अगला इवेंट
सार
फाइट फैंस हो जाइए तैयार! 9 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी होने जा रही है।
पहली बार ONE Championship में सिर्फ मॉय थाई फाइट वाले कार्ड को तीन वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेंगे।
मेन इवेंट में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ का सपना 2-स्पोर्ट चैंपियन बनते हुए पहला ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करने का होगा।
उनका सामना हाल ही में WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर एलेक्स रॉबर्ट्स से होगा, जो अपना प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए 6 फुट 7 इंच लंबे यूक्रेनियाई सुपरस्टार का सामना करेंगे।
इसके अलावा कार्ड में थाई पावरहाउस “स्मोकिन” जो नाटावट, अमेरिकी स्ट्राइकर ल्यूक लेसेई, 17 वर्षीय अमेरिकी-मलेशियाई सनसनी जोहान गज़ाली और टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई फाइटर्स फिलिपे लोबो और सैमापेच फेयरटेक्स शामिल होंगे।
भारत में इस इवेंट को शनिवार, 9 दिसंबर की सुबह 6:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।


रोमन क्रीकलिआ | VS | एलेक्स रॉबर्ट्स |
---|---|---|
यूक्रेन | देश | ऑस्ट्रेलिया |


सैमापेच फेयरटेक्स | VS | मोहम्मद यूनेस रबाह |
---|---|---|
थाईलैंड | देश | अल्जीरिया |


एडगर तबारेस | VS | जोहान गज़ाली |
---|---|---|
मेक्सिको | देश | मलेशिया / संयुक्त राज्य अमेरिका |


गुयेन ट्रान ड्युए नट | VS | डेनिस पुरिच |
---|---|---|
वियतनाम | देश | कनाडा / बोस्निया और हर्ज़िगोविना |


थोंगपून पीके साइन्चाई | VS | एलिस बद्र बारबोज़ा |
---|---|---|
थाईलैंड | देश | यूनाइटेड किंगडम |