कैसे गुयेन ट्रान ड्युए नट का जिम वियतनाम में मॉय थाई को बढ़ावा दे रहा है

Vietnamese Muay Thai striker Nguyen Tran Du Nhat

“नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट ONE Championship के उभरते हुए स्टार्स में से एक के रूप में सामने आए हैं लेकिन ग्लोबल स्टेज पर आने के पहले वो वियतनाम में एक आंदोलन में लगे हुए थे।

31 वर्षीय स्टार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जबरदस्त प्रदर्शन करके और हो ची मिन्ह सिटी में एक जिम खोलकर देश के मॉय थाई सीन को जमीन से उठाकर बड़ा बनाने में काफी मदद की है और आज उनके जिम में भविष्य के सुपरस्टार्स का विकास हो रहा है।

एथलेटिक करियर, बिजनेस और कोचिंग करियर के बीच तालमेल बिठाना आसान नहीं है लेकिन ड्युए नट इसे बिना किसी परेशानी के कर रहे हैं। इस स्टार की इच्छा है कि वो इस खेल को वियतनाम में प्रसिद्ध करें और उनकी ये दृष्टि सही होते हुए नजर आ रही है।

इस तरह से ड्युए नट ने No.1 Muay Club से हो ची मिन्ह सिटी में मार्शल आर्ट्स को फैलाने में मदद की।

मार्शल आर्ट्स के लिए शुरुआती लगाव

मार्शल आर्ट्स हमेशा से ही ड्युए नट के खून में था।

वियतनाम के तान गिया कुयेन मार्शल आर्ट्स को बनाने वाले व्यक्ति के वंशज होने की वजह से इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि इस सुपरस्टार का कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भविष्य तय था।

उन्होंने 3 साल की छोटी उम्र से मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करना शुरू कर दिया था और फिर उन्होंने 15 साल की उम्र में जूनियर टूर्नामेंट्स में मुकाबला करना शुरू किया।

हालांकि, 2007 में उनका सफर पूरी तरह से बदल गया। ड्युए नट ने आगे की पढ़ाई के लिए अपना होमटाउन लाम डोंग प्रांत छोड़ दिया और वो हो ची मिन्ह चले गए और एक शाम उस समय 18 वर्षीय कॉलेज के बच्चे ने एक फिल्म देखी और उन्होंने “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” के बारे में जाना।

उनके लिए ये पहली नजर में प्यार की तरह था।

उन्होंने बताया, “मैंने सबसे पहले मॉय थाई को Ong Bak: Muay Thai Warrior नाम की फिल्म में अपने दोस्त के साथ मिलकर देखा था।”

“मुझे लगा कि मॉय थाई उस मार्शल आर्ट्स के जैसा है जो मेरे माता-पता रिंग में फाइट करने के दौरान उपयोग करते थे। इस वजह से मैंने मॉय थाई सीखने का फैसला किया।”

मॉय थाई का सफर शुरू हुआ

ड्युए नट ने जल्द ही हो ची मिन्ह सिटी की मॉय थाई टीम को जॉइन करके थाईलैंड में ट्रेनिंग की और जल्द ही बड़ी सफलता हासिल की, जहां वो नेशनल मॉय थाई चैंपियनशिप, 2009 एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स में सिल्वर मेडल और 2009 दक्षिण-पूर्व एशियाई गेम्स में एक और सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

भले ही वो क्षेत्रीय स्टार के रूप में उभरते हुए नजर आ रहे थे लेकिन मॉय थाई उस समय भी उनकी धरती पर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हुआ था।

ड्युए नट ने बताया, “इस जीत ने अखबारों में मेरा नाम लाने में मदद की। उस समय कोई भी मॉय थाई जिम नहीं थे। मॉय थाई ऐसी चीज़ थी जो वियतनाम में ज्यादा प्रसिद्ध नहीं थी।”

“2010 में हो ची मिन्ह सिटी में पहला मॉय थाई जिम खुला था लेकिन ये सिर्फ चुनिंदा एथलीट्स के लिए था। अगर उसके लिए एक शब्द कहना होगा तो वो ‘खाली’ होगा।”

कमी के बारे में जानने और सबके लिए मॉय थाई जिम के खुलने की जरूरत को देखने के बाद ड्युए नट ने खुद की एकेडमी बनाई जिसका नाम No.1 Muay Club की शुरुआत की।

उन्होंने आगे बताया, “No.1 Muay Club खुल गया था और इस तरह से मैंने अपने सपने सच किए।”

“मैं चाहता था कि ज्यादा लोग मॉय थाई के बारे में जाने। मैं चाहता था कि जिम सबके लिए खुले, कुछ चुनिंदा एथलीट्स की टीम के लिए नहीं। मेरा सपना था कि मेरी खुद की मॉय थाई टीम हो जो मेरा निष्ठा और उत्साह जाहिर करे। मैं चैंपियंस को ट्रेन करना चाहता था, जो हमारे देश के लिए बेल्ट्स और मेडल्स लेकर आए।”



हो ची मिन्ह सिटी में एक मूवमेंट शुरू करना

Nguyen Tran Duy Nhat's No.1 Muay Club in Ho Chi Minh City, Vietnam

जिम के मालिक और हेड कोच बनना ड्युए नट के लिए आसान नहीं था क्योंकि वो उस समय खुद एक एक्टिव प्रतियोगी थे।

ऐसी कई सारी चीज़ें है जिनका ध्यान वियतनामी सुपरस्टार को बड़ी शुरुआत करने से पहले रखना था। उन्हें एक अच्छे स्थान, ब्रैंड के डिजाइन, अच्छी व्यवस्था, अच्छे स्टाफ मेंबर्स और जगह का विज्ञापन देने आदि की जरूरत थी।

इसने “नंबर 1” के नाम से पहचाने जाने वाले व्यक्ति के लिए सिरदर्द और मुश्किलें पैदा कर दी।

उन्होंने माना, “मैं एक व्यापारी नहीं हूं और मैं खुद को एक फाइटर के रूप में मानता हूं।”

“क्या होगा अगर मेरे पास इतने कस्टमर नहीं हुए कि मैं किराया ही नहीं दे पाऊं? क्या होगा अगर मेरे कोच ग्राहकों को खुश नहीं कर पाए? क्या होगा अगर मैं मेरे साथियों की मदद नहीं कर पाया, जिनकी फाइट होने वाली है और इस वजह से उनकी हार हो? मुझे इन सब चीज़ों की चिंता थी, इसलिए मैंने निभाए गए हर किरदार में अपना सबसे अच्छा देने की कोशिश की।”

दोस्तों, परिवार और स्थानीय मीडिया की मदद से ड्युए नट ने उन सारी परेशानियों को पछाड़ा।

सितंबर 2014 में उन्होंने हो ची मिन्ह सिटी के डिस्ट्रिक्ट 1 में मौजूद हुयेन ट्रान कॉन्ग चूआ गली में No.1 Muay Club को खोला और पुष्टि की कि हर किसी को सारी व्यवस्थाओं से मॉय थाई का प्यार मिले।

उन्होंने कहा, “हमने साधारण जिम नहीं खोला था, ये तय था।”

“No.1 Muay Club में हर कोई मॉय थाई पर ध्यान लगाता है। अगर आप एक प्रोफेशनल फाइटर हैं, शौक के लिए फाइटर बनना चाहते हैं, या सिर्फ वजन कम करने के लिए ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो जैसे ही आप टीम जॉइन करेंगे, तो आपको मॉय थाई का शौक लग जाएगा।

“साथ ही कोचों की गुणवत्ता, सही दाम और जिस तरह साथी एक-दूसरे की मदद करते हैं, इन सारे कारणों की वजह से लोगों ने No.1 Muay Club में ट्रेनिंग ली है।”

काफी मुश्किल समय

ONE Championship's Nguyen Tran Duy Nhat trains an athlete at his No.1 Muay Club in Vietnam

देखा जाए तो No.1 Muay Club हो ची मिन्ह सिटी के सबसे पहले मॉय थाई जिम्स में से एक था और इस वजह से इसे आगे बढ़ते हुए ही अनुभव मिलना था।

ड्युए नट ने टैलेंट का विकास किया, एक फाइट टीम बनाई और क्षेत्र के कुछ बढ़िया ट्रेनर्स को अपने साथ जोड़ा लेकिन अचानक से उनका साम्राज्य डगमगाने लगा।

उन्होंने कहा, “ऐसे कई सारे फाइटर्स थे जिन्हें हमने पढ़ाया और उनकी काफी परवाह की लेकिन उन्होंने टीम छोड़ दी। साथ ही कई सारे कोच थे जो शिकायत करते थे और कुछ ऐसे भी महीने रहे जहां मेरे पास किराया देने के लिए पर्याप्त कमाई भी नहीं थी।”

इसके बावजूद ड्युए नट ने अपनी मेहनत को खराब होने नहीं दिया।

परिवार और दोस्तों के सपोर्ट के साथ वो आगे बढ़ते रहे और गेम शोज़ में मुकाबला करने लगे और उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मॉय थाई की प्रतियोगिताओं को जीता, जिसमें राष्ट्रीय टाइटल्स और पुरुषों के फेदरवेट डिविजन में एशियाई बीच गेम्स मॉय थाई गोल्ड मेडल भी शामिल है।

2016 में उनकी ये निष्ठा रंग लाई। ड्युए नट की सफलता ने स्थानीय समुदाय में खुद को और No.1 Muay Club को चर्चा का विषय बना दिया।

उन्होंने कहा, “लोग मॉय थाई के बारे में ज्यादा जानने लगे। उन्हें पता था कि गुयेन ट्रान ड्युए नट नाम का एक व्यक्ति है और इस चीज़ ने मेरे जिम में ज्यादा लोगों को जोड़ा।”

नई सफलता की वजह से उन्होंने फिर अपनी टीम बनाई, अपने कर्मचारियों की समस्याओं पर काम किया और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लाने में सफल रहे। इसके बाद किराया देना उनके लिए कभी समस्या नहीं बना।

2020 और इससे आगे

इतने सालों में काफी चीज़ें बदली है।

2017 में ड्युए नट ने हो ची मिन्ह सिटी के डिस्ट्रिक्ट 5 में दूसरा No.1 Muay Club खोला, जो हर दिन 15 घंटे खुला रहता है और जिम साल में दो बार इवेंट भी आयोजित करता है। “No.1 Muay Club Fight Night” एक ऐसी जगह है जहां अन्य स्थानीय जिम्स के एथलीट्स को मुकाबला करने और अपने सुधार को दिखाने का मौका मिलता है।

खैर, उनकी नई फाइट टीम ने हर साल स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर दोनों पर मॉय थाई प्रतियोगिताओं में मेडल्स जीते हैं। कुछ महत्वपूर्ण एथलीट्स में ट्रान ट्रंग निहा, फाम गुयेन एन वू, फाम दिन्ह टोआन, फाम थी डिएम ट्रांग, डाओ मिन्ह बाओ, और डुरोंग होआंग टुआन का नाम शामिल है।

व्यक्तिगत स्तर पर ड्युए नट की प्रसिद्धि काफी ज्यादा बढ़ गई, जब 2019 में उन्होंने आधिकारिक रूप से ONE Championship को जॉइन किया।

इस फ्लाइवेट ने हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित हुए प्रोमोशन के पहले वियतनामी कार्ड ONE: IMMORTAL TRIUMPH में मलेशिया के अज़वान शे विल को सितंबर में शानदार तरीके से नॉकआउट किया।

उन्होंने पिछले साल नवंबर में आयोजित हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में युता वतनबे को हैड किक से नॉकआउट किया।

दोनों बार शानदार प्रदर्शन करने से उनकी प्रोफाइल में सुधार आया, जिससे उनके जिम और टीम को फायदा पहुंचा।

ड्युए नट ने कहा, “ONE Championship का हिस्सा होना शानदार है।”

“मुझे अन्य फाइटर्स का सामना करने और उनकी तकनीक देखने का मौका मिला। इसने मेरे और मेरी टीम के लिए अच्छा उदाहरण पेश किया है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन और फाइटर्स भी ONE का हिस्सा बनेंगे।

“साथ ही इस वजह से मीडिया अब मेरे पास ज्यादा आती है। मुझे उनका शुक्रियादा करना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया में No.1 Muay Club का मान बढ़ाने में मदद की।”

इन दिनों ड्युए नट एथलीट और व्यापारी दोनों के रूप में अपने भविष्य की ओर देख रहे हैं।

वियतनाम के इस सुपरस्टार ने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को बेल्ट के लिए चैलेंज करने की इच्छा जताई है और वो हो ची मिन्ह सिटी की हर डिस्ट्रिक्ट में अपनी टीम बनाने के साथ जिम खोलना चाहते हैं।

ड्युए नट ने कहा, “मैं अभी ज्यादा जिम्स खोलने और ज्यादा से ज्यादा जवान टैलेंट्स को ढूंढने पर ध्यान लगा रहा हूं।”

“कुछ बड़ा सोचते हैं। मैं चाहता हूं कि No.1 Muay Club एक ऐसा नाम बने कि जब भी वियतनाम में लोग मॉय थाई के नाम ले तब उनके जिम का नाम भी आए। हमारी श्रंखला में 15 जिम्स जुड़ने वाले हैं, जिसमें कई सारे शानदार फाइटर्स भी होंगे। उस समय तक मॉय थाई वियतनाम में शानदार बन जाना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: जिम में अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 3 जरूरी टिप्स

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34