एलेक्स सिल्वा Vs. मियाओ ली ताओ: जीत के 4 तरीके

Joshua Pacio defeats Alex Silva ONE FIRE FURY DC DUX_2234 768x512

ONE: BATTLEGROUND II में एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा और मियाओ ली ताओ के मैच का ONE स्ट्रॉवेट डिविजन पर बड़ा प्रभाव पड़ना तय है।

शुक्रवार, 13 अगस्त को जीत दर्ज कर पूर्व चैंपियन सिल्वा एक बार फिर चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो सकते हैं, वहीं मियाओ जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में #5 स्थान प्राप्त कर लेंगे।

दोनों के पास कई खतरनाक मूव्स हैं और दोनों ने जीत के लिए अलग-अलग गेम प्लान तैयार किए होंगे। यहां आप जान सकते हैं कि सिल्वा vs. मियाओ मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 सिल्वा के टॉप पोजिशन में रहकर प्रभावशाली अटैक्स

The Philippines' own Joshua Pacio competes against Brazil's Alex Silva

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन इस बार भी वही रणनीति अपना सकते हैं, जिसका वो Evolve में सबसे ज्यादा अभ्यास करते हैं और वो रणनीति होगी ग्राउंड गेम में रहकर टॉप पोजिशन प्राप्त करने की।

सिल्वा बहुत शानदार तरीके से सिंगल और डबल-लेग टेकडाउन स्कोर करते हैं और अक्सर वो कई पंच लगाने के बाद टेकडाउन के लिए आगे आते हैं। किक्स को पकड़कर या अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हुए अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराकर बढ़त हासिल करने की कोशिश करते हैं।

“लिटल रॉक” ने अगर टॉप पोजिशन हासिल कर ली तो उन्हें रोक पाना मुश्किल हो जाता है और वो बहुत आसानी से एक से दूसरी पोजिशन बदलते रहते हैं, जिससे उन्हें अपने विरोधी को फिनिश करने का मौका मिल सके।

पिछले मैचों में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा के खिलाफ करीबी अंतर से हार झेलने के बाद ब्राजीलियाई एथलीट इस बार फाइट को ग्राउंड गेम में बढ़त बनाने का प्रयास जरूर करेंगे, जिससे जज इस बार उनके पक्ष में फैसला सुनाएं।

उनका ग्राउंड गेम मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।

#2 मियाओ का अच्छा बॉक्सिंग गेम

Pictures from Miao Li Tao vs. Ryuto Sawada at "ONE on TNT III"

मियाओ एक बेहतरीन फाइटर हैं, जो अपने प्रतिद्वंदी के सबसे अच्छे मूव्स को ध्यान में रखते हुए अपना गेम प्लान तैयार करते हैं। सिल्वा के खिलाफ उनके पंच और टेकडाउन डिफेंस उन्हें स्कोरकार्ड्स में बढ़त दिला सकता है।

चीनी एथलीट इससे पहले सिल्वा के Evolve में टीम मेंबर रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को हरा चुके हैं। “ONE on TNT III” में उन्होंने जापानी स्टार के 23 में से 20 टेकडाउन के प्रयासों को विफल कर दिया था, जिससे उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में मदद मिली।

मियाओ को एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत पड़ेगी क्योंकि “लिटल रॉक” एक वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हैं, जो निरंतर टेकडाउन करने की कोशिश करेंगे।

Sunkin International Fight Club के स्टार को स्टैंड-अप गेम में बने रहकर जैब और स्ट्रेट राइट हैंड का अच्छे से इस्तेमाल करना होगा, जिससे वो सिल्वा को उन पंचों को लगाने से रोक पाएं, जिन्हें वो टेकडाउन करने से पहले लगाते हैं।

उन्हें किक और नी स्ट्राइक्स का बार-बार इस्तेमाल करने से भी बचना होगा। इस वजह से ONE: FIRE & FURY में सिल्वा के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में पैचीओ को भी काफी परेशानी हुई थी।

चीनी एथलीट को मूवमेंट करते हुए स्ट्राइक्स लगाने के साथ सिल्वा के अपरकट्स से भी बचकर रहना होगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें अंडरहुक्स का भी उपयोग करना चाहिए।



#3 सिल्वा का वर्ल्ड-क्लास ग्राउंड गेम

MMA fighters Hiroba Minowa throws down with Alex Silva at FISTS OF FURY III

किसी एथलीट को टॉप पोजिशन में रहकर अपने विरोधी पर बढ़त बनाने में आसानी होती है और “लिटल रॉक” को हर हालत में अपने विरोधी को ग्राउंड गेम में लाना होगा।

ब्राजीलियाई एथलीट अक्सर टेकडाउन करने की कोशिश करने के दौरान खुद के चेहरे को अटैक के लिए खुला छोड़ देते हैं, लेकिन इससे उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

मियाओ का रेसलिंग गेम भी अच्छा है और टेकडाउन डिफेंस भी। इसलिए फेक डबल-लेग टेकडाउन से अपने विरोधी को झांसा देकर सिल्वा एक कदम पीछे लेकर और उसके बाद अचानक से चीनी एथलीट को ग्राउंड पर गिरा सकते हैं।

यहां से पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के पास बढ़त बनाने के कई रास्ते खुल जाएंगे। वो कई तरह के सबमिशन मूव्स लगाना जानते हैं, जिनमें उनका ट्रेडमार्क आर्मबार और लेग लॉक भी शामिल है। साथ ही वो बटरफ्लाई गार्ड और डीप हाफ हार्ड से टॉप पोजिशन में भी आ सकते हैं।

अगर ब्राजीलियाई एथलीट मियाओ के खिलाफ टॉप पोजिशन हासिल नहीं भी कर पाए तो वो नीचे रहकर भी उन्हें फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

#4 मियाओ अपनी रणनीति के खिलाफ जाने में झिझक नहीं दिखाते

Strawweight mixed martial arts stars Ryuto Sawada and Miao Li Tao fight at ONE: REIGN OF DYNASTIES II

मियाओ एक आक्रामक फाइटर हैं, वो चाहे स्टैंड-अप गेम में हों या ग्राउंड गेम में, उन्हें केवल आक्रामक अंदाज में अटैक करना पसंद है। सिल्वा को टॉप पोजिशन हासिल करने से रोकने के लिए उन्हें अपनी आक्रामक अटैक की रणनीति को बदलना होगा।

हालांकि ये उनके नेचुरल गेम के खिलाफ होगा, लेकिन उनका मानना है कि अगर वो पहली बार में बच निकले तो ब्राजीलियाई एथलीट को रोक पाना उनके लिए आसान हो जाएगा।

उन्होंने पैचीओ से भी काफी कुछ सीखा है, जिनके खिलाफ सिल्वा गार्ड पोजिशन हासिल कर चुके थे फिर भी पैचीओ पंच लगाते रहे और लेग अटैक्स के खिलाफ भी खुद को अच्छे से डिफेंड किया। मियाओ को पहले से सचेत रहना होगा कि Evolve टीम के स्टार कब उनपर टेकडाउन लगाने वाले हैं।

चीनी एथलीट सिल्वा को स्टैंड-अप गेम में रहने पर मजबूर करते हुए दमदार पंच लगा पाएंगे, जो उन्हें बाद में जीत दिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार सबमिशंस

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48