सैमापेच Vs. रिट्टेवाडा: मेन इवेंट मैच में जीत के 4 तरीके

Saemapetch fights Rittewada at ONE: NEXTGEN II on 12 November

ONE: NEXTGEN II के मेन इवेंट में सैमापेच फेयरटेक्स और रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी की भिड़ंत दिलचस्प रहने वाली है।

2 टॉप लेवल के फाइटर्स नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें सर्कल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

एक तरफ #1 रैंक के कंटेंडर और दूसरी ओर रिट्टेवाडा अपना डेब्यू कर रहे होंगे। यहां आप जान सकते हैं कि ये मुकाबला किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 सैमापेच आक्रामक शुरुआत करेंगे

Saemapetch Fairtex and Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym do battle on the ONE Bantamweight Muay Thai Tournament

सैमापेच को ग्लोबल स्टेज पर 6 फाइट्स का अनुभव है इसलिए वो अब थाईलैंड मॉय थाई सर्किट और ONE Super Series मॉय थाई मैचों के अंतर को समझ चुके हैं।

सैमापेच को आक्रामक शुरुआत करना पसंद है। इसलिए इससे पहले रिट्टेवाडा कुछ समझ पाएं, संभवत उससे पहले ही थाई स्टार कुछ स्ट्राइक्स को लैंड करवा चुके होंगे।

हालांकि पहले वो तेज शुरुआत नहीं करते थे, लेकिन इस बार उनका अनुभव उन्हें रिट्टेवाडा पर बढ़त दिलाने में मदद कर सकता है।

दूसरी ओर, रिट्टेवाडा ने अभी तक 4-औंस के ग्लव्स पहनकर फाइट नहीं की है। इस वजह से भी सैमापेच को शुरुआत में दमदार स्ट्राइक्स को लैंड करवाने में आसानी हो सकती है।

अगर शुरुआत में ही सैमापेच को बढ़त मिली तो बाद में रिट्टेवाडा के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।

#2 रिट्टेवाडा का लॉन्ग-रेंज अटैक

रिट्टेवाडा के पास ऐसे मूव्स हैं जो शुरुआत में उन्हें अपने विरोधी से दूर रख सकते हैं, जैसे पुश किक्स और उनका फुटवर्क भी शानदार है।

अगर सैमापेच ने शुरुआत में Petchyindee Academy के स्टार पर दबाव बनाने की कोशिश की तो पुश किक्स के जरिए वो अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेल पाएंगे।

रिट्टेवाडा को दोनों पैरों से पुश किक्स लगाने के लिए जाना जाता है और यही रणनीति अगले मैच में भी उनके लिए कारगर रह सकती है।

अपने एमेच्योर बॉक्सिंग के दिनों से 25 वर्षीय स्टार का फुटवर्क शानदार रहा है। अपने साथियों से उलट वो सीधे मूव करने के बजाय गोल या एंगल बनाकर मूव करते हैं, जिससे पार पाना सैमापेच के लिए आसान नहीं होगा।

रिट्टेवाडा की ये स्किल्स उनके विरोधी को सोचने का मौका दे पाएंगी, जिससे उन्हें ONE Super Series के मैचों के पेस को समझने में भी आसानी होगी।



#3 सैमापेच के बॉडी शॉट्स

इस फाइट में रिट्टेवाडा की बॉडी को सैमापेच के दमदार शॉट्स का प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

Fairtex टीम के स्टार पेट के हिस्से पर काफी स्ट्राइक्स लगाते हैं। ONE Super Series में उनकी 42 प्रतिशत स्ट्राइक्स बॉडी के इसी हिस्से पर लैंड हुई हैं और खास बात ये भी है कि उनके पंच क्षण भर में मैच को समाप्त कर सकते हैं।

ONE: FULL BLAST में सैमापेच ने “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर. पिएक उथाई को पहले राउंड में मिडसेक्शन पर खतरनाक स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर फिनिश किया था।

रिट्टेवाडा की हेड मूवमेंट बहुत शानदार है, लेकिन सैमापेच के बॉडी शॉट्स से बच पाना काफी मुश्किल होगा क्योंकि सिर के बजाय पूरी बॉडी को तेजी से मूव करना बहुत कठिन होता है।

बॉडी पर लग रहीं निरंतर स्ट्राइक्स से रिट्टेवाडा थके हुए नजर आ सकते हैं, जिससे #1 रैंक के कंटेंडर को मैच को फिनिश करने के मौके भी आसानी से मिल पाएंगे।

#4 रिट्टेवाडा के खतरनाक काउंटर अटैक्स

रिट्टेवाडा अपने विरोधी को दूर रख सकते हैं, लेकिन उन्हें सामने वाले एथलीट के करीब रहकर अटैक करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

सैमापेच अपने पंचों को लैंड करवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा करने के दौरान उन्होंने जरा भी लापरवाही बरती तो Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खतरनाक काउंटर शॉट्स उनका पहले से इंतज़ार कर रहे होंगे।

उनकी लेफ्ट एल्बो बहुत खतरनाक है, जिसे वो काउंटर अटैक करते समय सटीक टाइमिंग और सटीक निशाने पर लैंड करवाते हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी का फॉरवॉर्ड मोमेंटम उस एल्बो के प्रभाव को दोगुना कर देता है।

उनका राइट हुक और लेफ्ट किक भी बहुत प्रभावशाली होती है, जो उनके विरोधी को झकझोर कर रख सकती है।

सैमापेच को अटैक करते समय सावधानी बरतनी होगी, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती तो उन्हें हर बार खतरनाक काउंटर स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: 3 धमाकेदार मैच जिन्होंने सैमापेच को ONE में बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाया

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)