साल 2019 में आखिरी 3 महीने की टॉप-5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट

Singapore's Angela Lee strikes with China's Xiong Jing Nan in their second bout at ONE: CENTURY PART I in October 2019

ONE चैंपियनशिप का सीजन 2019 अब अंतिम रूप ले चुका है और इस दौरान हमें कई जबरदस्त मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट देखने को मिलीं।

अक्टूबर से दिसंबर की ही बात करें तो इस दौरान दुनिया के फेमस एथलीट्स ने तो वर्ल्ड टाइटल मैच भी लड़े जिनमें से अधिकतर मुकाबलों ने असल में यह दर्शाया कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की परिभाषा क्या है।

कई स्टार एथलीट अपने प्रदर्शन के बलबूते उभर कर सामने आए हैं और नए साल में और भी कड़ी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम आपको साल 2019 में आखिरी 3 महीने की टॉप-5 बाउट्स से अवगत कराने वाले हैं।

#1 एंजेला ली का बदला

🏆 STILL "UNSTOPPABLE" 🏆

🏆 STILL "UNSTOPPABLE" 🏆 Angela Lee submits Xiong Jing Nan late in Round 5 to win their back-and-forth rematch and retain the ONE Women's Atomweight World Title!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

मार्च में आयोजित हुए ONE: A NEW ERA इवेंट में एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में जिओंग जिंग नान “द पांडा” के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

वहीँ अगर ONE: CENTURY PART I की बात करें तो एंजेला ने जिओंग के ही खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया था। पहले राउंड में जिओंग ने अपनी ताकत से एंजेला पर दबाव बनाने की कोशिश की थी और असल में पूरी बाउट ही एक्शन से भरपूर रही।

एक तरफ जिओंग ताकत का ज्यादा इस्तेमाल कर रही थीं वहीँ “अनस्टॉपेबल” अपने पंच और नी की टाइमिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 नॉकआउट

आखिरकार तीसरे राउंड में एंजेला को मौका मिला और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति पर काम किया। उन्हें इस दौरान सबमिशन के भी कई मौके मिले लेकिन जिओंग हर बार इस तरह के प्रहार से बचती रहीं।

एक समय लग रहा था कि एंजेला को अब हारने से कोई नहीं बचा सकता लेकिन पांचवे राउंड में उन्होंने जिओंग को रीयर-नेक्ड चोक में जकड़ लिया था और बाउट खत्म होने से केवल 12 सेकेंड पहले उन्हें जीत मिली।

#2 चैंपियन को हराकर आंग ला न संग के नाम 2 टाइटल अपने नाम किए

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥ONE two-division World Champion Aung La Nsang(Burmese Python) caps off a historic night in Tokyo with a 👊 MASSIVE TKO 👊 win over Brandon Vera to retain the ONE Light Heavyweight World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Sunday, October 13, 2019

अक्टूबर में आयोजित हुए ONE: CENTURY PART II के मेन इवेंट में आंग ला न संग “द बर्मीज़ पाइथन” का सामना ONE लाइट हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में ब्रेंडन वेरा “द ट्रुथ” से हुआ।

बाउट में आंग ला न संग को अच्छी शुरुआत मिली और वो लगातार जोरदार लेग किक्स से वेरा को क्षति पहुंचाते रहे। लेकिन एक ऐसा भी समय आया जब मुकाबले में आंग ला पिछड़ने लगे थे और इस स्थिति का ब्रेंडन ने फायदा उठाने का पूरा प्रयास किया।

दूसरे राउंड में दोनों फाइटर्स ने आक्रामक रुख अपनाया और लगातार एक-दूसरे पर प्रहार करते रहे। एक समय के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा था कि आंग ला की लेग किक्स ब्रेंडन के लिए मुसीबत बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 प्रदर्शन

अभी दूसरे राउंड को गुजरे 3 मिनट हुए थे तभी “द बर्मीज़ पाइथन” की जबरदस्त बैक एल्बो से ब्रेंडन को काफी क्षति पहुंची लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फाइट करना जारी रखा। आंग ला ने कमजोर पड़ चुके अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन किया और लगातार पंच बरसाने शुरू कर दिए जिसके कारण रेफरी को कांटेस्ट रोकना पड़ा।

#3 अगिलान थानी की जबरदस्त वापसी

Agilan Thani 🇲🇾 sends the hometown crowd into a frenzy with a hard-fought split decision win over previously undefeated Dante Schiro!

Agilan "Alligator" Thani 🇲🇾 sends the hometown crowd into a frenzy with a hard-fought split decision win over previously undefeated Dante Schiro!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

अगिलान थानी, ONE: MARK OF GREATNESS से पहले लगातार 2 फाइट हार चुके थे इसलिए उनके लिए उस खराब दौर से वापसी कर पाना आसान नहीं था।

इस बार एक्सियता एरीना में उन्हें अपने घरेलू फैंस का साथ मिला और इसी वजह से डांटे स्कीरो पर जीत मिलने में आसानी हुई।

स्कीरो रैसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और थानी ब्राजीलियन जिउ-जित्सू के ब्राउन बेल्ट होल्डर। थानी शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंदी को संभलने का मौका नहीं देना चाहते थे और काफी हद तक उनकी यह रणनीति सफल भी रही।

दूसरे राउंड में भी मलेशियाई हीरो ने अपना वर्चस्व कायम रखा और इस दौरान उन्होंने रीयर-नेक्ड चोक लगाने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।

आखिरी राउंड में भरपूर एक्शन देखने को मिला, एक तरफ अगिलान थानी लगातार अटैक कर रहे थे तो वहीँ स्कीरो के पास डिफेंस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। आखिर में थानी को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

#4 अपने ONE डेब्यू में चमके जे वूंग किम

“The Fighting God” Kim Jae Woong 🇰🇷 notches a spectacular TKO victory over Rafael Nunes in his ONE debut!

“The Fighting God” Kim Jae Woong 🇰🇷 notches a spectacular TKO victory over Rafael Nunes in his ONE debut!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

ONE: MASTERS OF FATE में दक्षिण कोरिया के जे वूंग किम ने राफेल नुनेज के खिलाफ अपना ONE डेब्यू किया था।

पहले राउंड में किम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को जोरदार राइट क्रॉस लगाया लेकिन पलक झपकते ही कब बाउट की चाबी नुनेज के हाथों में चली गई पता ही नहीं चला। किम रीयर नेक्ड चोक में फंस चुके थे लेकिन इससे पहले वो टैप-आउट करने की स्थिति में पहुंचते उससे पहले ही पहला राउंड खत्म हो चुका था।

दूसरे राउंड में किम ने सूझबूझ से काम लिया और बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से नुनेज की मुसीबतें बढ़ा दी थीं। तीसरे राउंड में उन्होंने नुनेज को फ़्लाइंग नी लगाई और इसके बाद लगातार नी से प्रहार करते रहे और आखिर में रेफरी को कांटेस्ट रोकना पड़ा।

#5 एबेलार्डो के सामने नहीं टिक पाए अयीडेंग जुमायी

Mark Fairtex Abelardo unleashes his full striking arsenal in a hard-fought unanimous decision win over Ayideng Jumayi!

Mark Fairtex Abelardo unleashes his full striking arsenal in a hard-fought unanimous decision win over Ayideng Jumayi!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEDAWNVALOR🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, October 25, 2019

ONE: DAWN OF VALOR में न्यूज़ीलैंड के मार्क एबेलार्डो “टायसन” का सामना चीन के अयीडेंग जुमायी “द कज़ाख ईगल” से हुआ।

शुरुआती राउंड में मार्क को अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त मिल चुकी थी और इस दौरान अयीडेंग को उन्होंने जोरदार एल्बो भी लगाई।

दूसरे राउंड में मार्क ने हेड किक्स की रणनीति पर काम किया जिससे अयीडेंग की मुसीबतें और भी बढ़ चुकी थीं।

तीसरे राउंड में जरूर चीन के एथलीट ने वापसी करने का प्रयास किया लेकिन एबेलार्डो ने लो-किक्स और हुक लगाते हुए मुकाबले को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.