इन 5 कारणों से 16 नवंबर को ONE 173: Superbon vs. Noiri देखना न भूलें

ONE173 0451 scaled

साल का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स इवेंट ONE 173: Superbon vs. Noiri रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस कार्ड में दुनिया के सबसे बेहतरीन कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट शामिल होंगे, जो पांच वर्ल्ड टाइटल मैच समेत अन्य मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में शिरकत करते दिखेंगे।

इससे पहले कि ये सभी फाइटर्स सर्कल में कदम रखें, आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिसके चलते ये इवेंट इतना खास है।

#1 पांच ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड टाइटल फाइट्स

ONE 173: Superbon vs. Noiri के मेन इवेंट में मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन का सामना अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी से डिविजन की बेल्ट को यूनिफाई करने के लिए होगा।

इस मुकाबले को जीतने वाला स्ट्राइकर डिविजन का सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर कहलाएगा।

को-मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु अपनी बेल्ट का बचाव मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ करेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्ड में जापानी मॉय थाई सनसनी नडाका पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से घरेलू मैदान पर कदम रखेंगे। उनकी टक्कर नमसुरिन चोर केटविना से होगी।

वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए दो थाई दिग्गजों रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा की भिड़ंत होगी।

वहीं दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित टर्किश सनसनी अलीबेग रसुलोव के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

#2 टकेरु की शिखर पर पहुंचने की यात्रा

तीन डिविजन के K-1 चैंपियन टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा का सामना फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच से होगा।

जापानी सुपरस्टार के मन में ONE 172 में रोडटंग के खिलाफ पहले राउंड का नॉकआउट और पिछले साल ONE 165 में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार की टीस होगी।

टकेरु को पिछले पांच सालों में घरेलू धरती पर जीत नहीं मिली है। Team Vasileus के स्टार का पूरा प्रयास होगा कि वो जीत हासिल करें और रोडटंग के खिलाफ रीमैच पाने के करीब पहुंचे।

#3 स्टैम्प की बहुप्रतीक्षित वापसी

घुटने की एक बेहद गंभीर चोट से जूझने के बाद तीन खेलों की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स अब करीब दो साल बाद वापसी करने जा रही हैं।

उनका सामना एटमवेट किकबॉक्सिंग फाइट में पूर्व K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो से होगा। स्टैम्प ने मार्च 2023 में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल किया था, लेकिन फिर चोट के बाद उसे मई 2024 में छोड़ना पड़ा।

अब लंबे रिहैब के बाद वो एक्शन में लौट रही हैं और उनका प्रयास पहले जैसी घातक फॉर्म पाने का होगा, जिसके दम पर वो तीन खेलों की चैंपियन बनीं।

#4 तीन शानदार प्रतिद्वंदिता आगे बढ़ेंगी

तीन लाजवाब प्रतिद्वंदिता अपने अंजाम तक पहुंचेंगी।

युकी योज़ा काफी लंबे समय से सुपरलैक पर नजरें गड़ाए हुए हैं और अब उनकी टक्कर होने जा रही है। पूर्व K-1 चैंपियन प्रमोशन में 2-0 का रिकॉर्ड बना चुके हैं और वो जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे।

वहीं ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का प्रयास होगा कि वो नबील अनाने के खिलाफ इस साल की शुरुआत में आई हार से उबरें।

जब सर्कल में मरात ग्रिगोरियन और रूकिया “डिमोलिशन मैन” एनपो की टक्कर होगी तो संभवत ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का अगला चैलेंजर निकलकर सामने आ सकता है।

ONE 173 टोक्यो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमले किए थे और अब उनका प्रयास उन जुबानी अटैक को वास्तविक अटैक में बदलने का होगा।

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के लाइटवेट MMA मैच को थोड़े समय पहले शामिल किया गया है, लेकिन इन दुश्मनी काफी पुरानी है।

दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे खूब हमले बोल चुके हैं। ऐसे में ये मैच बहुत खास हो जाएगा।

#5 सबमिशन ग्रैपलिंग दिग्गज एक्शन में दिखेंगे

सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन जियानकार्लो बोडोनी की टक्कर कई बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन रफाएल लोवाटो जूनियर से मिडलवेट मैच में होगी।

दोनों ही दिग्गजों ने ग्रैपलिंग की दुनिया में खूब नाम और शोहरत हासिल की है और अब दोनों दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपना डेब्यू करेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott