मा जिया वेन Vs. यूं चांग मिन: स्किल्स जो जीत दिलाने में होंगी मददगार

Ma Jia Wen IMG_9077 768x512

ONE: FULL BLAST II में “कैनन” मा जिया वेन और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन के बीच फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट शो का सबसे धमाकेदार मुकाबला साबित हो सकता है।

शुक्रवार, 11 जून को दोनों समान स्किल सेट्स वाले एथलीट्स के बीच जबरदस्त एक्शन का देखा जाना लगभग तय है।

यहां जानिए उन स्किल्स के बारे में जो मा और यूं को जीत दिलाने में मददगार होंगी।

मा का वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग गेम

मा जिया वेन का स्ट्राइकिंग गेम बेहद आक्रामक है और हमेशा नॉकआउट हासिल करने के मौके तलाशते रहते हैं। चीनी एथलीट हल्के प्रभाव वाले शॉट्स का उपयोग करने में कम विश्वास करते हैं इसलिए शुरुआत से ही उन्हें दमदार अटैक करते देखा जाता है।

कई बार उन्हें अपने विरोधी की प्रतिक्रिया जानने के लिए फेक मूव्स का इस्तेमाल करते भी देखा गया है और अटैक करने के किसी भी मौके को खाली नहीं जाने देते।

हालांकि, “कैनन” हाई किक्स भी लगाते हैं, लेकिन मा के हाथों में भी गज़ब की ताकत है। उनका ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक किसी भी क्षण मैच को फिनिश कर सकता है।

यूं का बॉक्सिंग गेम

यूं भी स्ट्राइकिंग करना अच्छे से जानते हैं। बॉक्सिंग बैकग्राउंड से आते हैं, इसी के जरिए उन्हें एमेच्योर करियर में काफी सफलता प्राप्त हुई। दक्षिण कोरियाई स्टार का जैब और राइट हैंड बहुत प्रभावशाली होता है।

उनके प्रभावशाली राइट अपरकट्स इससे पहले भी उन्हें जीत दिलाने में मदद करते आए हैं और इस मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।

अगर मा ने उनके मूव्स को ब्लॉक करने की कोशिश की तो “द बिग हार्ट” का काउंटर गेम भी बहुत शानदार है और उनका राइट हैंड अभी तक बहुत खतरनाक साबित होता आया है।



मा जिया वेन का रेसलिंग गेम

Ma Jia Wen IMG_2837.jpg

मा जिया वेन का ना केवल स्ट्राइकिंग बल्कि रेसलिंग गेम भी बहुत अच्छा है। चीनी नेशनल फ्रीस्टाइल रेसलिंग सिल्वर मेडल जीत चुके हैं और उनका रिकॉर्ड 68-3 का है।

अगर उन्हें स्टैंड-अप गेम में बढ़त नहीं मिली तो उनके पास रेसलिंग के जरिए बढ़त प्राप्त करने का विकल्प भी खुला होगा।

पिछले 7 मैचों में उनके सभी टेकडाउन के प्रयास सफल रहे हैं, जाहिर तौर पर टेकडाउन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए उनके प्रतिद्वंदी का स्टैंड-अप गेम में बने रहने का फैसला उनपर भारी भी पड़ सकता है।

यूं का बेहतरीन टेकडाउन डिफेंस

South Korean Yoon Chang Min grabs a headlock

चाहे यूं का सामना अभी तक मा जिया वेन के लेवल के रेसलर से नहीं हुआ हो, लेकिन “द बिग हार्ट” स्टैंड-अप गेम में बने रहना अच्छे से जानते हैं।

Team Stungun के स्टार का बैलेंस शानदार है और एक ऐसा मूव भी है जिससे “कैनन” को बचकर रहना होगा।

रोडियन “द रिडीमर” मेंचावेज़ के खिलाफ मैच में यूं ने अपने विरोधी के टेकडाउन के प्रयास को गिलोटीन चोक में तब्दील कर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी।

अगर मा का टेकडाउन का प्रयास विफल रहा तो वो भी खुद को खतरे में खड़ा पा सकते हैं।

टॉप पोजिशन प्राप्त करने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी

South Korea's Yoon Chang Min unleashes ground and pound

अगर मैच में ग्रैपलिंग गेम देखा गया तो ये भी देखना दिलचस्प होगा कि कौन पहले टॉप पोजिशन प्राप्त करता है।

दोनों एथलीट्स टॉप पोजिशन में रहकर प्रभावशाली ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करने में माहिर हैं।

टॉप पोजिशन हासिल करने के बाद यूं तब तक पंच, एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाते रहते हैं, जब तक उन्हें अपने विरोधी की बैक नहीं मिल जाती। वहीं मा टॉप पोजिशन में रहकर तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।

ये जरूर तय है कि दोनों में से कोई भी बॉटम पोजिशन में नहीं जाना चाहेगा। इसलिए अगर मैच ग्राउंड गेम में आगे बढ़ा तो जबरदस्त ग्राउंड गेम का देखा जाना भी तय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 4 कारणों से आपको ONE: FULL BLAST II को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19