5 कारणों से 22 अप्रैल को ONE Fight Night 9 जरूर देखें

Timofey Nastyukhin Halil Amir ONE on Prime Video 2 1920X1280 24 768x512

ONE Fight Night 9: Nong-o vs. Haggerty के रूप में एक बार फिर ONE Championship धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है, जिसे बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

शनिवार, 22 अप्रैल को होने वाले इवेंट को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा, वहीं अन्य मुकाबलों में अपराजित एथलीट्स से लेकर टॉप कंटेंडर्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

कार्ड में जबरदस्त मुकाबलों की कमी नहीं है और ऐसे कई कारण हैं, जिनसे आपको इस इवेंट के MMA और मॉय थाई एक्शन को जरूर देखना चाहिए।

आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Fight Night 9 को जरूर देखना चाहिए।

#1 क्या नोंग-ओ अपनी नॉकआउट स्ट्रीक को बरकरार रख पाएंगे?

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा का ONE रिकॉर्ड 10-0 का है, जिनमें 8 वर्ल्ड टाइटल जीत शामिल हैं। वो ONE के स्ट्राइकिंग डिविजंस में सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच जीतने वाले एथलीट हैं।

वो लगातार वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स को मात देते आए हैं इसलिए उनकी लय समय के साथ बेहतर होती गई है। वहीं उन्होंने अपने पिछले 5 चैलेंजर्स को नॉकआउट किया है।

इस समय ये सोच पाना मुश्किल है कि क्या कोई नोंग-ओ को हरा पाएगा, लेकिन ब्रिटिश स्ट्राइकर जोनाथन हैगर्टी को भरोसा है कि वो ऐसा करके दिखाएंगे।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पहले भी कठिन चुनौतियों को पार करते रहे हैं और उन्हें खतरनाक एथलीट्स का सामना करने में कोई झिझक नहीं है। हैगर्टी अब एक डिविजन ऊपर आकर ताकतवर महसूस कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि वो थाई लैजेंड को हराने का दम रखते हैं।

नोंग-ओ के पिछले कई चैलेंजर्स भी ऐसा ही दावा कर चुके हैं, लेकिन नोंग-ओ ने उन सभी को मात दी। 36 वर्षीय एथलीट मानते हैं कि वो अभी अपने करियर के चरम पर हैं और अपने घरेलू फैंस के सामने एक और नॉकआउट जीत दर्ज करना चाहते हैं।

#2 अपराजित लाइटवेट फिनिशर्स की भिड़ंत

को-मेन इवेंट में #4 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर हलील अमीर और अपना ONE डेब्यू कर रहे मॉरिस अबेवी के मैच में खतरनाक एक्शन की उम्मीद रखिएगा।

दोनों एथलीट्स का रिकॉर्ड क्रमशः 8-0 और 6-0 है और अब तक अपने हर एक प्रतिद्वंदी को फिनिश कर चुके हैं, लेकिन अगले मैच में उनमें से किसी एक को करियर की पहली हार झेलनी पड़ेगी।

उभरते हुए टर्किश स्टार अमीर के नाम 7 नॉकआउट और एक सबमिशन जीत है, जिनमें उनका पिछले साल टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ फिनिश भी शामिल रहा।

स्विस एथलीट अबेवी ने 3 मैचों को नॉकआउट और 3 को सबमिशन से जीता है। वहीं वो अब ONE डेब्यू में धमाकेदार जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में अपने विरोधी का स्थान छीनने की फिराक में हैं।

2 लाइटवेट फिनिशर्स के मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा और इस मैच के आखिरी राउंड तक चलने की उम्मीद बहुत कम होगी।

#3 टॉप स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स आमने-सामने होंगे

टॉप स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर्स बोकांग मासूनयाने और हिरोबा मिनोवा के मैच को लेकर काफी समय से मांग उठ रही है और अब आखिरकार ONE Fight Night 9 में उन्हें आमने-सामने आने का मौका मिलेगा।

रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर मौजूद मासूनयाने को पिछले मैच में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन अब जीत की लय वापस पाने को बेताब हैं।

मासूनयाने एक रेसलर हैं और उन्होंने अपने गेम को बेहतर बनाया है, लेकिन जापानी एथलीट को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

#3 रैंक के कंटेंडर मिनोवा की 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का अंत ब्रूक्स के हाथों हुआ था। उन्होंने 3 राउंड तक चले मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक अमेरिकी स्टार की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं।

मासूनयाने और मिनोवा भी “द मंकी गॉड” के खिलाफ मैच चाहते हैं, जिसमें वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा और इस शनिवार एक जीत उन्हें ऐसा करने में मदद कर सकती है।

#4 क्या जिओंग की अगली चैलेंजर सामने आएगी?

मेंग बो लगातार 3 जीत दर्ज कर विमेंस स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में अच्छा कर रही थीं, लेकिन 2 मुकाबलों में हार ने उन्हें चैंपियनशिप की रेस में पीछे धकेल दिया था।

उन्होंने अपने पिछले मैच में नॉकआउट से जीत दर्ज की थी और अब बढ़े हुए आत्मविश्वास की मदद से डयाने कार्डोसो को हराना चाहेंगी।

दूसरी ओर, कार्डोसो ने पिछले साल अप्रैल में अपने ONE डेब्यू में अयाका मियूरा को हराया था। वो भी चैंपियनशिप की रेस से बाहर नहीं हैं इसलिए उन्हें अगर मेंग बो पर जीत मिली तो वो भी टाइटल शॉट के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं।

ये सब बातें दर्शा रही हैं कि इस मैच पर ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान भी करीब से नजर बनाए रखेंगी।

जिओंग ने अपने टाइटल रन के दौरान कई चैलेंजर्स को धूल चटाई है। अब मेंग बो और कार्डोसो के मैच की विजेता उनकी अगली चैलेंजर के रूप में उभर कर सामने आ सकती है।

#5 Team Lakay के युवा स्टार की वापसी

Team Lakay के स्टार झानलो मार्क सांगियाओ ONE में अपने तीसरे मैच के लिए वापसी करेंगे, जहां उनका प्रोफेशनल करियर में अपराजित रिकॉर्ड मैटियस फारिनेली के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

दोनों एथलीट्स का रिकॉर्ड 5-0 है और सभी मैचों में अपने विरोधी को फिनिश किया है। इसलिए इस बेंटमवेट MMA मुकाबले में किसी को अपनी पहली हार झेलनी पड़ेगी।

पिछले कुछ समय में कई बड़े स्टार्स ने Team Lakay को छोड़ा है और इस फिलीपीनो टीम को एक नई शुरुआत की जरूरत है। टीम के हेड कोच मार्क सांगियाओ के बेटे वो एथलीट बन सकते हैं, जो टीम को एक नई पहचान दिलाए।

झानलो लगातार 2 मैचों को सबमिशन से जीत चुके हैं और Team Lakay के स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स में इस लेवल का ग्रैपलिंग गेम कम ही देखने को मिलता है। मगर अब फारिनेली 20 वर्षीय स्टार की ग्राउंड स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले रहे होंगे, जो BJJ में महारत रखते हैं और अपने सभी 5 विरोधी को सबमिशन से हरा चुके हैं।

ये मैच साबित करेगा कि क्या “द मशीन” Team Lakay को नई शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं और साथ ही ये भी साबित कर सकते हैं कि फिलीपींस की फेमस MMA टीम का भविष्य सुरक्षित हाथों में हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.