बिगडैश के साथ होने वाली तीसरी फाइट से पहले बोले आंग ला: ‘ये मारो या मार खाओ जैसा होगा’

Aung La N Sang Leandro Ataides BATTLEGROUND 1920X1280 19 768x511

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग फिर से ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल करने के अपने अभियान में लग गए हैं।

पिछली जुलाई में लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस को शानदार फिनिश करने बाद पूर्व दो-डिविजन के किंग शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE में ग्लोबल स्टेज पर जाने-पहचाने प्रतिद्वंदी के खिलाफ वापसी करने जा रहे हैं।

म्यांमार के सुपरस्टार पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश के खिलाफ निर्णायक ट्रायलॉजी बाउट में टाइटल मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी साबित करना जारी रखेंगे।

इन दोनों एथलीट्स के मध्य की प्रतिद्वंदिता 1-1 से बराबर है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी। ऐसे में जब ये दोनों एथलीट एक बार फिर से सर्कल में आमने-सामने होंगे तो फैंस चाहेंगे कि वो अपना पूरा दमखम बाउट में झोंक दें।

इस खास इंटरव्यू में “द बर्मीज़ पाइथन” ने विस्तार से बताया कि उन्होंने अपने गेम में कहां-कहां सुधार किया है और क्यों वो इस तीसरे मुकाबले को सीरीज का सबसे अच्छा मुकाबला मान रहे हैं।

ONE Championship: ONE सर्कल में हुए अपने पिछले मुकाबले में आपका सामना लिएंड्रो अटाईडिस से हुआ था। उस मुकाबले में आप सबसे ज्यादा किस चीज को साबित करना चाह रहे थे?

आंग ला न संग: मैं यहां अभी काफी समय तक रहने वाला हूं। मैं विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकता हूं और आगे बढ़ सकता हूं। साथ ही मैं अब भी जीतने के लिए उतना ही उतावला हूं, जितना कि पहले था।

ONE: आपने अपने वर्ल्ड टाइटल्स को हारने से कौन से सबसे जरूरी सबक सीखे हैं?

आंग ला न संग: मुकाबले से पहले मैं कुछ समस्याओं से जूझ रहा था। मुझे वास्तव में प्रार्थना करनी थी। जब वो मुकाबला शुरू हुआ तो मैं मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से वहां मौजूद था। मेरे लिए ये चीजें जरूरी हैं। अगर मैं वहां पर हूं तो विरोधियों को मेरी मौजूदगी से परेशानी होनी चाहिए और उस मुकाबले के दौरान ये चीज वहां पर दिखी थी।

Pictures from the match between Aung La N Sang and Leandro Ataides

ONE: पिछले 6 महीनों में किन क्षेत्रों में आपने सबसे ज्यादा सुधार किया है?

आंग ला न संग: मैं बताना चाहूंगा कि रेसलिंग में। मेरी रेसलिंग पहले से बेहतर हो गई है। मैं पहले से कहीं ज्यादा एथलेटिक हो गया हूं। मेरे बॉडी अवेयरनेस में सुधार हुआ है और स्ट्राइकिंग भी बेहतर हो गई है। अब मेरे पास अपने पहले के मुकाबलों की तुलना में कहीं ज्यादा ताकत है।

ONE: आपने बताया कि किस तरह से आप आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से अपने पिछले मुकाबले के लिए तैयार थे। इस बार के मुकाबले के लिए आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

आंग ला न संग: बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस बार का कैंप बहुत अच्छा रहा। थोड़ा लंबा जरूर रहा, लेकिन हमने अपना पूरा होमवर्क किया। हमने हर चीज़ सही की और इसलिए मैं धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार हूं। दर्द सहने की मेरी क्षमता अब काफी बढ़ चुकी है और मैं फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

ONE: बिगडैश ने हाल ही में फैन रोंग के खिलाफ मुकाबला जीता है। क्या आपने ये मुकाबला देखा है? और उनके प्रदर्शन पर आपकी क्या राय है?

आंग ला न संग: कुल मिलाकर वो एक अच्छा मुकाबला था, लेकिन मेरे विचार से विटाली इसमें ज्यादा बेहतर और प्रतिभावान एथलीट रहे। उन्होंने कुल मिलकर बेहतर मुकाबला लड़ा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और वो अपनी जगह टिके रहे। वो एक शानदार फाइटर हैं और उन्होंने काफी सारे सबमिशन किए हैं। उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे चुनौती दी। इस वजह से हम अपनी प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय की ओऱ जा रहे हैं।



ONE: पिछले कुछ सालों में ये मुकाबला कई बार तय हुआ और फिर कैंसिल हो गया। क्या आपको इस बार भी इस चीज की चिंता सता रही है?

आंग ला न संग: मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं क्योंकि कार्ड पर मिडलवेट की कई सारी फाइट हैं। कुछ भी हो सकता है और तब अंत में मुझे डेविड ब्रांच से मुकाबला करना पड़ सकता है या हो सकता है कि रीनियर डी रिडर या कियामरियन अबासोव का सामना करना पड़े। इस वजह से मैं इसे लेकर ज़रा भी परेशान नहीं हूं। मैं किसी के लिए भी तैयार हूं।

ONE: किसी अनजान विरोधी की तुलना में किसी जाने-पहचाने प्रतिद्वंदी के खिलाफ मुकाबला करना कैसा होता है?

आंग ला न संग: अब क्योंकि पहली बार हमारा सामना पांच साल पहले हुआ था इसलिए मुझे नहीं लगता है कि हम दोनों अब वही पुराने फाइटर रहे हैं। आप जब भी किसी मुकाबले में जाते हैं तो आपको अपने स्किल सेट पर काम करना होता है और जिनसे मुकाबला करने जा रहे हैं, उनके खिलाफ सबसे अच्छा गेम प्लान बनाना होता है।

मैं इसे किसी नए मुकाबले की तरह ही देख रहा हूं। इसमें ऐसा नहीं है कि हम कुछ महीनों पहले ही फाइट कर चुके हैं। ऐसा किए हुए हमें पांच साल हो चुके हैं, लेकिन ये बात ज़रूर है कि हम 10 राउंड तक फाइट कर चुके हैं। ऐसे में मुझे पता है कि उनका मजबूत पक्ष क्या है। मुझे पता है कि उनका स्किल सेट क्या है, लेकिन अब भी वो फाइटर की तरह खुद को विकसित करते जा रहे हैं और मैं भी इसी तरह से सुधार करते हुए खुद को विकसित कर रहा हूं। ऐसे में आपको हम दोनों पहले से बेहतर दिखेंगे और ये एक अच्छा मैच होगा, जो कि आप लोगों ने हमारे पहले के दो मुकाबलों में नहीं देखा होगा।

ONE: आप दोनों का आमना-सामना हुए काफी समय बीत चुका है। ऐसे में आपको क्या लगता है कि उन्होंने आपके साथ मुकाबले के बाद से अब तक किन क्षेत्रों में सुधार किया है?

आंग ला न संग: वो हमेशा से ही ऑलराउंडर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो पहले से ज्यादा तेज़, ज्यादा बेहतर और ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। उनका सबमिशन गेम काफी अच्छा है, उनकी स्ट्राइकिंग तगड़ी है और वो एक अच्छे प्रतिद्वंदी हैं। मुझे पता है कि वो पिछले कुछ सालों से हर क्षेत्र में अच्छा होने के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस वजह से फैंस को बहुत अच्छा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

Myanmar mixed martial artist Aung La N Sang throws a head kick at Vitaly Bigdash

ONE: आपके और विटाली दोनों के पास एक-एक जीत दर्ज हैं तो ऐसे में आपके लिए ट्रायलॉजी फाइट में जीत के साथ वापस आना कितना मायने रखता है?

आंग ला न संग: हर फाइट अहम होती है, हर जीत जरूरी है। ये फाइट बहुत महत्वपूर्ण है। ये मेरे लिए बहुत जरूरी फाइट है। मैं इस ट्रायलॉजी बाउट में अपना नाम चमकाना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि वो मुझसे फिर कभी भी मुकाबला न कर पाएं।

ONE: आपको क्या लगता है कि इस बार क्या अलग दिखने वाला है?

आंग ला न संग: ये कहना चाहता हूं कि मैं पहले से काफी बेहतर हो चुका हूं। और निश्चित रूप से वो भी पहले से बेहतर हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपको पहली दोनों फाइट अच्छी लगी हैं तो इसमें और भी ज्यादा मजा आने वाला है। हम दोनों पहले से ज्यादा परिपक्व और बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर बन चुके हैं।

ONE: आप इस मुकाबले के किस तरह का होने की उम्मीद कर रहे हैं?

आंग ला न संग: मैं एक फिनिश की उम्मीद कर रहा हूं। मैं हमेशा फिनिश करने के लिए मुकाबला करता हूं। बदकिस्मती से हमारे पिछले दोनों मुकाबले (बिगडैश के खिलाफ) फिनिश तक नहीं पहुंच पाए तो मेरे लिए ये मारो या मार खाओ जैसा होगा।

ONE: क्या 50,000 यूएस डॉलर के नए बोनस से आपको खुशी मिल रही है? बोनस पर आपको कैसा लग रहा है?

आंग ला न संग: नहीं, मुझे अपने बैंक अकाउंट में 50,000 यूएस डॉलर देखकर (हंसते हुए) अच्छा नहीं लगेगा। ये सच बात है कि ऐसा किसे अच्छा नहीं लगेगा? कौन एक्स्ट्रा 50,000 यूएस डॉलर नहीं लेना चाहेगा? लेकिन आगे देखते हैं कि क्या होगा। ये वो चीज नहीं है, जिससे मुझे प्रोत्साहन मिलता हो। जो चीज मुझे प्रोत्साहन दे रही है, वो प्रतिद्वंदी को फिनिश करना है, ताकि वो मुझसे फिर कभी मुकाबला न करना चाहें।

ONE: अगर आप ये बाउट और सीरीज जीत जाते हैं तो अगला मुकाबला किससे करना चाहेंगे। आंग ला न संग की लिस्ट में कौन है, जो उनकी टाइटल शॉट की यात्रा में अगला है?

आंग ला न संग: इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अगला कौन है। मैं बस मुकाबला करते और बेहतर होते रहना चाहता हूं। मैं तो बेल्ट चाहता हूं लेकिन ये ONE पर निर्भर करता है। मैं तब तक शेव नहीं करूंगा, जब तक अपनी बेल्ट हासिल न कर लूं लेकिन मेरी दाढ़ी से मेरी पत्नी काफी चिढ़ने (हंसते हुए) लगी हैं।

Former two-division ONE World Champion Aung La N Sang

ये भी पढ़ें: रीनियर डी रिडर: मैं अबासोव पर शुरु से लेकर अंत तक दबदबा बनाकर रखूंगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one