जोहान गज़ाली ने गुयेन ट्रान ड्युए नट को नॉकआउट करने की योजना साझा की – ‘उनकी सहनशक्ति बेहद कम है’

Johan Ghazali Edgar Tabares ONE Fight Night 17 10 scaled

मलेशियाई-अमेरिकी मॉय थाई सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली जल्द ही अपनी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा के लिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में वापसी करेंगे।

8 जून को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में 17 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट एक दिलचस्प फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में वियतनामी अनुभवी फाइटर “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट से भिड़ेंगे।

ONE में पांच रोमांचक मुकाबलों में अपराजित रहने के बाद गज़ाली ने शायद सही मायने में दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा मॉय थाई फाइटर के रूप में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित कर ली है।

हालांकि, ONE 167 में उनके प्रतिद्वंदी एक कुशल और अनुभवी ऑलराउंड स्ट्राइकर हैं। इस पर “जोजो” का कहना है कि वो ड्युए नट को हल्के में नहीं लेंगे। वो 35 वर्षीय स्ट्राइकर की विनाशकारी हेड किक से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

गज़ाली ने onefc.com से बात करते हुए कहा:

“मैं कहूंगा कि वो वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा वाले हैं। उनके पास सब कुछ है। उसके पास पंच, एल्बोज़, नीज़, किक्स हैं। लेकिन एक चीज जो सबसे अलग है वो है उनकी हेड किक।

“मैंने उन्हें कुछ हेड किक्स मारते हुए देखा है और वे खतरनाक हो सकती हैं। लेकिन मैंने इसके लिए तैयारी कर ली है। मैं इसके लिए तैयार हूं। इसलिए वो जिस तरह के भी हमले करेंगे, हमारे पास उसका जवाब होना चाहिए। हम तैयार हैं।”

हालांकि कुछ फैंस को लग सकता है कि गज़ाली की अनुभवहीनता ड्युए नट जैसे अनुभवी प्रतियोगी के सामने एक कमजोरी साबित होगी, लेकिन युवा सनसनी इससे सहमत नहीं हैं।

“जोजो” ने बताया कि कैसे उनकी युवावस्था उन्हें न केवल जीत बल्कि एक और नॉकआउट की ओर ले जाएगी:

“मुझे लगता है कि इस फाइट में मुझे जो लाभ मिला है वो मेरी युवावस्था है। मैं युवा हूं, मैं तेजी से ठीक हो जाता हूं, मैं मजबूत हूं इसलिए मुझे लगता है कि ये कुछ ऐसा है, जिसकी मैं अपनी ओर से गारंटी दे सकता हूं।

“लेकिन क्योंकि वो मजबूत हो सकते हैं, मुझे लगता है कि मैं एक कठिन शुरुआत करने जा रहा हूं। लेकिन मुझे पता है कि वो बाद के राउंड्स में थक जाएंगे, जिससे मेरे लिए उन्हें नॉकआउट करना आसान हो जाएगा।”

भले ही गज़ाली को पता है कि वियतनामी स्टार एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, उन्हें विश्वास है कि वो बैंकॉक में एक और स्टॉपेज जीत हासिल करेंगे:

“मैं एक फाइटर और एक प्रतिद्वंदी के रूप में उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वो बूढ़े हो गए हैं। और मुझे लगता है कि उनकी सहनशक्ति बेहद कम है। उम्मीद है कि जब मैं उन्हें सिर्फ एक बार मारूं तो वो धराशाई हो जाएंगे।”

गज़ाली: ‘हम यहां एक शानदार शो पेश करेंगे’

पिछले दिसंबर में आयोजित हुए ONE Fight Night 17 में जोहान गज़ाली को पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एडगर तबारेस को फिनिश करने के लिए केवल 36 सेकंड और कुछ ही खतरनाक स्ट्राइक्स की आवश्यकता पड़ी। और फरवरी 2023 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने थाई स्ट्राइकर पाडेत्सुक फेयरटेक्स को केवल 16 सेकंड में अविश्वसनीय तरीके से नॉकआउट किया था।

वो ONE 167 में एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन यदि अवसर मिलता है तो वो स्वाभाविक रूप से एक और तेज-तर्रार फिनिश अर्जित करने की पूरी कोशिश करेंगे:

“मैं एक घमासान फाइट की उम्मीद करता हूं। मैं एक कठिन मुकाबले की उम्मीद करता हूं। लेकिन किसी भी अन्य फाइट की तरह मैं नॉकआउट पाना चाहूंगा। उम्मीद है कि बाद के राउंड्स में, शायद दूसरे या तीसरे राउंड में। लेकिन मैं एक कठिन फाइट की उम्मीद कर रहा हूं।

“हालांकि, यदि पहले के 16 सेकंड में मुझे कोई अवसर मिलता है तो मैं इसे लेने के बारे में दो बार नहीं सोचूंगा। मैं इसे बिना किसी संदेह के ले लूंगा। तेज-तर्रार नॉकआउट से बेहतर कुछ भी नहीं है।”

गज़ाली अमेरिकी प्राइमटाइम में एक और जीत हासिल कर फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में अपनी शानदार उड़ान को जारी रखना चाहेंगे। साथ ही वो एक विस्फोटक प्रदर्शन से प्रशंसकों का मनोरंजन भी करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया:

“मैं दर्शकों की पसंद के अनुसार अपनी फाइट शैली तैयार करता हूं क्योंकि आखिरकार मॉय थाई भी एक बिजनेस है। हम यहां पैसा कमाने के लिए हैं। हम यहां एक बेहतरीन शो पेश करने के लिए हैं। यहां उबाऊ मुकाबलों की जगह नहीं है।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35