इंडोनेशिया के जिम में खुद को अप्रैल में होने वाली बाउट के लिए तैयार कर रही थीं लेकिन इवेंट्स के आगे बढ़ जाने के कारण वो यहां रुकने को मजबूर हो गई हैं।

“टोटो” को इस समय कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते घर वापस लौटने की मंजूरी नहीं मिल रही है। ऐसे में वो इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी काबिलियत को और निखारने में लगी हुई हैं, ताकि आने वाले महीनों में उनकी वापसी हो सके।

Myanmar national boxing champion Bozhena Antoniyar hits a jab on Bi Nguyen

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप सब जानते हैं कि इस महामारी ने भयानक रूप ले लिया है। ऐसे में अपने परिवार के साथ रहना चाहती थी। मेरे माता-पिता को मेरी काफी चिंता सता रही है।”

“मैं अप्रैल में मुकाबले की उम्मीद कर रही थी लेकिन अब वो आगे बढ़ गया है। अब मैं म्यांमार भी वापस नहीं लौट सकती हूं। मुझे नहीं पता कि अगले मैच की उम्मीद कब तक करूं लेकिन मैं जितना हो सकता है ट्रेनिंग कर रही हूं। मैं तैयार रहने की पूरी कोशिश कर रही हूं, ताकि जब मुझे फिर से सर्कल में जाने का मौका मिले तो पूरी तरह से उम्मीदों पर खरी उतर सकूं।”

इस बॉक्सिंग स्पेशलिट को जिस संभावित मैच का तहे दिल से इंतजार है, वो दमदार बाउट जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन से है।

बोजेना पहले ही एटमवेट डिविजन की प्रमुख एथलीट्स से बाउट कर चुकी हैं, जिसमें प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल, बी गुयेन और रिका इशिगे शामिल हैं। अब वो चोटी की दावेदारों से बाउट करना चाहती हैं, शानदार मलेशियाई एथलीट उनके लिए एकदम फिट बैठती हैं।



दो बार की म्यांमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन ने बताया, “अगर मेरा मुकाबला जिहिन राडजुआन से हुआ तो मुझे लगता है कि ये अच्छा होगा। साथ ही वहां कई और अच्छे विरोधी भी हैं।”

“मैं जिन एथलीट्स सेबाउट कर चुकी हूं और जिनसे मेरा सामना नहीं हुआ है, वो सभी बहुत काबिल और तगड़ी विरोधी हैं (अगर वो ONE Championship में मुझसे बाउट करते हैं)।”

बोजेना अँटोनियर जानती हैं कि Ultimate MMA Academy वर्ल्ड क्लास मार्शल आर्टिस्ट लेकर आती है लेकिन उनकी स्टैंडअप लिस्ट में किसी भी एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट एथलीट के साथ यंगोन की ये हीरो कहीं से कम नहीं दिखती हैं। इसमें वुशु वर्ल्ड चैंपियन “शैडो कैट” भी शामिल हैं।

हालांकि “टोटो” अपनी ग्रैपलिंग को सुधारने के लिए पिछले कई साल से काफी कड़ी मेहनत कर रही हैं और अब वो अपनी जीत का सही रास्ता देख पा रही हैंं।

24 साल की एथलीट ने बताया, “जिहिन बहुत अच्छी एथलीट हैं। खासकर ONE Championship की बात करें तो वहां वो शानदार एथलीट्स में से एक हैं।”

“मुझे लगता है कि उनकी ग्राउंड तकनीक में कुछ कमजोर कड़ियां हैं। इस वजह से मैंने ग्राउंडवर्क पर स्टैंडअप से ज्यादा चीजें सीखी हैं। मैं ग्रैपलिंग की कला में अच्छी हूं लेकिन और ट्रेनिंग ले रही हूं लेकिन आप तो जानते ही हैं कि मैच हमेशा अलग दिशा में जा सकता है।”

अगर बोजेना अँटोनियर को मनचाहा मैच मिल जाता है तो दुनिया भर के फैंस को असाधारण बाउट देखने को मिलेगी। साथ ही यंगोन की निवासी को लगता है कि “शैडो कैट” के साथ मैच में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन सामने आएगा।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पिछले मैच से ज्यादा फैंस इसके लिए उत्साहित होंगे क्योंकि जिहिन तगड़ी विरोधी हैं। मैं भी ट्रेनिंग करके शानदार फॉर्म में रहूंगी।”

ये भी पढ़ें: ‘One World: Together At Home’ ग्लोबल म्यूजिक स्पेशल का लाइव प्रसारण करेगी ONE Championship

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.