3 धमाकेदार मैच जिन्होंने सैमापेच को ONE में बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाया

Saemapetch Kulabdam FULL BLAST 1920X1280 12 768x512

पिछले 3 सालों में सैमापेच फेयरटेक्स का ONE Super Series का सफर शानदार रहा है। इस दौरान वो बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के एलीट लेवल के एथलीट्स को मात दे चुके हैं, वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज किया और रैंकिंग्स में अपने पहले स्थान को सुरक्षित रखा है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में वो रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ अपने #1 स्थान का बचाव करने सर्कल में उतरेंगे।

रिट्टेवाडा को हराकर सैमापेच ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं और ग्लोबल स्टेज पर अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा पाएंगे।

सैमापेच के अगले मैच से पहले यहां देखिए ONE Championship में उनके 3 सबसे शानदार मैचों को।

#3 एक फ्यूचर ONE वर्ल्ड चैंपियन को चौंकाया

2018 में अपने डेब्यू में देवीदास “द लिथुआनियन सैवेज” डेन्यला को हराने के बाद सैमापेच ने अपनी जबरदस्त स्ट्राइकिंग की मदद से भविष्य के ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को मात दी।

सैमापेच और रामज़ानोव का आमना-सामना ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS में हुआ था। मैच से पूर्व रूसी एथलीट को एंड्रयू “मैडडॉग फेयरटेक्स” मिलर के खिलाफ पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट और पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ भी जीत मिली थी।

उन 2 बड़ी जीतों के बाद काफी लोगों को अंदाजा था कि “बेबीफेस किलर” का शानदार सफर इस बार भी जारी रहने वाला है, लेकिन सैमापेच ने रूसी एथलीट को हराकर सबको चौंका दिया था।

शुरुआत से ही थाई एथलीट ने सटीक तरीके से काउंटर स्ट्राइकिंग करनी शुरू की, उचित दूरी बनाए रखते हुए स्ट्रेट लेफ्ट और लेफ्ट बॉडी किक्स भी लगाईं। “बेबीफेस किलर” ने अंतिम राउंड्स में किक्स और स्वीप स्कोर किया, लेकिन सैमापेच स्कोरकार्ड्स में उनसे काफी आगे निकल चुके थे।

अंत में सैमापेच ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया।



#2 एक अनुभवी फाइटर के खिलाफ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को जीता

वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नोंग-ओ के खिलाफ हार के बाद सैमापेच ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल ONE: NO SURRENDER II में हुआ, जहां उनका सामना खुद से उम्र में काफी बड़े “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से हुआ।

रोडलैक ने थाईलैंड स्टेडियम सर्किट में अभी तक सैमापेच को 3 मैचों में से 2 बार हराया हुआ है, मगर Fairtex टीम के स्टार अब खुद में काफी सुधार कर चुके हैं। अपने गेम में हुए सुधार की मदद से उन्होंने “द स्टील लोकोमोटिव” को बहुमत निर्णय से हराया था।

जीत उनके लिए आसान नहीं रही, लेकिन सैमापेच ने शुरुआत से ही पंच और किक्स लगाकर क्षति पहुंचानी शुरू कर दी थी। मैच के अंतिम राउंड्स में रोडलैक ने जबरदस्त वापसी की, जिसकी वजह से सैमापेच को बहुत सावधानी से काउंटर अटैक और अपने मूव्स को बहुत सटीकता से लैंड करवाना पड़ रहा था।

रोडलैक ने अपने प्रतिद्वंदी  की स्किल्स की बहुत कठिन परीक्षा ली और सेमीफाइनल में आई इस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और इसी ने उन्हें ONE Super Series के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में शुमार किया।

#1 एक साथी टॉप कंटेंडर को मात दी

ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर.पिएक उथाई ऐसे केवल दूसरे एथलीट बने, जिन्होंने “द मिलियन डॉलर बेबी” संगमनी को नॉकआउट किया हो। इस जीत के बाद उन्हें डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक माना जाने लगा।

जब सैमापेच और कुलबडम का आमना-सामना हुआ तब Fairtex टीम के एथलीट बेहतर साबित हुए।

अप्रैल 2021 में हुए ONE: FULL BLAST में सैमापेच ने अपने हमवतन एथलीट को हराकर बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में अपने पहले स्थान को कायम रखा था।

कुलबडम की सांगमनी पर जीत को देखने के बाद लोगों को पहले से अंदाजा था कि ये मैच बहुत जल्दी खत्म होने वाला है। मगर कुछ का मानना था कि इस मैच में “लेफ्ट मीटियोराइट” को नॉकआउट से हार मिलने वाली है।

सैमापेच ने साबित किया कि वो अपनी पावर, स्पीड और टाइमिंग का मिश्रण करते हुए कितने खतरनाक फाइटर बन सकते हैं। उन्होंने कुलबडम को स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर पहले राउंड में नॉकआउट किया।

इस जीत ने सैमापेच को ONE Super Series के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक बनाया और नोंग-ओ के बाद डिविजन के सबसे बड़े सुपरस्टार बने।

इसलिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइटर्स में से एक रिट्टेवाडा अपने ONE डेब्यू में सैमापेच की चुनौती को लेकर इतने उत्साहित क्यों हैं।

ये भी पढ़ें: सैमापेच: रिट्टेवाडा को किसी हालत में नहीं जीतने दूंगा

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.