अमीर अलीअकबरी: ‘एनातोली को हराकर अर्जन भुल्लर को चैलेंज करना मेरा लक्ष्य’

Kang Ji Won Amir Aliakbari FISTS OF FURY II 1920X1280 8 768x512

अमीर अलीअकबरी ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंच कर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं।

अलीअकबरी, एनातोली मालिकिन को ज्यादा पसंद नहीं करते क्योंकि रूसी स्टार को ईरानी एथलीट की पिछले मैच में हार के बाद हंसते देखा गया था।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में खुद को “आयरन शेख” कहने वाले अलीअकबरी का सामना ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में मालिकिन से होगा।

अलीअकबरी ने कहा, “उन्होंने अपना मुंह बहुत चला लिया, अब फाइटिंग से जवाब देने की बारी है।”

“मैंने उनके गेम को परखा है, खुद को तैयार किया है और मेरे हिसाब से इस मैच को जो भी जीतेगा, उसे टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी और मुझे इस तरह की कठिन चुनौतियां बहुत पसंद हैं।”

Amir Aliakbari throws a kick at Anatoly Malykhin at ONE: FISTS OF FURY II

अलीअकबरी ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और मालिकिन को उनके प्रोफेशनल करियर की पहली हार का स्वाद चखाना चाहते हैं। इस जीत से वो मौजूदा हेवीवेट किंग अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ मैच हासिल करने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

ईरानी एथलीट ONE में आने से पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 10-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके थे, लेकिन ONE: FISTS OF FURY II में उन्हें अपने प्रोमोशनल डेब्यू में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

ईरानी स्टार को शुरुआती बढ़त जरूर मिली क्योंकि उन्होंने कई दमदार शॉट्स लगाते हुए दक्षिण कोरियाई एथलीट के चेहरे को खूब क्षति पहुंचाई थी। लेकिन कुछ समय बाद कांग अपने विरोधी के पंचों से बचते हुए शॉर्ट लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से फाइट तुरंत खत्म हो गई थी।



अलीअकबरी के लिए वो बहुत निराशाजनक हार रही और मालिकिन के बैकस्टेज सेलिब्रेशन ने उस हार को और भी दुखद बना दिया था।

ईरानी स्टार ने उस हार से सबक लिया है और दोबारा उसी गलती को ना दोहराने की कोशिश करेंगे।

अलीअकबरी ने कहा, “मेरा ध्यान केवल मैच को किसी भी तरीके से खत्म करने पर था, जिससे मेरा दूसरी चीजों पर से ध्यान हट गया था। मगर एनातोली को मैंने परखा है और बहुत अच्छी तैयारी की है।”

“आप किसी भी हेवीवेट एथलीट से पूछ सकते हैं कि पिछले मैच में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया। मैं एनातोली को हराऊंगा और अर्जन के खिलाफ मैच प्राप्त करूंगा।”

मगर मालिकिन को हराना आसान नहीं होगा।

रूसी स्टार ने चाहे ग्रैपलिंग में अलीअकबरी जितनी सफलता प्राप्त ना की हो, लेकिन वो फ्रीस्टाइल रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और उसी के दम पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काफी सफलता प्राप्त की है।

रेसलिंग, खतरनाक सबमिशन गेम और Tiger Muay Thai जिम में स्ट्राइकिंग में किए गए सुधार की मदद से 9-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं और उनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में मालिकिन ने इसी स्किल सेट की मदद से जीत दर्ज की थी और उसी इवेंट में कांग के खिलाफ अलीअकबरी को हार मिली थी। रूसी एथलीट ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो को टेकडाउन किया और तब तक अटैक करते रहे, जब तक रेफरी ने पहले राउंड में उन्हें तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित नहीं कर दिया।

अलीअकबरी अपने अगले प्रतिद्वंदी के स्टाइल का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि मालिकिन उन्हें हरा पाएंगे। उनका मानना है कि वो रूसी एथलीट को फिनिश करने वाले हैं।

अलीअकबरी ने कहा, “एनातोली भी एक रेसलर हैं और ओवरहैंड राइट भी लगाते हैं। मैं उनके साथ ग्रैपलिंग पर ज्यादा ध्यान दूंगा और साथ ही मुझे इतना भी भरोसा है कि मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

Amir Aliakbari meets Anatoly Malykhin at ONE: REVOLUTION on 24 September

इस मैच में जीत दर्ज कर अलीअकबरी ना केवल ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब पहुंच जाएंगे बल्कि इस जीत से वो डिविजन के अन्य एथलीट्स को भी सावधान कर देंगे।

ONE के साथ डील साइन करने के बाद ईरानी एथलीट अभी तक मालिकिन, भुल्लर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा पर भी तंज कस चुके हैं।

अलीअकबरी मानते हैं कि उनकी स्किल्स ONE के अन्य हेवीवेट फाइटर्स से बेहतर हैं और पहली हार के बाद भी उनका बयान बदला नहीं है। इस शुक्रवार उनके पास अपनी बात को सच साबित करने का मौका होगा।

उन्होंने कहा, “इनमें से कोई भी फाइटर मेरे लेवल का नहीं है और इस मैच में मैं अपनी बात को सच भी साबित करूंगा।”

“मैं वर्ल्ड चैंपियन रह चुका हूं और उन्हें तीसरा स्थान भी नहीं मिल पाया है इसलिए उन्हें नहीं पता कि वो किस लेवल के फाइटर का सामना करने वाले हैं। वो दिन में सपने देख रहे हैं और जब केज में उनकी मुझसे भिड़ंत होगी, तब एनातोली को खतरे का अहसास होगा।”

ये भी पढ़ें: एनातोली vs अलीअकबरी: हेवीवेट मुकाबले में जीत के 4 तरीके

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)