इन 5 कारणों से आपको ONE: WARRIOR’S CODE मिस नहीं करना चाहिए

Petchmorakot Petchyindee Academy defeats Charlie Peters at ONE EDGE OF GREATNESS

शुक्रवार, 7 फरवरी को ONE Championship इतिहास रचने जा रही है जहाँ नॉन-स्टॉप एक्शन देखने को मिलने वाला है।

ONE: WARRIOR’S CODE के साथ ONE इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के इस्तोरा सेनयन एरीना में वापसी करने जा रहा है, इसमें दुनिया के कई बेहतरीन सुपरस्टार्स और होमटाउन हीरोज़ भी अपना जौहर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बाउट-कार्ड में कुल 12 मुकाबले शामिल हैं और इसी शो में हमें पहला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी देखने को मिलेगा।

दुनिया भर के फैंस इस इवेंट का इंतज़ार कर रहे हैं और इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 कारणों से अवगत कराने वाले हैं जिनसे आपको ONE: WARRIOR’S CODE बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए:

#1 एक नया चैंपियन देखने को मिलेगा

2 बेहतरीन मॉय थाई स्ट्राइकर्स के पास इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवाने का मौका होगा क्योंकि मेन इवेंट में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और पोंगसिरी पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम के बीच पहला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबला लड़ा जाना है।

पेटमोराकोट 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और जून 2018 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद से ही वो ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्किल्स और अनुभव से सभी को चौंकाते आए हैं।

पिछले साल जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ धमाकेदार मुकाबलों के अलावा 25 वर्षीय स्टार कई मुकाबलों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं जिनमें ब्रिटिश स्ट्राइकर लियाम “हिटमैन” हैरिसन और चार्ली “बॉय” पीटर्स शामिल रहे। इन दोनों मैचों में उन्होंने क्रमशः लेफ्ट एल्बो और नी स्ट्राइक्स से अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट किया था।

Petchyindee Academy के स्टार अब वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरने को तैयार हैं जिन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की है लेकिन उनके प्रतिद्वंदी ने केवल 24 घंटे के नोटिस पर इस मैच को स्वीकार किया था।

अपने प्रतिद्वंदी की ही तरह पोंगसिरी ने भी बैंकॉक स्टेडियम सर्किट से होकर ही आगे बढ़े हैं जहाँ वो 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

29 वर्षीय एथलीट रिंग में मुकाबलों के आदी हो चुके हैं और केवल 1 दिन के नोटिस पर मिले इस मैच के बावजूद वो जबरदस्त एक्शन के लिए तैयार हैं। इसी कारण वो जकार्ता में मिल रहे इस मौके को जरूर वर्ल्ड टाइटल में तब्दील करना चाहेंगे।

#2  आंग ला न संग के अगले प्रतिद्वंदी का पता चलेगा

मिडलवेट डिविजन के 2 टॉप-क्लास एथलीट को-मेन इवेंट में एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं जिससे उन्हें इसी साल आगे चलकर वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने वाला है।

लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। वो 5 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं जिनके पास शानदार नॉकआउट करने की काबिलियत है। इसी नॉकआउट पॉवर के कारण फिलहाल वो 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

33 वर्षीय स्टार ने मोहम्मद “फ्लेक्स” अली को फ़्लाइंग नी से हराया, पूर्व ONE लाइट हैवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर माइकल पास्टरनेक को सर्वसम्मत निर्णय से और इसके बाद वो पूर्व मिडलवेट चैंपियन विटाली बिगडैश को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने थे।

इस स्ट्रीक को जारी रखने के लिए उन्हें सुनिश्चित करना होगा की वो रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को हराने वाले पहले एथलीट बने, क्योंकि डी रिडर के पिछले 11 प्रतिद्वंदी उन्हें हराने में असफल रहे हैं।

यहाँ तक कि जो भी उनके सामने आया है उन्होंने सभी को फिनिश किया है जिनमें “किंग कोंग” फैन रोंग और जिलबर्टो गल्वाओ भी शामिल हैं। 29 वर्षीय स्टार ने उम्मीद जताई है की वो अटाईडिस के साथ भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं और उन्होंने सबमिशन से मुकाबले के अंत की भविष्यवाणी भी की है।

ये देखना दिलचस्प होगा कि “वुल्फ” अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रख पाते हैं या फिर “द डच नाइट” एक बार फिर अनडिफेटेड रहने वाले हैं। खैर जीत किसी को भी मिले, उस विजेता को आंग ला न संग के खिलाफ ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट जरूर मिलने वाला है।

#3 लीड कार्ड के दिलचस्प मॉय थाई मुकाबले

Savvas Michael knees Singtongnoi in their Muay Thai match

इस इवेंट में केवल मेन इवेंट ही वो मुकाबला नहीं है जो शानदार रहने वाला है, लीड कार्ड में भी ऐसे बहुत से दिलचस्प मुकाबले शामिल हैं।

फ़्लाइवेट डिविजन के युवा स्टार्स “द बेबीफेस किलर” सावास माइकल का सामना टाईकी “साइलेंट स्निपर” नाइटो से होने वाला है और विजेता को जरूर इससे काफी फायदा पहुंचेगा।

ये माइकल का पिछले साल अगस्त में लगी गंभीर चोट के बाद ONE में पहला मुकाबला होगा, इसलिए वो जरूर ये साबित करना चाहेंगे कि वो इस डिविजन के एलीट लेवल के एथलीट्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।

वहीं नाइटो भी काफी समय से ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को चैलेंज करने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं और “द बेबीफेस किलर” पर आई जीत उन्हें अपने सपने के एक कदम करीब पहुंचा सकती है।

इनके अलावा जोश “टाइमबॉम्ब” टोना स्ट्रॉवेट डिविजन में अपने पहले मुकाबले का इंतज़ार कर रहे हैं जहाँ उनका सामना लियाम हैरिसन के टीम पार्टनर एंडी “पनिशर” हाओसन से होने वाला है।

#4 उभरती हुई एटमवेट स्टार्स की भिड़ंत

विमेंस एटमवेट डिविजन भी कुछ कम नहीं है। ONE Warrior Series से आईं नायरीन क्राओली को आखिरकार ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करने का मौका मिल ही गया है। शॉर्ट नोटिस पर उन्हें अनडिफेटेड जापानी ग्रैपलर इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा का सामना करना है।

टोक्यो से आने वाली 20 वर्षीय एथलीट ने अपने छोटे से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” ने अपने हर प्रतिद्वंदी को अभी तक सबमिशन से हराया है और किसी भी मुकाबले में उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

दूसरी ओर क्राओली जो ONE मेन रोस्टर में जगह बनाने वाली पहली कीवी एथलीट हैं, उनहोंने ONE की डेवलपमेंट लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी और खींचने में सफलता पाई है। उनकी किकबॉक्सिंग और रेसलिंग स्किल्स उन्हें हिराटा के परफेक्ट रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए परफेक्ट प्रतिद्वंदी साबित करती हैं।

#5 नई इंडोनेशियाई उम्मीद

कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन रह चुके एको रोनी सपुत्र अपने घरेलू फैंस के सामने फ़्लाइवेट कॉन्टेस्ट में कंबोडिया के अनुभवी एथलीट खॉन सिचान का सामना करने वाले हैं।

28 वर्षीय होमटाउन हीरो के पिछले 2 मुकाबले अजीब ढंग से समाप्त हुए थे लेकिन इन दोनों मुकाबलों में उनहोंने दिखा दिया था कि उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स किसी को भी हराने में सक्षम हैं।

जकार्ता में Evolve टीम के प्रतिनिधि के पास मौका होगा कि वो अब एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के खिलाफ अपनी स्किल्स से जीत हासिल करें और खास बात ये है कि सिचान को उनकी स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है।

सपुत्र के पास ग्लोबल स्टेज पर पहचान बनाने का ये सुनहरा मौका है लेकिन सिचान अगर एक बार लय पकड़ लेते हैं तो वो सपुत्र को उन्हीं के घरेलू फैंस के सामने क्षति पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: WARRIOR’S CODE के एथलीट्स से जुड़े कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड और आंकड़े

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.