Flashback Friday: अलेक्सी टोइवोनन ने अपने ONE डेब्यू के बारे में बात की

Aleksi Toivonen DC 5071 768x512

अलेक्सी “जायंट” टोइवोनन ने 12 जुलाई 2019 को ONE: MASTERS OF DESTINY में जब अपना ONE Championship डेब्यू किया तो उन्हें लगा कि वो फिर से घर आ गए हैं।

Aleksi Toivonen

फिनलैंड का ये स्टार सिंगापुर की Evolve में ट्रेनिंग करता है और उन्होंने इस अवसर को खुद पर हावी नहीं होने दिया। पहली बार मलेशिया के कुआलालंपुर जाकर उन्होंने अकिहीरो “सुपरजैप” फुजिसावा को पहले ही राउंड में शानदार प्रदर्शन करके हरा दिया था।

टोइवोनन ने खुद की उलझन को अनुभव के जरिए हावी नहीं होने दिया और ये सुनिश्चित किया कि उनका पूरा ध्यान अपनी चीजों को कंट्रोल करने पर लगा रहे, ताकि वो The Home Of Martial Arts में धमाकेदार शुरुआत कर पाएं।

28 साल के एथलीट ने बताया, “मैं पहले भी देश से बाहर बाउट करने के लिए जा चुका हूं। मैं फिनलैंड में कई सारे शहरों में बाउट करने के लिए जाता रहता था।”

“और जब भी मैंने अपने के लिए कॉर्नर में मौजूद रहा। मैंने बड़े प्रोमोशन में फाइट वीक देखा और उस समय ये हुआ कि मैं खुद को मानसिक तौर पर तैयार कर पाया।

“मैंने चेंजिंग रूम में काफी सारे बदलाव देखे हैं लेकिन इससे मुझमें ज्यादा बदलाव नहीं आया। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। जब भी वॉर्मअप की बात आती है तो मेरे पास कई तरह के रूटीन होते हैं। मुझे पता है कि मेरा शरीर किस तरह से काम करता है और बॉडी कैसे रिएक्ट करती है। तो हाथ आजमाने से पहले सब कुछ प्लान हो जाता है।”

Aleksi Toivonen ASH_D4X_1316.jpg

कई नौसिखियों को असलियत काफी करारा झटका देती है, जब वो पर्दे के पीछे से भरे हुए स्टेडियम में दाखिल होते हैं। म्यूजिक से उनकी हड्डियां कपकंपाने लगती हैं, जब वो सर्कल या रिंग की ओर जाते हैं। उनके करीब आते-आते लाइट भी जगमगाने लगती हैं।

लेकिन “जायंट” पर इनका कोई असर नहीं दिखता। उनका मानना है वो ग्लोबल स्टेज पर कामयाब होंगे।

उन्होंने बताया, “वॉकआउट करने से ठीक पहले मैं इस तरह की मानसिक स्थिति में पहुंच जाता हूं, जिसमें मुझे पता होता है कि अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना है। चलते हुए मैं इन चीजों पर विचार कर कई बार सोचता हूं और फिर जाने के लिए तैयार हो जाता हूं। मैं जरा भी नर्वस नहीं होता हूं बल्कि रिलेक्स करता हूं।”

“जब मैं चलते हुए स्टेज की ओर झंडा लेकर गया और लोगों को, रिंग को व बाकी चीजों को देखा, तो लगा कि ये वही जगह है, जहां मुझे होना चाहिए था। लगता था कि ये वही जगह है, जहां मुझे हर समय होना चाहिए।

“और फिर लगता था कि चलो काम पर लग जाते हैं और इसे पूरा करते हैं।”



टोइवोनन सच में उस शाम को काम पर लग गए थे। एक बार जब वो रस्सियां पार कर लेते तो जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक उनका ध्यान बाउट से नहीं हटता।

उन्होंने बताया, “वहां केवल मैं, मेरा विरोधी और रेफरी रह जाता है। जहां तक मैं देख पाता हूं तो ऐसा लगता है कि वो मेरे साथ केज में फंस गया है और निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है।”

“ये फाइट कुल मिलाकर बहुत अच्छी रही। हालांकि, शुरुआत में कुछ ठीक महसूस नहीं हुआ। मैंने इस तरह की बाउट के लिए सोचा भी नहीं था इसलिए मुझे दूरी बनानी पड़ी।

“मैंने देखा कि विरोधी काफी भारी कदमों से अपनी टांग चला रहा था तो मैं एक अच्छी किक चलाने के लिए बढ़िया टाइमिंग तलाशने लगा। मैंने उन्हें एक किक मारी और देखा कि उनके दाएं पैर में चोट लगी है, तब मैं उनकी ओर एक नकली जैब मारते हुए बढ़ा और फिर से किक चला दी। इससे उन्होंने टांग पीछे की ओर कर ली।

“उन्होंने फिर मेरी टांग पर एक अच्छा शॉट लगाया। मैंने उसका बचाव कर लिया। फिर उन्हें पीछे से पकड़ लिया और रीयर नेकेड चोक से मैच खत्म कर दिया।”

Aleksi Toivonen DC 5134.jpg

पूरा मैच अपने शुरुआती राउंड में 3:27 सेकंड पर खत्म हो गया और “द जायंट” ने खुद को फ्लाइवेट डिविजन में कड़ा प्रतिद्वंदी साबित कर दिया।

उस वक्त तक इस एथलीट को किसी मैच में बड़ी जीत नहीं मिल पाई थी। इसके अलावा, टोइवोनन उस बाउट के बाद से ही अपने भविष्य के मुकाबलों को बेहतर बनाने के बारे में सोच रहे थे।

उन्होंने बताया, “ये सच है कि मैं खुश था और पहले राउंड में मैच खत्म करके काफी संतुष्ट था लेकिन तब भी मैं अपने प्रदर्शन से 100 फीसदी खुश नहीं था।”

“अपनी डेब्यू जीत मुझे काफी अच्छा लगी और पूरी चीजों को देखकर मैं थोड़ा निराश हुआ क्योंकि मैंने जितनी चीजें अपनी ट्रेनिंग के दौरान बाउट के लिए तैयार की थीं, वो सब नहीं कर पाया था।

“यही चीजें मेरे दिमाग में बाउट खत्म होने के तुरंत बाद आने लगती हैं। यहां तक कि रिंग में भी मेरे दिमाग में ये चीजें चलती रहती हैं।”

Aleksi "The Giant" Toivonen makes a MASSIVE statement in his ONE debut with a slick submission victory over Akihiro Fujisawa!

Aleksi Toivonen makes a MASSIVE statement in his ONE debut with a slick submission victory over Akihiro Fujisawa!📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, July 12, 2019

अपने सफल डेब्यू के बाद एक चोट के चलते टोइवोनन दूर हो गए लेकिन प्रतिभाशाली एथलीट एक्शन में लौटने के लिए और ज्यादा उत्सुक होंगे।

उन्होंने कहा, “मेरा दिमाग हमेशा चालू रहता है कि बाउट को फिनिश किया जाए।”

“जब सब अच्छा रहता है, तो मैं ये देखता हूं कि क्या अच्छा किया और क्या गलत किया। फिर अगले की तैयारी में लग जाता हूं।”

ये भी पढ़ें: सियार बहादुरजादा के पास Evolve Fight Team के लिए हैं बड़े प्लान

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35