टाईकी नाइटो Vs. वांग वेनफेंग: स्किल्स जो जीत दिलाने में होंगी मददगार

Azwan Che Wil Wang Wenfeng 1920X1278 14 768x511

शुक्रवार, 11 जून को ONE: FULL BLAST II की शुरुआत दुनिया के 2 सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स करने वाले हैं।

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो और #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग अभी तक कई टॉप लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं और एक जीत दोनों को रैंकिंग्स में बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

नाइटो और वांग के मैच से पहले यहां आप जान सकते हैं कि कौन सी स्किल्स दोनों को जीत दिलाने में मददगार साबित होंगी।

लो किक्स दिलाएंगी बढ़त

Taiki Naito defeats Alexi Serepisos at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_0201.jpg

दोनों एथलीट्स में एक समान बात ये है कि दोनों को लो किक्स लगाना बहुत पसंद है।

वांग राइट लो किक लगाने के बाद लेफ्ट हुक लगाना भी बहुत पसंद करते हैं। वहीं जब उनका विरोधी आगे आकर अटैक करने की कोशिश करे, उसी समय पर भी उनकी किक्स प्रभावशाली साबित होती हैं।

दूसरी ओर, नाइटो जैब के बाद दमदार राइट लो किक लगाते हैं। अगर उनके प्रतिद्वंदी पैर को उठाकर किक को ब्लॉक करने की कोशिश करते हैं तो जापानी स्टार पैर के पीछे की ओर अपनी किक को लैंड कराते हैं। वहीं इनसाइड लो किक लगाकर वो अपने विरोधी के बैलेंस को बिगाड़ना भी अच्छे से जानते हैं।

दोनों स्ट्राइकर्स जबरदस्त अटैक करते हैं, लेकिन लो किक्स की जंग में जिसे भी जीत मिलेगी, उसकी जीत की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।

वांग का आक्रामक स्टाइल

“मेटल स्टॉर्म” फ्रंटफुट पर रहकर अटैक कर अपने विरोधी को बैकफुट पर धकेल देते हैं। पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मौका मिलते ही बहुत तेजी के साथ स्ट्राइक्स लगाना शुरू कर देते हैं।

उनका राइट लो किक-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन भी बहुत प्रभावशाली साबित होता आया है और दोनों तरफ से अटैक करने की काबिलियत उन्हें खतरनाक एथलीट बनाती है।

वांग ये भी सुनिश्चित करते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंदी के ज्यादा करीब ना जाएं। उचित दूरी बनाए रखकर और शानदार फुटवर्क करते हुए दमदार पंच लगाकर सामने वाले एथलीट को बैकफुट पर धकेलते हैं।



नाइटो के बेहतरीन काउंटर अटैक्स

“साइलेंट स्नाइपर” को ये निकनेम करीबी मुकाबलों का हिस्सा बनकर नहीं मिला है। जब भी कोई एथलीट जापानी स्टार की तरफ अटैक करने के लिए आगे आता है, तभी उन्हें मूव्स को काउंटर करना बहुत पसंद है।

नाइटो धैर्य से काम लेते हैं और अपने विरोधी को अटैक करने के ज्यादा मौके नहीं देते।

सामने वाला एथलीट जब भी स्ट्राइक्स लगाने के लिए आगे आता है, उसे बॉक्सिंग काउंटर्स का सामना करना पड़ता है। लेफ्ट हुक से लेकर दमदार राइट हैंड तक, जिसने “द बेबी फेस किलर” सवास माइकल पेटयिंडी एकेडमी को 2 बार नॉकडाउन किया था।

वांग की हाई फ्लाइंग नी स्ट्राइक्स

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS YK 8256.jpg

नाइटो को सावधान रहना होगा कि वांग उनके ज्यादा करीब ना आएं क्योंकि Xingbo Shengshi Fight Club के स्टार फ्रंटफुट पर रहकर और भी ज्यादा खतरनाक एथलीट बन जाते हैं।

वो अधिकांश समय पर करीब रहकर अटैक करने पर ध्यान देते हैं और इस दौरान अपने विरोधी को झांसा देकर जम्पिंग नी भी लगते हैं।

इस तरह की स्थिति में उनके प्रतिद्वंदी के पास बैकफुट पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा होता। सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान उन्होंने कई खतरनाक फ्लाइंग स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ता है।

किक्स से अपने प्रतिद्वंदी को दूर धकेलेंगे नाइटो

Japanese striker Taiki Naito extends his leg for a kick

एक तरफ नाइटो को दूर रहकर अटैक करने की रणनीति अपनानी होगी और उनके पास चीनी एथलीट को खुद से दूर रखने के लिए कई मूव्स हैं।

इन मूव्स में बहुत तेजी से लगाई गई पुश किक भी शामिल है, जिससे उन्हें “मेटल स्टॉर्म” के मोमेंटम को बिगाड़ने में आसानी होगी। वहीं इनसाइड लो किक लगाकर वो अपने प्रतिद्वंदी के बैलेंस को बिगड़ाने का भी प्रयास करेंगे।

अगर वांग ने आगे आने की जिद नहीं छोड़ी तो भी पुश किक्स या लीड-लेग अटैक्स के जरिए “साइलेंट स्नाइपर” खुद से दूर रखने में सफल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty