एलेक्स सिल्वा ने मियाओ ली ताओ को फिनिश करने का प्लान बनाया

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 42 768x512

एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा पहले ही ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड के टॉप पर पहुंच चुके हैं।

लेकिन इस समय उनका ध्यान उन उपलब्धियों से किसी दूसरी चीज पर है। पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन सर्कल में वापसी कर फैंस का मनोरंजन करते हुए जीत हासिल करना चाहते हैं।

सिल्वा ने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें तो मैं वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीतना चाहता हूं, लेकिन इस समय मेरा लक्ष्य अपने विरोधियों को फिनिश करना है।”

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में “लिटल रॉक” का सामना चीन के उभरते हुए स्टार मियाओ ली ताओ से होगा।

ये मैच स्ट्रॉवेट डिविजन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। पिछले मैचों में करीबी अंतर से हार झेलने के बाद सिल्वा रैंकिंग्स में फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।

मगर ब्राजीलियाई एथलीट का मानना है कि वो दोनों मैचों में जीत डिज़र्व करते थे। पहले उन्हें जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार और फिर #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

सिल्वा ने कहा, “मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जोशुआ के खिलाफ और मिनोवा के खिलाफ भी जीत मुझे मिलनी चाहिए थी।”

“मैं खुद को और लोग भी मुझे चैंपियन मानते हैं। मैं ये नहीं सोचता कि: ‘क्या मुझे एक, दो या तीन और फाइट्स जीतनी चाहिए?’ मैं केवल फाइटिंग को इंजॉय करना चाहता हूं।”

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 22.jpg

मैचों को फिनिश करने के मामले में सिल्वा सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं।

पूर्व BJJ वर्ल्ड चैंपियन और थर्ड-डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर सिल्वा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद अपनी सबमिशन स्किल्स के दम पर 89% का फिनिशिंग रेट कायम कर चुके हैं।

“लिटल रॉक” ने Evolve में वर्ल्ड-क्लास मॉय थाई ट्रेनर्स की निगरानी में स्ट्राइकिंग में भी बहुत सुधार किया है, लेकिन वो जानते हैं कि ग्रैपलिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इसलिए ब्राजीलियाई एथलीट मियाओ के खिलाफ मैच में अहंकार को बीच में नहीं लाना चाहते।

सिल्वा ने कहा, “मियाओ एक अच्छे फाइटर हैं और आक्रामक भी हैं। स्ट्राइक्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक हाई लेवल के स्ट्राइकर के खिलाफ वो ग्रैपलिंग भी करते हैं। मुझे उम्मीद है कि वो इस मैच में स्ट्राइकिंग और टेकडाउन डिफेंस पर ज्यादा ध्यान देंगे।”

“मुझे स्ट्राइकिंग पसंद है, लेकिन अंत में मुझे अपने कोच, टीम की बात मानते हुए अपने गेम प्लान के अनुसार आगे बढ़ना होता है। गेम प्लान सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हम स्टैंड-अप गेम में रहते फाइट शुरू करेंगे और मेरा दिल कहता है कि मैं उन्हें हर क्षेत्र में मात दे सकता हूं, फिर चाहे वो स्ट्राइकिंग हो या ग्राउंड गेम।

“फाइट में आप नहीं जानते कि क्या होने वाला है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि डिविजन में ऐसा कोई फाइटर है जो मेरे ग्राउंड गेम से पार पा सके। मैं सभी का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं ग्राउंड गेम में उन सभी से एक कदम आगे हूं।”



मियाओ की स्ट्राइक्स में ताकत को देखते हुए सिल्वा की रणनीति के कारगर रहने की उम्मीद है।

चीनी स्टार अभी तक ग्लोबल स्टेज पर 2 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें उनकी सिल्वा के टीम मेंबर और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किंग डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ जीत भी शामिल है।

इसी साल अप्रैल में Sunkin International Fight Club के स्टार ने अटैकिंग और डिफेंसिव रणनीति का मिश्रण करते हुए रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा के रूप में एक और Evolve टीम के स्टार को हराया यहा।

उन 2 मैचों से “लिटल रॉक” को मियाओ के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा, “मैंने उनसे मियाओ के बारे में बात की और हमने उनके मैचों को कई बार देखा है। हम नए-नए आइडियाज़ पर बात की कि वो मैच में क्या-क्या चीजें कर सकते हैं।”

“अंत में जीत किसी एक को ही मिल पाएगी इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा सोचकर खुद को परेशान नहीं करना चाहता। हां, मेरे मन में अपने साथियों की हार का बदला लेने की चाह है, लेकिन मैं देखना चाहूंगा कि वो सर्कल में क्या-क्या करने में सक्षम हैं।

“मैं जानता हूं कि वो मेरे टीम मेंबर्स को हरा चुके हैं, अगर उन्होंने ऐसा ना भी किया होता तो भी मैं उन्हें हराने की चाह रखता। लेकिन मेरे दिल में अपने साथियों की हार का बदला पूरा करने की इच्छा है।”

Brazilian Jiu-Jitsu black belt Alex "Little Rock" Silva

उन्हें इससे प्रोत्साहन मिला है, लेकिन “लिटल रॉक” का खुद का प्रदर्शन ही तय करेगा कि उन्हें जीत मिलेगी या हार।

रैंकिंग्स या दूसरा वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने का उन पर कोई दबाव नहीं है और उन्होंने मियाओ को फिनिश करने का वादा किया है।

सिल्वा ने कहा, “इस मैच के लिए मैं 100% स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और ज्यादा आक्रामकता से काम लूंगा।”

“मैं तुरंत टेकडाउन का प्रयास करूंगा, उन्हें लगातार क्षति पहुंचाते हुए फिनिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II का प्रसारण कैसे देखें

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35