ONE 156 में चाट्री सिटयोटोंग ने 4 फाइटर्स को परफॉर्मेंस बोनस दिए

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 57 768x512

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने शुक्रवार, 22 अप्रैल को हुए ONE 156: Eersel vs. Sadikovic इवेंट के 4 विजेताओं को उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए परफॉर्मेंस बोनस दिए।

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल, पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला संडेल और पांच बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची को 50 हजार यूएस डॉलर्स के बोनस मिले।

वहीं लियाम हैरिसन ने अपनी धमाकेदार जीत के लिए 1 लाख यूएस डॉलर्स का बोनस जीता। ये ONE इतिहास का दूसरा मौका था, जब किसी एथलीट ने इतना बोनस हासिल किया।

https://www.instagram.com/p/CcqQCYwtwTv/

ONE 156 के मेन इवेंट में इरसल ने लगातार चौथी बार कामयाबी के साथ अपने लाइटवेट किकबॉक्सिंग खिताब को डिफेंड करते हुए जर्मन स्ट्राइकर आरियन सादिकोविच को मात दी।

“द इम्मोर्टल” ने दूसरे राउंड में हुए नॉकडाउन के बाद खुद को बचाया और उसके बाद दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

https://www.instagram.com/p/CcqGrnhB0r0/

को-मेन इवेंट की बात करें तो स्मिला संडेल ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इतिहास रचा।

17 वर्षीय स्वीडिश सनसनी ने जैकी बुंटान को एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत निर्णय से हराया और ONE Championship की पहली विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

खिताब जीतने के साथ ही “द हरिकेन” ने सबसे युवा ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा भी कर दिया है।

https://www.instagram.com/p/CcqC-7erl0j/

बात करें हैरिसन की तो वो इवेंट के सबसे बड़े विजेता साबित हुए।

“एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके.साइन्चाई ने उन्हें पहले राउंड के पहले ही मिनट में दो बार नॉकडाउन कर दिया था, लेकिन इंग्लिश स्ट्राइकर ने फिर वापसी करते हुए उन्हें उसी राउंड में तीन बार नॉकडाउन किया और तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की।

इस जीत के कारण “हिटमैन” को 1 लाख यूएस डॉलर्स के बोनस के साथ-साथ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी हासिल हो गया है।

https://www.instagram.com/p/CcpjdWCh-Iq/

ONE 156 के लीड कार्ड में मुसुमेची ने अपने शानदार प्रोमोशनल डेब्यू की बदौलत परफॉर्मेंस बोनस प्राप्त किया।

25 वर्षीय अमेरिकी स्टार, जिन्हें “डार्थ रिगाटोनी” के नाम से जाना जाता है, ने मासाकाजू इमानारी के हाथ को जकड़ा और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले के पहले पांच मिनट के भीतर ही रीयर-नेकेड चोक के जरिए टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: ONE 156: Eersel vs. Sadikovic – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34