26 मार्च को ONE X में होगा सुपरबोन-ग्रिगोरियन वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच

Superbon Marat Grigorian 1200X800 768x512

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं और ऐसा करते हुए वो पुराना बदला भी पूरा करना चाहेंगे।

शनिवार, 26 मार्च को ONE X का सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारण होगा और उस इवेंट में थाई सुपरस्टार, #1 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे।

उनकी पहली भिड़ंत फरवरी 2018 में हुई थी, जिसमें अर्मेनियाई-बेल्जियन स्ट्राइकर ने सुपरबोन को केवल 29 सेकंड में नॉकआउट कर 2017 Kunlun Fight World MAX टूर्नामेंट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था।

उस मैच के बाद दोनों एथलीट्स अपने-अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

सुपरबोन ने 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक बनाई और उस दौरान उन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ जीत और जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन को हेड-किक लगाकर नॉकआउट भी किया।

पेट्रोसियन के खिलाफ आई उस जीत ने उन्हें सबसे पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाया और साथ ही उनका ये फिनिश 2021 ONE Super Series नॉकआउट ऑफ द ईयर भी बना।

दूसरी ओर, ग्रिगोरियन ने उसके बाद अपने 8 में से 7 मैच जीते, जिनमें उनकी सिटीचाई के खिलाफ जीत, ONE डेब्यू में इवान कोंद्रातेव और 2021 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में एंडी “सावर पावर” सावर के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से आई जीत भी शामिल रही।

मगर COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी नियमों के कारण अर्मेनियाई-बेल्जियन स्टार को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा

ग्रिगोरियन ग्रां प्री से बाहर हो चुके थे, लेकिन सुपरबोन किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के विजेता के खिलाफ मैच मिलने का इंतज़ार नहीं करना चाहते थे।

इसलिए थाई सुपरस्टार ने ग्रिगोरियन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने का फैसला लिया। वहीं ग्रिगोरियन को सुपरबोन के खिलाफ 4 साल पहले मिली जीत और ONE की फेदरवेट रैंकिंग्स में पहले स्थान पर होने के कारण उन्हें सुपरबोन के खिलाफ टाइटल शॉट दिया गया है।

इसके अलावा इवेंट में सिटीचाई का सामना ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में #4 रैंक के कंटेंडर चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव से होगा।

इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी, उसे सुपरबोन और ग्रिगोरियन के मैच के विजेता के खिलाफ ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा।

ONE X से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova