साल 2019 में ONE Super Series के टॉप-10 नॉकआउट्स

Nong O Gaiyanghadao VS Saemapetch Fairtex at ONE EDGE OF GREATNESS DUX 2444 768x512

ONE Super Series में दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स शामिल हैं इसलिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि साल 2019 जबरदस्त नॉकआउट्स से भरा रहा।

लैजेंड्स, बड़े स्टार्स और उभरते हुए सितारे, जो भी ONE चैंपियनशिप की ऑल-स्ट्राइकिंग ब्रांच का हिस्सा हैं उन्होंने साल 2019 में एक्शन से भरपूर मुकाबले पेश किए हैं।

ऐसे कई जबरदस्त फिनिश भी रहे जिन्होंने लोगों का काफी मनोरंजन किया लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें देख दर्शकों की आँखें फटी की फटी रह गई थीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको 2019 में ONE Super Series के टॉप-10 नॉकआउट्स से अवगत कराने वाले हैं।

#1 नोंग-ओ गैयानघादाओ vs सैमापेच फेयरटेक्स

नवंबर में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में थाईलैंड के 2 बेहतरीन एथलीट्स का आमना-सामना हुआ। चैंपियन गैयानघादाओ ने सैमापेच फेयरटेक्स के खिलाफ सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड किया था।

नोंग-ओ ने मैच के शुरुआती सत्र में बढ़त बना ली थी और दूसरे राउंड में उन्होंने करीब-करीब अपने प्रतिद्वंदी को हरा ही दिया था। उन्होंने चैलेंजर को अपरकट लगाकर नॉकडाउन किया लेकिन किसी तरह Fairtex Team मेंबर ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और लड़ना जारी रखा। चैंपियन ने इसके बाद भी आक्रामक रुख अपनाए रखा और एक बार फिर दूसरे राउंड के अंतिम सत्र में अपरकट से सैमापेच को नीचे गिराने में सफलता पाई थी।

इस सब के बावजूद तीसरे राउंड में सैमापेच ने अविश्वसनीय वापसी की और बचपन में जिस एथलीट को आइडल मानते थे उन्हीं के खिलाफ और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुश किया।

ऐसा लगने लगा था कि सैमापेच मैच में वापसी कर चुके हैं लेकिन चौथे राउंड में नोंग-ओ ने मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया था। Evolve स्टार ने बेहतरीन क्रॉस लगाया जिसने Fairtex टीम मेंबर को नॉकआउट कर दिया था।

#2 जियोर्जियो पेट्रोसियन vs जो नाटावट

RIGHT ON THE 💰

RIGHT ON THE 💰 Giorgio Petrosyan takes out Smokin' Jo Nattawut with a stunning ONE-PUNCH KNOCKOUT to book his spot in the US$ 1 million ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix Championship Final! 💥🥊📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, August 16, 2019

अगस्त में बैंकॉक, थाईलैंड में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच ONE फेदरवेट वर्ल्ड ग्रां प्री का सेमीफाइनल मैच लड़ा गया था।

जियोर्जियो इससे पहले अप्रैल 2018 में नाटावट को सर्वसम्मत निर्णय से हरा चुके थे लेकिन इस बार उन्हें पहले ही राउंड में नॉकआउट से जीत मिली थी, जो शायद पूरे साल के सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स में से एक रहा।

पहले राउंड की शुरुआत में नाटावट ने जरूर अपने घरेलू फैंस को जोरदार किक्स लगाकर चीयर करने का मौका दिया था।

“द डॉक्टर” ने ज्यादा समय ना गंवाते हुए कॉम्बिनेशन लगाया और उसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्रतिद्वंदी अपने डिफेंस के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। पेट्रोसियन ने मौका मिलते ही जैब लगाया और उसके तुरंत बाद लेफ्ट क्रॉस लगाया जो सीधे नाटावट की ठोड़ी/चिन पर जाकर लगा और अगले ही पल वो नीचे गिर पड़े।

#3 जेनेट टॉड vs एकातेरिना वंडरीएवा

Japanese-American star Janet Todd wipes out Ekaterina "Barbie" Vandaryeva with a 💥 CRACKING 💥 Round 2 knockout!

Japanese-American star Janet Todd wipes out Ekaterina "Barbie" Vandaryeva with a 💥 CRACKING 💥 Round 2 knockout!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

अक्टूबर में जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ONE: CENTURY PART I में जेनेट “JT” टॉड का सामना 3 बार की मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा से हुआ। इस करीबी मॉय थाई एटमवेट मैच की समाप्ति धमाकेदार अंदाज में हुई थी।

पहले राउंड में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, दोनों ही मैच को फिनिश करने के मौके तलाश रही थीं लेकिन दूसरे राउंड के अंतिम सत्र में अमेरिकी एथलीट को जीत मिली थी।

टॉड ने अपनी बेलारूसी प्रतिद्वंदी के सामने पहले ये दर्शाया कि वो जैब लगाने वाली हैं लेकिन जैब के बजाय उन्होंने पूरी ताकत से राउंडहाउस किक लगाई, जो सीधी एकातेरिना की चिन पर जाकर लगी।

उसी समय वंडरीएवा ने टॉड के हाथ को दूर कर लो किक लगाने की कोशिश की थी लेकिन इससे उनके पास अपनी चिन के डिफेंस में कुछ नहीं बचा था और इसी कारण अमेरिकी एथलीट की हेड किक से वो मैट पर गिर पड़ीं और रेफरी के काउंट का जवाब नहीं दे पाईं।

#4 एंडरसन सिल्वा vs आंद्रे मुनिये

Brazilian giant Anderson Silva lands a MASSIVE right hand to turn the lights out on Australian juggernaut Andre Meunier at 1:14 of Round 1!

Brazilian giant Anderson Braddock Silva lands a MASSIVE right hand to turn the lights out on Australian juggernaut Andre Meunier at 1:14 of Round 1!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, April 12, 2019

एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को अपने करियर की सबसे यादगार जीत हासिल करने के लिए 74 सेकेंड ही लगे थे।

ब्राजील के नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना अप्रैल में ONE: ROOTS OF HONOR में ऑस्ट्रेलिया के आंद्रे “द जाइंट” मुनिये से हुआ था।

मुनिये ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन सिल्वा अपने प्रतिद्वंदी की आक्रामकता से उन्हीं को नुकसान पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे थे। “ब्रेडॉक” ने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को काउंटर किया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली।

जैसे ही “द जाइंट” ने लेफ्ट हुक लगाने के लिए आगे कदम बढ़ाए तभी सिल्वा ने पीछे हटकर एक जबरदस्त राइट हैंड लगाया और अगले ही पल उनके प्रतिद्वंदी नीचे गिर पड़े।

#5 कोहे “मोमोटारो” कोडेरा vs सिंगटोंगनोई पोर टेलाकुन

⏱ 41 SECONDS ⏱ Momotaro records the FASTEST KNOCKOUT in ONE Super Series history with a ferocious finish of Muay Thai World Champion Singtongnoi!

⏱ 41 SECONDS ⏱Momotaro records the FASTEST KNOCKOUT in ONE Super Series history with a ferocious finish of Muay Thai World Champion Singtongnoi!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, September 6, 2019

सितंबर में कोहे कोडेरा ने ONE Super Series के इतिहास में सबसे तेज नॉकआउट जीत हासिल कर इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। इससे बेहतर क्या हो सकता था कि उन्हें एक लैजेंड एथलीट के खिलाफ यह जीत मिली थी।

वियतनाम में हुए ONE: IMMORTAL TRIUMPH में जापान के कोडेरा ने कई बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सिंगटोंगनोई पोर टेलाकुन मॉय थाई फ़्लाइवेट मैच के शुरुआती सेकेंडों से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

कोडेरा ने स्पिनिंग बैक फिस्ट लगाते हुए मैच का रुख अपनी ओर कर दिया था। उन्होंने सिंगटोंगनोई के करीब जाने की कोशिश की तो उन्हें जोरदार नी भी लगी लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के जबड़े पर क्लीन हुक लगाया।

लेफ्ट हुक-राइट क्रॉस कॉम्बिनेशन से उन्होंने लैजेंड एथलीट को नीचे गिराने में सफलता पाई और मात्र 41 सेकेंड में नॉकआउट जीत दर्ज करते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया।

बाकी बेस्ट नॉकआउट्स

ये भी पढ़ें: 2019 के टॉप-10 मिक्स्ड मार्शल नॉकआउट्स

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty