साल 2020 में जुलाई से सितंबर तक की 3 सबसे शानदार सबमिशन जीत

Fabricio Andrade submits Mark Fairtex Abelardo

पिछले तीन महीनों में ONE Super Series मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। इसके साथ ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कई सारी जीत सबमिशन के जरिए भी आईं।

कुछ स्टार्स के विरोधियों ने जल्दी टैप आउट कर दिया, लेकिन कुछ को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। एक प्रतियोगी ऐसा भी रहा, जिसे राउंड खत्म होने के चंद सेकंड पहले ही जीत हासिल हुई।

आइए देखें इस तिमाही में सबमिशन के जरिए आई सबसे शानदार जीत।

#3 ‘द मेनेस’ ने विरोधी को 88 सेकंड में किया फिनिश

Denice Zamboanga 🇵🇭 FINISHES Watsapinya Kaewkhong!

Denice Zamboanga 🇵🇭 FINISHES Watsapinya Kaewkhong with an Americana submission! Could Angela Lee be next? 🤔How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

पिछले महीने टॉप कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने साबित किया कि वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

28 अगस्त को हुए ONE: A NEW BREED में 88 सेकंड में जीत हासिल करते हुए अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा।

मैच शुरु होने के बाद ज़ाम्बोआंगा ने जरा भी समय नहीं गंवाया। 23 वर्षीय स्टार ने तुरंत वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग पर राइट्स-लेफ्ट्स और क्लिंच में रहते हुए घुटने से अटैक किया और फिर डबल लेग टेकडाउन के जरिए कैनवस पर पटक दिया।

उस समय “द मेनेस” मुकाबले को खत्म करने के बिल्कुल करीब पहुंच गई थीं।

साइड कंट्रोल लेते हुए उन्होंने केउखोंग के सीधे हाथ को अपने घुटने से दबाया। उन्होंने बाएं हाथ को पकड़ा और अमेरिकाना लगाया, जिसकी वजह से उनकी प्रतिद्वंदी टैप आउट करने पर मजबूर हो गईं।



#2 दूसरे ज़ाम्बोआंगा की शानदार जीत

Drex 🇵🇭 puts Detchadin TO SLEEP 😴

Drex “T-Rex” Zamboanga 🇵🇭 puts Detchadin Sornsirisuphathin TO SLEEP in an impressive ONE debut! 😴How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा के लिए The Home Of Martial Arts में डेब्यू बेहद यादगार साबित हुआ।

फिलीपीनो बेंटमवेट स्टार ने ना सिर्फ कार्ड में अपनी छोटी बहन के साथ जगह बनाई बल्कि ONE: A NEW BREED में उनकी तरह ही शानदार जीत भी हासिल की।

पहले राउंड में ज़ाम्बोआंगा और डेचादिन “डेचपूल” सोर्नसिरीसुफाथिन के बीच पंचों का आदान-प्रदान देखने को मिला। दूसरे राउंड में वो अपने प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ते हुए नजर आए।

राउंड खत्म होने में सिर्फ 90 सेकंड का ही समय बचा था कि सोर्नसिरीसुफाथिन ने अपना लेवल बदलकर टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन “टी-रेक्स” ने उनके दांव को उल्टा कर उन्हें ही मैट पर पटक दिया।

थाई स्टार ने जब बचने की कोशिश की, तब ज़ाम्बोआंगा ने बैक माउंट पोजिशन हासिल कर उन पर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

“डेचपूल” ने राउंड खत्म होने तक खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। दो सेकंड शेष रहते हुए वो बेसुध हो गए और रेफरी ने तुरंत मैच रोक दिया और फिलीपीनो स्टार को जीत मिली।

#1 ‘वंडर बॉय’ का कमाल

Fabricio Andrade 🇧🇷 puts Mark Fairtex Abelardo to SLEEP!

Fabricio “Wonder Boy” Andrade 🇧🇷 puts Mark Fairtex Abelardo to SLEEP with a rear-naked choke!How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को अपने प्रतिद्वंदी ONE Warrior Series कॉन्ट्रैक्ट विजेता मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के मुकाबले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बहुत ही कम अनुभव था।

हालांकि, ब्राजीलियन किकबॉक्सर पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने 31 जुलाई को हुए ONE: NO SURRENDER में दिग्गज एथलीट को सबमिशन से हराकर सभी को चौंका दिया।

पहले राउंड में एंड्राडे ने अपने फिलीपीनो-कीवी विरोधी पर काफी बेहतरीन स्ट्राइक्स लगाकर अपना पलड़ा भारी किया और दूसरे राउंड में उन्हें इसका फल भी मिलने वाला था।

एबेलार्डो ने अपने प्रतिद्वंदी की किक पकड़ी और उनके कैनवस पर गिरा दिया। लेकिन तेज-तर्रार “वंडर बॉय” ने खुद को बचाव किया और दांव-पेंच लगाकर उनकी बैक को निशाना बना लिया। वो अपना हाथ विरोधी की ठोड़ी के नीचे ले जाते हुए उन्हें हुक्स भी मार रहे थे।

एंड्राडे ने दाहिने हाथ से रीयर-नेकेड चोक लगाया और काफी दबाव डाला। “टायसन” ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन इसी कोशिश के दौरान वो अपनी सुध खोते जा रहे थे। रेफरी ने मैच को रोका और ब्राजीलियाई स्टार ने डेब्यू मैच में शानदार जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: साल 2020 की तीसरी तिमाही में ONE Super Series के 5 सबसे शानदार मुकाबले

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.