ONE: FULL BLAST II के स्टार यूं चांग मिन के 3 सबसे शानदार फिनिश

Yoon Chang Min defeats Rodian Menchavez at ONE MARK OF GREATNESS DC 0365 768x512

साल 2019 में ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू के बाद “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन ने लगातार 4 जीत दर्ज की थीं और चारों ही स्टॉपेज से आईं।

दक्षिण कोरियाई स्टार का स्ट्राइकिंग, रेसलिंग और सबमिशन गेम भी शानदार है और शुक्रवार, 11 जून को ONE: FULL BLAST II के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में “कैनन” मा जिया वेन को हराने के लिए उन्हें इसी तरह की स्किल्स का साथ चाहिए होगा।

इस दिलचस्प मुकाबले के शुरू होने से पहले यहां देखिए यूं चांग मिन के ONE Championship में 3 सबसे शानदार फिनिश को।

#1 डेब्यू मैच में धमाकेदार जीत

“द बिग हार्ट” का ONE डेब्यू बहुत यादगार रहा। टोक्यो में हुए ONE: A NEW ERA में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत के बाला शेट्टी को पहले राउंड में फिनिश कर दिया था।

प्रोफेशनल डेब्यू मैच होने के बावजूद Team Stungun के एथलीट भारतीय स्टार को मैट पर गिराने के बाद यूं ने उन्हें बच निकलने का कोई मौका नहीं दिया और जबरदस्त तरीके से ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करना शुरू कर दिया।

ऐसा प्रतीत होने लगा था कि स्ट्राइक्स ही यूं को आसानी से जीत दिला देंगी, रेफरी करीब से नजर बनाए हुए थे, लेकिन शेट्टी इस दौरान खुद को बचाने के प्रयास में अपनी बैक यूं की तरफ कर बैठे।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने अगले ही पल अपना दायां हाथ अपने विरोधी की ठोड़ी के नीचे घुसाकर अत्यधिक दबाव बनाकर उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर किया।



#2 यूं की ताकत के आगे कमजोर पड़े टैन

यूं ने ONE: LEGENDARY QUEST में ट्रेस्टल “जुन मिनियन” टैन के खिलाफ मैच के लिए वापसी की। टैन द्वारा शुरुआती बढ़त प्राप्त करने के बावजूद यूं ने धैर्य से काम लेते हुए उनके सबमिशन के प्रयासों को विफल किया।

अपने विरोधी के रेसलिंग और ग्राउंड अटैक्स से बचने के बाद उन्होंने स्टैंड-अप गेम में वापस आकर दमदार पंच लगाने शुरू किए।

दमदार जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशंस और खतरनाक अपरकट्स के प्रभाव से Tan का गार्ड कमजोर पड़ने लगा था, इस कारण “द बिग हार्ट” का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था।

फिलीपीनो स्टार की थकान साफ नजर आने लगी थी, वहीं 2 दमदार राइट हैंड्स के प्रभाव से वो मैट पर जा गिरे और अगले ही पल रेफरी ने पहले ही राउंड में मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

#3 मेंचावेज़ को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराया

“द बिग हार्ट” ने ONE: MARK OF GREATNESS में रोडियन “द रिडीमर” मेंचावेज़ को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराकर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा था।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने पहले राउंड में अपने फिलीपीनो प्रतिद्वंदी को पंच, एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाकर खूब क्षति पहुंचाई।

इस सब के बावजूद मेंचावेज़ मैच में बने रहे, लेकिन दूसरे राउंड में भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। यूं का गेम पहले से भी आक्रामक हो चुका था, इस दौरान वो “द रिडीमर” के पैरों पर लो किक्स और बॉडी पर पंचों से दमदार प्रहार कर रहे थे।

26 वर्षीय एथलीट ने बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ फ्लाइंग नी लगाई, इसे काउंटर करने के लिए मेंचावेज़ ने आगे आकर टेकडाउन का प्रयास किया।

टेकडाउन से खुद को बचाकर यूं स्टैंड-अप गेम में बने रहे, फ्रंट हेडलॉक पोजिशन में आए और अगले ही पल गिलोटीन चोक लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की, जो ONE में उनकी लगातार चौथी जीत रही।

ये भी पढ़ें: ONE Super Series में टाईकी नाइटो की 3 सबसे बड़ी जीत

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35