दिसंबर 2023 में ONE Championship में हुए बड़े मैचों और घोषणाओं पर एक नजर

Roman Kryklia Alex Roberts ONE Fight Night 17 30 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने बहुत ही धमाकेदार तरीके से 2023 का अंत किया।

दिसंबर महीने में कई सारी ऐतिहासिक फाइट्स, बड़ी घोषणा और कुछ वर्ल्ड टाइटल दांव पर थे, जिनमें फैंस को बहुत सारा एक्शन देखने को मिला।

आइए जानते हैं कि दिसंबर महीने में क्या-क्या हुआ।

ONE Fight Night 17 में रोमन क्रीकलिआ ने इतिहास रचा

9 दिसंबर को ONE ने अपने इतिहास का पहला ऑल मॉय थाई कार्ड का आयोजन किया, जिसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हिस्सा लिया।

ONE Fight Night 17 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ ने ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर एलेक्स “द वाइकिंग” रॉबर्ट्स को नॉकआउट कर पहला ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

ONE में अभी तक अपने छह मैचों में अपराजित रहे क्रीकलिआ 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं और उन्होंने खुद को दुनिया के टॉप स्ट्राइकर्स में स्थापित कर लिया है।

टोक्यो में होने वाले ONE 165: Rodtang Vs. Takeru के लिए कुछ फाइट्स तय

28 जनवरी 2024 को ONE की जापानी की राजधानी टोक्यो में एक बहुत ही तगड़े इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है, जिसमें होने वाली किकबॉक्सिंग सुपर फाइट में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन का सामना जापानी मेगास्टार टकेरु सेगावा से होगा।

इसके अलावा प्रोमोशन ने ONE 165: Rodtang vs. Takeru में चार बड़े मैचों को शामिल किया है।

टॉप पांच स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर्स हिरोबा मिनोवा और गुस्तावो बलार्ट आमने-सामने होंगे। वहीं #2 रैंक के कंटेंडर बोकांग मासूनयाने का सामना अपराजित उभरते सितारे कीटो यामाकीटा से होगा।

इसके अतिरिक्त ऑल जापानी विमेंस एटमवेट MMA मैच में इत्सुकी हिराटा और अयाका मियूरा की टक्कर होगी।

एक अहम फ्लाइवेेट MMA रीमैच में युया वाकामत्सु की भिड़ंत अपने पुराने प्रतिद्वंदी डैनी किंगड से होगी। इस मुकाबले को होने में पांच साल का वक्त लगा है।

दोनों ही टॉप रैंक के कंटेंडर हैं और ONE 165 में जीत से उन्हें ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल हो सकता है।

ONE 166: Qatar में भी बड़े मैच शामिल

ONE 166: Qatar का आयोजन 1 मार्च 2024 को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में किया जाएगा और इसके लिए बड़े मैचों की घोषणा लगातार जारी है।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेंगे और उनका सामना रीमैच में पूर्व स्ट्रॉवेट चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर जोशुआ पैचीओ से होगा।

वहीं भारतीय फैंस के नजरिये से बात करें तो पूर्व ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर वापसी करते हुए ईरानी धुरंधर अमीर अलीअकबरी का सामना करेंगे।

एक अन्य अहम मुकाबले में यमन-सऊदी अरब के एथलीट ओसामा अलमारवाई का सामना ब्राजीलियाई स्टार क्लेबर सूसा से फ्लाइवेट ग्रैपलिंग फाइट में होगा।

इसके अलावा ONE 166: Qatar से पहले हफ्ते में Road to ONE सबमिशन ग्रैपलिंग टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मिडल ईस्ट के टॉप पुरुष और महिला एथलीट्स छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए हिस्सा लेंगे।

ONE Friday Fights 46 में हुए तीन वर्ल्ड टाइटल मैच

संगठन ने साल 2023 का अंत धमाकेदार एक्शन से किया।

साल के आखिरी इवेंट ONE Friday Fights 46 का आयोजन 22 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में किया गया।

थाई सनसनी “द क्वीन” फेटजीजा ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन का सामना करते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

उसके बाद अंतरिम चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई ने साल 2022 में जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के खिलाफ आई हार का बदला लेते हुए खुद को अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बना लिया।

थाई सुपरस्टार ने अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने में सिर्फ 88 सेकंड का समय लिया।

मेन इवेंट मैच में फेदरवेट मॉय थाई चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई ने अपने खिताब को टॉप रैंक के कंटेंडर सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ बहुत ही दमदार मुकाबले में डिफेंड किया।

इस जीत के बाद 24 वर्षीय स्टार ने घोषणा की कि वो अब किकबॉक्सिंग में खिताब हासिल करना चाहते हैं।

ONE Friday Fights 46 में दो बहुत ही दमदार बेंटमवेट मॉय थाई मैच देखने को मिले।

सुआब्लैक टोर प्रान49 ने ONE में लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

स्कॉटिश सनसनी निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने ONE के बेंटमवेट डिविजन में अपनी जीत का सिलसिला नोंग-ओ हामा को दूसरे राउंड में नॉकआउट से मात देकर जारी रखा।

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88