साल 2022 में ONE के 5 सबसे शानदार मॉय थाई और किकबॉक्सिंग नॉकआउट्स

Beybulat Isaev Giannis Stoforidis HEAVYHITTERS 1920X1280 9.jpg 768x511

साल 2022 के पहले 6 महीने में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के सबसे शानदार फिनिश की रैंकिंग करना आसान काम नहीं था। ONE Super Series के स्टार स्ट्राइकर्स ने बीते 6 महीने में कई जबरदस्त नॉकआउट फिनिश किए हैं।

फिर भी हमने आपके लिए 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स की लिस्ट तैयार की है।

वन-पंच, वॉक-ऑफ नॉकआउट्स से लेकर तकनीकी नॉकआउट्स तक, यहां देखिए 2022 के अभी के सबसे शानदार नॉकआउट्स।

#5 क्रीकलिआ ने आयगुन को हराकर वर्ल्ड टाइटल को रिटेन किया

हेवीवेट एथलीट्स की भिड़ंत हमेशा धमाकेदार रही है। ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के पास भी ताकत की कोई कमी नहीं है, जो अभी तक अपनी 3 में से 2 ONE वर्ल्ड टाइटल फाइट्स को फिनिश कर चुके हैं।

6 फुट 7 इंच लंबे यूक्रेनियाई एथलीट ने ONE: FULL CIRCLE में डच-टर्किश स्ट्राइकर मुरात “द बुचर” आयगुन को क्षति पहुंचाते हुए नॉकआउट से जीत प्राप्त की थी।

पहले राउंड में क्रीकलिआ के राइट हैंड के कारण आयगुन के लिए 8-काउंट शुरू किए गए। “द बुचर” दोबारा खड़े हुए, लेकिन वो पूरी तरह से हिल चुके थे।

आयगुन के लिए हाथों को ऊपर उठाना भी मुश्किल हो रहा था, तभी डिफेंडिंग चैंपियन ने उन्हें राइट बॉडी किक और उसके बाद 3-पंच कॉम्बिनेशन लगाते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।

#4 तवनचाई ने सैमापेच को पस्त किया

जब थाईलैंड के मॉय थाई सर्किट के 2 टॉप स्ट्राइकर्स आमने-सामने हों तो फैंस को धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार तवनचाई पीके.साइन्चाई की भिड़ंत #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स से हुई।

दोनों ने इस तरह अटैक किया जैसे ये मैच 3 राउंड्स तक नहीं केवल 3 मिनट तक चलने वाला है। सैमापेच ने वन-टू कॉम्बिनेशन, वहीं तवनचाई हाई किक्स लगाकर बढ़त बनाने का प्रयास कर रहे थे।

मगर फाइटिंग ने विकराल रूप तब ले लिया, जब तवनचाई ने अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेल कर उन्हें लेफ्ट हाई किक और उसके बाद सिर पर राइट हुक लगाया।

Fairtex टीम के स्टार 8-काउंट का जवाब देने में सफल रहे, अपनी मॉय थाई शॉर्ट्स को ठीक किया और अटैक करना जारी रखा। मगर तवनचाई ने अगले ही पल उनपर पंच और किक्स की बरसात शुरू कर दी और इस बीच एक राइट हैंड की मदद से फाइट को फिनिश किया।

#3 हैरिसन ने 2 बार नॉकडाउन होने के बाद मुआंगथाई को हराया

क्या होगा अगर आप थाईलैंड के सबसे खतरनाक एल्बो स्ट्राइकर्स में से एक के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट की हार के करीब पहुंच गए हों?

अगर आप लियाम “हिटमैन” हैरिसन हैं तो आप जबरदस्त वापसी करते हुए मॉय थाई के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवाना चाहेंगे।

22 अप्रैल को ONE 156: Eersel vs. Sadikovic में हैरिसन का सामना “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके.साइन्चाई से हुआ।

हैरिसन पहले राउंड में 2 बार नॉकडाउन हो चुके थे और ऐसा लगने लगा था कि एक और नॉकडाउन के साथ उनकी तकनीकी नॉकआउट से हार तय है।

मगर हैरिसन इसके बाद कुछ अविश्वसनीय करने वाले थे क्योंकि “हिटमैन” ने ‘कभी हार ना मानो’ की कहावत पर खरा उतरते हुए जबरदस्त वापसी की।

ब्रिटिश लैजेंड ने लेफ्ट हुक और उसके बाद खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाकर मुआंगथाई को नॉकडाउन किया। उसके बाद एक अन्य लेफ्ट हुक के बाद थाई एथलीट दोबारा मैट पर जा गिरे।

मुआंगथाई दोबारा खड़े हुए, लेकिन तभी हैरिसन ने एकसाथ कई पंच लगाकर पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 1 लाख यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

#2 ONE X में सिंसामट ने नीकी होल्ज़कन को उलटफेर का शिकार बनाया

26 मार्च को ONE X में सिंसामट क्लिनमी ने दुनिया भर के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग फैंस को चौंका दिया था।

उस इवेंट में थाई स्टार अपना ONE Championship डेब्यू कर रहे थे और उनके विरोधी को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

आपको याद दिला दें कि वो एक ऐतिहासिक बाउट कार्ड का हिस्सा बने थे, जिसमें उनकी भिड़ंत किकबॉक्सिंग लैजेंड नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन से मॉय थाई बाउट में होने वाली थी।

पहले डेढ़ राउंड तक दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों ने एक-दूसरे पर कई खतरनाक पंच लगाए।

वहीं जब दूसरे राउंड को खत्म होने में 1 मिनट बाकी था, तभी होल्ज़कन ने एक लेफ्ट हुक लगाया। लेकिन सिंसामट ने जवाबी हमला करते हुए अपना लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से “द नेचुरल” मैट पर जा गिरे।

इस चौंकाने वाली जीत के साथ 26 वर्षीय स्ट्राइकर ने खुद को ONE के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।

#1 स्टोफोरीडिस और इसाएव के बीच कांटेदार टक्कर

एक डबल नॉकडाउन हमेशा फैंस के लिए रोमांच भरा लम्हा साबित होता आया है। इस बीच सवाल होता है कि कौन सा फाइटर पहले खड़ा होगा?

कुछ ऐसा ही लम्हा 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में देखने को मिला, जहां जियानिस “हरक्यूलिस” स्टोफोरीडिस और बेबुलट इसाएव ने एक ही समय पर लेफ्ट हुक्स लगाए थे।

इस लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट के पहले राउंड में एक ही झटके में दोनों फाइटर्स अपनी सुधबुध खोए हुए नजर आए। इस बीच सभी की नजरें इस बात के इंतज़ार में थीं कि उनमें से कौन पहले खड़ा होगा।

शॉट के लैंड होने के बाद इसाएव के कंधे और सिर आगे की ओर थे, वहीं बॉडी मूवमेंट पीछे की और हाथ हवा में लहराते हुए बहुत जोर से नीचे जा गिरे।

दूसरी ओर स्टोफोरिडिस पीछे की ओर गए, लेकिन अपने दोनों हाथों से खुद को पूरी तरह गिरने से बचाने में सफल रहे। उन्होंने खड़े होने की कोशिश की और अगले ही पल रेफरी ने इसाएव को हारा हुआ घोषित कर दिया।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31