रोमन क्रीकलिआ Vs. एलेक्स रॉबर्ट्स: हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Roman Kryklia throws a knee on Iraj Azizpour at ONE 163

ONE के ऐतिहासिक ऑल-मॉय थाई कार्ड को मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ और एलेक्स रॉबर्ट्स के बीच होने वाला पहला ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

शनिवार, 9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17: Kryklia vs. Roberts का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया जाएगा।

क्रीकलिआ के पास 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन के अलावा दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का मौका है।

वहीं रॉबर्ट्स अपने ONE डेब्यू में संगठन के सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट को मात देकर रातों-रात ग्लोबल सुपरस्टार बन सकते हैं।

इससे पहले कि शो शुरु हो, आइए इस मेन इवेंट मैच में जीत की कुंजी पर नजर डाल लेते हैं।

#1 क्रीकलिआ की दमदार नी स्ट्राइक्स

6 फुट 7 इंच लंबे यूक्रेनियाई सुपरस्टार सभी एंगल से बहुत ही घातक किक्स लगाते हैं और वो रॉबर्ट्स के खिलाफ भी इनका इस्तेमाल करने का प्लान बना चुके होंगे।

भले ही वो लॉन्ग रेंज से उनके सिर पर निशाना साधें या फिर करीब आकर पसलियों पर वार करें, क्रीकलिआ के नी अटैक अभी तक बहुत ही घातक हथियार साबित हुए हैं।

मॉय थाई मुकाबले में ये बहुत ही कारगर साबित होने चाहिए क्योंकि किकबॉक्सिंग चैंपियन को अपने विरोधी पर क्लिंच कर इस तरह के अटैक करने की इजाजत होगी।

#2 रॉबर्ट्स का ताकतवर क्लिंच गेम

अगर क्रीकलिआ पास आकर अटैक करने की कोशिश करेंगे तो वो क्लिंच में खुद को परेशानी में पा सकते हैं।

भले ही Gridin Gym के प्रतिनिधि का ONE में रिकॉर्ड 5-0 का रहा है, लेकिन उन्होंने सभी फाइट किकबॉक्सिंग नियमों के तहत की हैं, जहां क्लिंच करने की अनुमति नहीं होती।

रॉबर्ट्स एक WBC मॉय थाई यूरोपियन, इंटरनेशनल और वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने अपने करियर की सारी उपलब्धियां मॉय थाई नियमों के तहत हासिल की हैं।

उनका क्लिंच गेम बहुत ही ताकतवर है। वो अपने से बड़े विरोधियों को काबू कर कड़े प्रहार करते हैं और यही काम वो क्रीकलिआ के खिलाफ करना चाहेंगे।

#3 क्रीकलिआ का शानदार जैब

क्रीकलिआ एक घातक लॉन्ग रेंज स्ट्राइकर हैं और उनके खेल की सबसे खास बात तगड़े जैब हैं।

वो लंबाई का फायदा उठाते हुए अपने प्रतिद्वंदियों पर शानदार जैब लगाते हैं और रॉबर्ट्स के खिलाफ शुरुआत से ही उनकी यही रणनीति हो सकती है।

ना सिर्फ हर बार स्ट्राइक्स लैंड होने पर नुकसान पहुंचाती है बल्कि बड़े अटैक के लिए भी ओपनिंग दे देती हैं।

अगर 32 वर्षीय स्टार मॉय थाई बेल्ट पाने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें जैब को ध्यान में रखकर अटैक करने की रणनीति बनाने पर काम करना होगा।

#4 रॉबर्ट्स के तगड़े बॉडी पंच

क्रीकलिआ की लंबाई और अच्छी हेड मूवमेंट के कारण “द वाइकिंग” को सिर पर निशाना साधने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस कारण रॉबर्ट्स को बॉडी पंच लगाकर आगे के अटैक करने की रणनीति पर काम करना होगा।

अपने पूरे करियर के दौरान ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने बॉडी हुक्स का इस्तेमाल कर विरोधियों के लिवर को निशाना बनाया है और यही पंच ONE Fight Night 17 में उनके लिए अच्छा काम कर सकते हैं।

रॉबर्ट्स के तगड़े बॉडी अटैक क्रीकलिआ की मूवमेंट को धीमा करते हुए उनकी एनर्जी को खत्म कर सकते हैं। बॉडी शॉट लगने के बाद उनका हाथ अगर नीचे आया तो रॉबर्ट्स को नॉकआउट करने का मौका मिल सकता है।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.