ONE: REVOLUTION के मेन कार्ड में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Martin Nguyen celebrates his TKO victory at ONE: DAWN OF HEROES.

किसी भी क्रांति में हर पक्ष कुछ हासिल करने की कोशिश कर रहे होते हैं।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में भी फाइटर्स के पास हासिल करने को बहुत कुछ होगा।

कोई वर्ल्ड टाइटल के लिए फाइट कर रहा होगा, किसी को टाइटल शॉट मिला है और कोई अपने अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेगा। इवेंट में इसके अलावा भी कई चीजें दांव पर लगी होंगी।

यहां जानिए ONE: REVOLUTION में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

ली vs. ओक: लाइटवेट डिविजन पर किसका राज होगा?

Christian Lee defends the ONE Lightweight World Title against Ok Rae Yoon at ONE: REVOLUTION

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को #3 रैंक के कंटेंडर ओक रे यूं के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है और ये मैच लाइटवेट डिविजन की आगे की दिशा को तय करेगा।

23 वर्षीय स्टार खुद को ONE के इतिहास के सबसे सफल चैंपियंस में से एक के रूप में स्थापित कर चुके हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा जीत (15), सबसे ज्यादा फिनिश (14) और सबसे ज्यादा नॉकआउट्स (10) का रिकॉर्ड है।

इस शुक्रवार एक जीत ना केवल ली के रिकॉर्ड को बेहतर कर देगी बल्कि वो सबसे ज्यादा (3) ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने वाले एथलीट भी बन जाएंगे। इसके अलावा ओक को हराने के साथ ही ली लाइटवेट डिविजन के सभी टॉप-5 कंटेंडर्स को हरा देंगे।

दूसरी ओर, ओक के पास बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने का मौका है। अगर उन्हें “द वॉरियर” पर जीत मिली तो दक्षिण कोरियाई लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले छठे एथलीट बन जाएंगे और डिविजन को एक नया चैंपियन भी मिल जाएगा।

कैपिटन vs. ज़टूट: दोनों के पास पाने को बहुत कुछ

Capitan defends the ONE Bantamweight Kickboxing World Title against Mehdi Zatout at ONE: REVOLUTION

को-मेन इवेंट में धमाकेदार एक्शन से भरपूर वर्ल्ड टाइटल बाउट होने की उम्मीद है।

6 सेकंड में नॉकआउट फिनिश हासिल करने के 4 महीने बाद कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को हराकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

कैपिटन अभी चैंपियन हैं, लेकिन अब उनके लिए कॉम्पिटिशन लेवल बढ़ गया है। ONE: REVOLUTION में उन्हें रामज़ानोव के मेंटॉर और दोस्त मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

ज़टूट Venum Training Camp के नाम से अपना जिम चलाते हैं और वो स्ट्राइकिंग आर्ट्स के सबसे सम्मानित एथलीट्स में से एक हैं और उन्होंने “बेबीफेस किलर” को सब सिखाया जो उन्हें आता है। लेकिन अभी भी “डायमंड हार्ट” के पास ऐसे मूव्स हैं, जिन्हें वो इस शुक्रवार को इस्तेमाल करते हुए दिखाई देंगे।

अगर कैपिटन जीत दर्ज करने में सफल रहे तो उनका Venum Training Camp के खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 का हो जाएगा और खुद को एक असली बेंटमवेट किकबॉक्सिंग किंग के रूप में स्थापित कर लेंगे। लेकिन ज़टूट अपने शिष्य की हार का बदला पूरा करते हुए वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करना चाहेंगे।

पैचीओ vs. सारूटा: ट्रायलॉजी बाउट करेगी प्रतिद्वंदिता का अंत

Joshua Pacio defends the ONE Strawweight World Title against Yosuke Saruta at ONE: REVOLUTION

वर्ल्ड टाइटल फाइट्स की शुरुआत 2 बेहतरीन एथलीट्स के बीच स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट से होगी।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ इस डिविजन के सबसे सफल चैंपियन बन चुके हैं। सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल बाउट्स (6) और सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल डिफेंस (2) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

लेकिन पूर्व चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा उनके लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। वो #1 रैंक के कंटेंडर हैं और इससे पहले भी पैचीओ को हराकर चैंपियन बन चुके हैं।

2019 के जनवरी महीने में उनकी पहली भिड़ंत हुई थी, जिसमें सारूटा ने पैचीओ को विभाजित निर्णय से हराकर टाइटल जीता था। उसके 3 महीने बाद “द पैशन” ने जापानी स्टार को नॉकआउट करते हुए चैंपियनशिप बेल्ट को दोबारा हासिल किया। उसके करीब ढाई साल बाद दोनों एथलीट्स 1-1 की बराबरी पर हैं और इस शुक्रवार जिसे भी जीत मिलेगी वो दुनिया का बेस्ट स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट कहलाएगा।

गुयेन vs. किम: वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर में भिड़ेंगे 2 टॉप फेदरवेट एथलीट्स

Martin Nguyen meets Kim Jae Woong at ONE: REVOLUTION

“द लॉयन सिटी” में ONE के 2 बेस्ट फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स आमने-सामने होंगे और इस मैच के विजेता को 2022 में टाइटल शॉट मिल सकता है।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन पिछले साल अक्टूबर में थान ली के खिलाफ हार के बाद दोबारा टाइटल हासिल करने की राह पर निकल पड़े हैं।

गुयेन अभी #1 रैंक के कंटेंडर हैं और ONE: REVOLUTION में जीत उन्हें दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल कर देगी। इस जीत के साथ वो ONE के फेदरवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (10) प्राप्त करने वाले एथलीट बन जाएंगे। वहीं एक नॉकआउट जीत उन्हें सबसे ज्यादा नॉकआउट्स (7) के मामले में फो “बुशीदो” थव के साथ पहले स्थान पर पहुंचा देगी और सबसे ज्यादा फिनिश (9) के मामले में ली की बराबरी कर लेंगे।

29 सेकंड में सबमिशन या 10 सेकंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर #5 रैंक के कंटेंडर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं, लेकिन ये दक्षिण कोरियाई स्टार की पहली प्राथमिकता नहीं है। स्वर्ग सिधार चुके अपने पिता से किम ने वादा किया था कि वो MMA वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेंगे और इस ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर में टॉप रैंक के कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें अपने सपने को पूरा करने के करीब पहुंचा सकती है।

अलीअकबरी vs. मालिकिन: अगला संभावित हेवीवेट चैलेंजर?

Amir Aliakbari meets Anatoly Malykhin at ONE: REVOLUTION on 24 September

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर इस मैच पर अपनी नजर बनाए रखना चाहेंगे क्योंकि इस फाइट का विजेता उनका अगला चैलेंजर बन सकता है।

ONE को जॉइन करने के बाद ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी प्रोमोशन के कई टॉप हेवीवेट फाइटर्स पर तंज कस चुके हैं, जिनमें से उनके अगले प्रतिद्वंदी एनातोली “स्पार्टक” मालिकिन भी एक हैं।

मगर ईरानी स्टार को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जिसे देख बैकस्टेज मालिकिन की हंसी निकल गई थी।

अलीअकबरी का कहना है कि उस मैच में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और मालिकिन की हंसी पर भी उनकी नजर पड़ी थी। अब उनका लक्ष्य मालिकिन को हराकर भुल्लर के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना है।

दूसरी ओर, रूसी एथलीट अपने 9-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड में एक और जीत को जोड़ना चाहेंगे, अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखते हुए चैंपियनशिप के एक कदम करीब भी पहुंचना चाहेंगे। इस मैच में पहले से जबरदस्त एक्शन देखा जाना तय था, लेकिन अब इसे ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मुकाबला बना दिया गया है इसलिए दोनों एक-दूसरे को जीत का कोई भी मौका देने से बचने की कोशिश करेंगे।

ली vs. सूज़ा: अपराजित स्टार्स की भिड़ंत

Victoria Lee faces Victoria Souza at ONE: REVOLUTION on 24 September

शो की शुरुआत एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट से होगी, जिसमें 2 अपराजित एथलीट्स आमने-सामने होंगी और उन दोनों का नाम विक्टोरिया है।

विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली सुर्खियों में बनी रही हैं। 17 वर्षीय स्टार मौजूदा लाइटवेट किंग क्रिश्चियन ली और एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की बहन हैं। विक्टोरिया अभी तक 2 मैचों को सबमिशन से जीत चुकी हैं।

अब उनका लक्ष्य 2021 में अपने रिकॉर्ड को 3-0 करने का है और साथ ही अपने परिवार का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा करना चाहती हैं।

दूसरी ओर, विक्टोरिया “विक” सूज़ा का रिकॉर्ड 5-0 है और फिनिशिंग रेट 80 प्रतिशत है। वो मानती हैं कि ली के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ने के लिए उनके पास परफेक्ट प्लान है। अगर सूज़ा अपने गेम पर अमल कर पाईं तो तुरंत एटमवेट डिविजन की उभरती हुई स्टार्स में से एक बन जाएंगी।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION को जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400