साल 2020 में जुलाई से सितंबर तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 3 सबसे शानदार मुकाबले

Thai mixed martial artist Shannon Wiratchai goes for a kick on Fabio Pinca

जुलाई महीने में ONE Championship के इवेंट्स फिर से शुरु होने के बाद से कई बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स देखनी को मिलीं।

इन मैचों में फैंस को लाजवाब एक्शन, बेहतरीन सबमिशन के साथ-साथ दमदार नॉकआउट्स भी देखने को मिले। हालांकि, कुछ मुकाबले ऐसे रहे जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

आइए 2020 की पहली तिमाही के सबसे अच्छे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों पर नजर डालते हैं।

#3 ‘Y2K’ ने शिंक को दी मात

🎥 TRIFECTA: YODKAIKAEW 🆚 JOHN SHINK 🎥

🎥 TRIFECTA: YODKAIKAEW 🆚 JOHN SHINK 🎥Exclusive footage of Y2K's knockout ONE Championship debut! 🤯

Posted by ONE Championship on Friday, August 14, 2020

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स ने ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया था। उन्होंने 14 अगस्त को हुए ONE: NO SURRENDER II में जॉन शिंक को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

शिंक पहले राउंड में मैच को मैट पर लेकर गए, लेकिन योडकाइकेउ ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स के दम पर रिकवरी की और खुद को अपने पैरों पर खड़ा करने में कामयाब रहे।

थाई स्टार ने अपनी स्ट्राइकिंग का भी अच्छा इस्तेमाल किया। पहला राउंड खत्म होने से थोड़े समय पहले उन्होंने विरोधी को राइट हुक और उसके बाद घुटने से अटैक किया।

दूसरे राउंड में “Y2K” ने अपनी रेंज हासिल की और पावर पंचों के दम पर मुकाबले को फिनिश करने में जुट गए।

Fairtex Gym के प्रतिनिधि ने पहले शिंक के जबड़े पर एक लेफ्ट हुक मारा और फिर रोप की तरफ धकेलकर ले गए और मुकाबले को अंजाम तक पहुंचाया। थाई एथलीट का स्ट्रेट लेफ्ट शिंक के मुंह पर लगा, जिसकी वजह से वो कैनवस पर गिर पड़े और दूसरे राउंड के 1:11 मिनट पर मुकाबला खत्म हो गया।

योडकाइकेउ ने अपनी स्ट्राइकिंग के दम पर जबरदस्त जीत हासिल की और ये उनके ONE करियर का शानदार आगाज था।



#2 ज़ाम्बोआंगा की डेब्यू मैच में जीत

Drex 🇵🇭 puts Detchadin TO SLEEP 😴

Drex “T-Rex” Zamboanga 🇵🇭 puts Detchadin Sornsirisuphathin TO SLEEP in an impressive ONE debut! 😴How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

28 अगस्त को हुए ONE: A NEW BREED में ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा ने फ्लाइवेट डिविजन में खलबली मचा दी, जब उन्होंने दूसरे राउंड में डेचादिन “डेचपूल” सोर्नसिरीसुफाथिन ‌को सबमिट करवाया।

पहले राउंड में दोनों स्टार्स ने अपना स्टैंड-अप गेम दिखाया और एक दूसरे को स्ट्राइक्स लगाईं। हालांकि, “डेचपूल” ने दमदार स्ट्राइक्स लगाईं, जिसमें एक तगड़ा जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन भी शामिल था।

“टी-रेक्स” ने दूसरे राउंड में अपनी बॉक्सिंग का दम दिखाया, जिस कारण सोर्नसिरीसुफाथिन ‌टेकडाउन के लिए गए। इस दौरान फिलीपीनो स्टार का डिफेंस बहुत शानदार था और उन्होंने अपनी ताकत का परिचय दिया।

दूसरे राउंड के आखिरी मिनट में ज़ाम्बोआंगा ने “डेचपूल” को मैट पर पटक दिया। आखिरी पलों के दौरान वो अपना हाथ शिंक की ठोड़ी के नीचे लेकर गए और रीयर-नेकेड चोक लगाया। सोर्नसिरीसुफाथिन ने बचने की कोशिश की, लेकिन वो फेल रहे।

सबमिशन जीत के बाद उनकी बहन डेनिस ने भी दमदार जीत हासिल की।

#1 विराचाई ने पिंका को पछाड़ा

🎥 TRIFECTA: SHANNON WIRATCHAI 🆚 FABIO PINCA 🎥

🎥 TRIFECTA: SHANNON WIRATCHAI 🆚 FABIO PINCA 🎥A special look at Shannon "OneShin" Wiratchai / ชนนภัทร วิรัชชัย's return to action against famed Muay Thai World Champion Fabio Pinca!

Posted by ONE Championship on Friday, August 21, 2020

21 अगस्त को हुए ONE: NO SURRENDER III में थाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट दिग्गज शेनन “वनशिन” विराचाई और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फैबियो पिंका ने 15 मिनट के फेदरवेट मुकाबले में अपना सब कुछ झोंक दिया था।

ये मैच इतनी करीबी था कि इसका नतीजा विभाजित निर्णय से आया।

पिंका ने आगे आकर लेग किक्स की मदद से प्रेशर बनाया, जिस कारण थाई स्टार दूरी बनाए हुए थे। लेकिन फ्रेंच स्टार पहले राउंड के आखिरी मिनटों में फिसल गए, जिस वजह से विराचाई को ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करने का मौका मिला।

अच्छी ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाने की वजह से Bangkok Fight Lab और Tiger Muay Thai टीम के प्रतिनिधि को दूसरे राउंड में बढ़िया मोमेंटम हासिल हुआ।

दूसरे राउंड में “वनशिन” ने एक स्पिनिंग बैकफिस्ट भी मारी, जिसके बाद पिंका कैनवस पर गिर पड़े। ये इस बाउट का सबसे दमदार पल था और इसने साबित किया कि विराचाई स्ट्राइक्स लगाने के मामले में किसी से भी पीछे नहीं हैं।

फ्रेंच स्टार ने तीसरे राउंड में अपनी पूरी ताकत झोंक दी क्योंकि उन्हें पहले और दूसरे राउंड में की गई गलती को सुधारना था। उन्होंने लगातार लेग किक्स लगाईं, थाई स्टार ने उनके अटैक से बचने के लिए टेकडाउन की कोशिश की।

हालांकि, आखिरी राउंड में किए गए अटैक के बावजूद पिंका मुकाबले को अपने पक्ष में नहीं कर पाए। विराचाई ने एक दमदार मुकाबले को विजेता बनाया।

ये भी पढ़ें: साल 2020 में जुलाई से सितंबर तक ONE Super Series के 5 सबसे शानदार मुकाबले

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.