साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 नॉकआउट

Aung La N Sang battles Brandon Vera at ONE: CENTURY

साल 2019 के आखिरी 3 महीने में ONE चैंपियनशिप में कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले हैं।

बॉक्सिंग से लेकर मॉय थाई और वुशू स्किल्स से एथलीट्स ने दुनिया भर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस का दिल जीत लिया है और इसी बीच कई ऐसे नॉकआउट भी देखने को मिले जिन्हें आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको साल 2019 के आखिरी 3 महीने के टॉप-5 नॉकआउट से अवगत कराने वाले हैं।

#1 आंग ला न संग ने ब्रेंडन वेरा को चौंकाया

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥ONE two-division World Champion Aung La Nsang(Burmese Python) caps off a historic night in Tokyo with a 👊 MASSIVE TKO 👊 win over Brandon Vera to retain the ONE Light Heavyweight World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Sunday, October 13, 2019

अक्टूबर महीने में हुए ONE CENTURY PART II में 2-डिवीजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग “द बर्मीज़ पाइथन” का सामना ब्रेंडन वेरा “द ट्रुथ” से हुआ जहाँ उन्हें धमाकेदार अंदाज में जीत मिली थी।

इस ONE लाइट हैवीवेट वर्ल्ड टाइटल मैच के दूसरे राउंड में आंग ला ने जबरदस्त पंच जड़ते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली थी। इसके बाद उन्होंने बैक एल्बो भी लगाईं लेकिन इसके बावजूद वेरा कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 प्रदर्शन

जैसे कि आंग ला ने मैच को ज्यादा समय पर डोमिनेट किया था इसलिए वेरा के लिए वापसी कर पाना आसान नहीं था। आखिरकार दूसरे राउंड में उनके जोरदार राइट हैंड से वेरा नीचे गिर पड़े और आंग ला ने पंच बरसाने जारी रखे, मजबूरन रेफरी को कांटेस्ट रोकना करना पड़ा और खास बात यह रही कि वेरा की ONE में यह पहली हार रही।

#2 कैटलन की खतरनाक हेड किक

😱 WHAT. A. KO 😱

😱 WHAT. A. KO 😱Hometown hero 🇵🇭 Robin Catalan sends the crowd into a frenzy with a HUGE knockout of Gustavo Balart!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

ONE: MASTERS OF FATE के प्रीलिमिनरी कार्ड मैच में रॉबिन कैटलन “द इलोंगो” द्वारा लगाई गई हेड किक ने काफी सुर्खियाँ बटोरीं।

रॉबिन का सामना गुस्तावो बलार्ट “एल ग्लैडीएडर” से हुआ और दूसरे राउंड में रॉबिन को उसी जोरदार राइट किक से जीत मिली थी। हालांकि बलार्ट ने अपने बाएं हाथ से इस अटैक को रोकने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

रॉबिन की किक सीधी बलार्ट के सिर पर जाकर लगी और अगले ही पल बलार्ट नीचे गिरे हुए नजर आए।

#3 पहले रणनीति में बदलाव और फिर राइट नी

✈ AIR MIADO ✈

✈ AIR MIADO ✈What. A. Knockout! Jeremy 'The Jaguar ' Miado finishes Miao Li Tao with an epic flying knee in Round 1!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

ONE: AGE OF DRAGONS में फिलिपींस के जेरेमी मिआडो “द जैगुआर” और चीन के मियाओ ली ताओ के बीच जबरदस्त ग्रैपलिंग स्किल्स देखने को मिलीं लेकिन बाउट समाप्त एक रनिंग नी के साथ हुई थी।

“द जैगुआर” पंच लगाने की फिराक में थे और आक्रामक रुख अपनाना चाहते थे लेकिन मियाडो ने पलक झपकते ही डिफेंस से अटैक की रणनीति अपना ली थी।

यह भी पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने के टॉप-5 सबमिशन

मियाडो लगातार आगे बढ़ते रहे और मौका मिलते ही राइट नी लगाई जो एकदम सटीक निशाने पर जाकर लगी। इससे मियाओ ली ताओ उबर नहीं पाए और यह जीत मियाडो के करियर की यादगार जीत में से एक बन गई।

#4 ली काई के खिलाफ स्ट्राइकिंग के बजाय डिफेंस पर अटके लुमिहि

ONE: MASTERS OF FATE में आई पॉल लुमिहि “द ग्रेट किंग” पर जीत ने ली काई वेन “द अंडरडॉग” को बेंटमवेट डिवीजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक बना दिया था।

पहले ही राउंड में दोनों ओर से बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स देखने को मिलीं लेकिन ली काई को बॉक्सिंग स्किल्स से काफी फायदा पहुंचा और लगातार अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर ‘नी’ से प्रहार किए।

लुमिहि किसी तरह इस अटैक से खुद को बचाने में सफल रहे और उनकी लेफ्ट किक के तुरंत बाद लेफ्ट हैंड से ली काई को पीछे हटना पड़ा। लेकिन आक्रामकता का स्तर इतना था कि ली काई ने अगले ही पल लेफ्ट हुक से अपने प्रतिद्वंदी का स्वागत किया।

लेफ्ट हुक के बाद जबरदस्त पंचिंग कॉम्बिनेशन से लुमिहि बच नहीं पाए और राइट अपरकट के बाद मुकाबला गंवा बैठे।

#5 युस्ताकियो की स्पिनिंग बैक किक

🇵🇭 THE REMATCH KING REIGNS SUPREME 🇵🇭

🇵🇭 THE REMATCH KING REIGNS SUPREME 🇵🇭Geje "Gravity" Eustaquio knocks out former foe Toni Tauru with a THUNDEROUS spinning back kick in Round 3!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

साल 2016 के बाद पहली बार ONE: MASTERS OF FATE में जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी” और टोनी टोरु “डायनामाइट” आमने-सामने आए थे। जेहे ने जोरदार स्पिनिंग बैक किक से अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट किया।

टोनी लगातार जेहे को पीछे धकेल रहे थे लेकिन बाउट के तीसरे राउंड में युस्ताकियो ने जबरदस्त वापसी की थी।

टोनी को अंदाजा था कि युस्ताकियो आगे क्या करने वाले हैं इसलिए उनहोंने अपनी एल्बो से इस किक को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन प्रहार इतना तेज था कि जानते हुए भी टोनी इस अटैक को रोक नहीं  पाए।

यह भी पढ़ें: अली मोटामेड का ONE चैंपियनशिप में आने तक का मुश्किलों भरा सफ़र

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.