क्यों मॉय थाई स्टार गुयेन ट्रान ड्युए नट को पुरानी चीजें इकट्ठा और ठीक करने का शौक है

Denis Puric Nguyen Tran Duy Nhat ONE Fight Night 17 24 scaled

“नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट खुद को हमेशा याद दिलाते रहते हैं कि वो कहां से आए हैं।

एक साधारण परिवार से आने वाले 35 वर्षीय स्टार ONE 167: Tawanchi vs. Nattawut II के लाइटवेट मॉय थाई मैच में जोहान “जोजो” गज़ाली के खिलाफ अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

वियतनाम के लैम डॉन्ग में परवरिश के दौरान वहां के लोगों के पास भौतिक संपत्ति ज्यादा नहीं थी, लेकिन उनके पास जो कुछ भी था, उसकी कद्र करते थे। अब ड्युए नट को पुरानी चीजें इकट्ठा करने का शौक है, जो चीजें उन्हें पुराने जीवन की याद दिलाती हैं।

“नंबर 1” ने बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले मैच से पहले onefc.com को बताया: 

“मैं 80 के दशक में वियतनाम के ग्रामीण इलाके में पैदा हुआ था। आज की तुलना में लोगों का जीवन बहुत ही मुश्किल था। उन दिनों लकड़ी का सोफा और टेबल या फिर एक बाइक होना ही आपको ‘अमीर’ बना देता था।

“पुरानी बाइक और फर्नीचर ये दिखाता था कि इसके लिए कितनी मेहनत की गई है। ये बड़ी ही आम और साधारण सी थी। मुझे उन पुरानी चीजों की सरलता और मज़बूती पसंद है और इसके साथ ही उनकी उम्र और इतिहास।”

ड्युए नट उन पुरानी चीजों को नई शक्ल दे रहे हैं, उसकी कहानी को त्यागे बिना।

वो अपने कलेक्शन में पुरानी चीजों को शामिल करने के मौके तलाशते रहते हैं और “नंबर 1” अपने बचपन के दिनों की पुरानी चीजें हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

“मेरे पास 70 के दशक का लकड़ी का सोफा है, जब उत्तर और दक्षिण वियतनाम एक हुए थे। उसमें कुछ दरारें हैं, लेकिन वो अब भी काफी अच्छे हैं।

“मैंने वो विन फुच प्रांत के एक परिवार से खरीदा था और उसके लिए मुझे हो ची मिन्ह शहर तक डिलीवर कराने के लिए 1,755 किलोमीटर दूर तक ट्रक करना पड़ा था। डिलीवरी की फीस और सोफे की फीस एक समान थी।

“मैंने उनको ठीक किया, लेकिन दरारें रहने दीं। मेरे पास कुछ दूसरा पुराना फर्नीचर भी है, जैसे एक ब्लैक एंड वाइट टीवी और डायल वाला फोन। ये मुझे मेरे बचपन की याद दिलाते हैं।”

पुरानी मोटरसाइकिलों के शौकीन हैं ड्युए नट

गुयेन ट्रान ड्युए नट को पुराने फर्नीचर को नयापन देना पसंद है और इसके अलावा उन्हें पुरानी मोटरसाइकिलें इकट्ठा करने का भी शौक है।

“नंबर 1” को नई और पुरानी दोनों तरह के दोपहिया वाहन चलाना पसंद है:

“मेरे गैराज में काफी पुरानी मोटरसाइकिलें हैं। एक होंडा 67, एक होंडा ड्रीम और एक होंडा कब। अब मेरा एक परिवार है तो मैं बाइकों को चलाने में इस्तेमाल नहीं करता। मैं उनकी देखभाल कर अच्छी कंडीशन में रखने की कोशिश करता हूं।”

जैसे मार्शल आर्ट्स में सफल होने के लिए सालों लगते हैं, वैसे ही “नंबर 1” को मोटरसाइकिलों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है।

ड्युए नट ने समझाया:

“एक बाइक लवर होने के नाते, मैं उन्हें खुद ठीक करता हूं। लेकिन पुरानी बाइकों का रख-रखाव करना आसान नहीं है। पुराने हिस्सों को बदलने में मुझे महीनों या फिर कभी-कभी वही पार्ट ढूंढ़ने के लिए सालों लग जाते हैं।

“उदाहरण के लिए, मुझे अपनी होंडा 67 के लिए पूरे मेंकोंग नदी के लिए डेल्टा में डीआईडी रिम्स के लिए सभी से पूछना पड़ा था। किस्मत से, मेरे कुछ दोस्त हैं जो पुरानी बाइक रखते हैं। उनकी मदद के बिना ये बहुत मुश्किल होता।”

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.