5 कारणों से आपको ONE Fight Night 4 और ONE 163 के लिए उत्साहित रहना चाहिए

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE157 1920X1280 22 768x512

ONE Championship का इस महीने का शेड्यूल फैंस का भरपूर मनोरंजन करने वाला है।

भारत में शनिवार, 19 नवंबर की सुबह ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee और शाम को ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong का धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

कार्ड्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल, प्रोमोशन के कई बड़े स्टार्स 4 अलग-अलग खेलों के मैचों में फाइट कर रहे होंगे।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जो नवंबर के महीने को आपके लिए यादगार बनाने वाले हैं।

#1 दो वर्ल्ड चैंपियंस 2-डिविजन टाइटल होल्डर बनना चाहेंगे

2 वर्ल्ड चैंपियन vs. वर्ल्ड चैंपियन मैच ONE Fight Night 4 को हेडलाइन करेंगे, जिनमें 2 चैलेंजर्स दूसरे डिविजन के टाइटल को जीतना चाहेंगे।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए कियामरियन अबासोव को चैलेंज करेंगे।

ओक रे यूं को दूसरे राउंड में फिनिश कर ली दोबारा लाइटवेट किंग बने थे और अब वो बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ अबासोव को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

दोनों एथलीट्स स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में फाइट को फिनिश कर सकते हैं इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि ली अपनी स्किल्स के जरिए “ब्रेज़ेन” की शारीरिक ताकत से कैसे निपटते हैं।

वहीं, को-मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ लसीरी ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट के लिए रोडटंग जित्मुआंगनोन को चैलेंज करेंगे।

लसीरी ने प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को हराकर सबको चौंका दिया था, लेकिन अब वो “द आयरन मैन” को हराकर उससे भी बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।

ONE में रोडटंग बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में 11-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

रोडटंग को हराने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनना पड़ता है, लेकिन “द हरिकेन” असंभव को संभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

#2 अकिमोटो पहली बार अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगे

हिरोकी अकिमोटो ONE 163 के मेन इवेंट में पहली बार अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

जापानी स्टार के सामने थाई स्ट्राइकर पेटटानोंग पेटफर्गस की चुनौती होगी। हालांकि वो चैंपियन हैं, लेकिन ऐसे कई कारण हैं, जो पेटटानोंग को उनका सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित करते हैं।

पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 357-56-1 का है, वहीं अकिमोटो का केवल 26-1, इसलिए अनुभव के मामले में जापानी एथलीट बहुत कमजोर नजर आ रहे हैं।

मगर अकिमोटो के पास कराटे स्किल्स हैं, जिससे थाई एथलीट ज्यादा अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं।

उनकी कैपिटन पेटयिंडी पर जीत ने दिखाया कि केवल अनुभव ही सब कुछ नहीं होता। वो #3 रैंक के कंटेंडर को हराकर एक बार फिर खुद को बेस्ट एथलीट के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

#3 हेवीवेट किकबॉक्सिंग स्टार्स ग्रां प्री फाइनल में दोबारा होंगे आमने-सामने

रोमन क्रीकलिआ और इराज अज़ीज़पोर ONE 163 में आमने-सामने होंगे, जिसमें खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में दोनों पुराने प्रतिद्वंदी तीसरी बार आमने-सामने होंगे, जो अभी तक एक-दूसरे को 1-1 बार हरा चुके हैं।

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन क्रीकलिआ और ईरानी स्टार अज़ीज़पोर का ONE रिकॉर्ड क्रमशः 4-0 आर 3-0 है, यानी उन्हें अभी तक कोई नहीं हरा पाया है।

अगले मैच में उनमें से किसी एक को अपनी पहली हार का स्वाद चखना पड़ेगा, वहीं विजेता को सिल्वर ग्रां प्री बेल्ट से सम्मानित किया जाएगा और साथ ही ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिलेगा।

क्रीकलिआ और अज़ीज़पोर, दोनों के पास शानदार तकनीक और खतरनाक स्किल्स हैं इसलिए उनका मैच संभव ही धमाकेदार रहने वाला है।

#4 लाइटवेट MMA डिविजन को मिल सकता है टॉप कंटेंडर

ONE 163 में 2 ऐसे एथलीट्स आमने-सामने होंगे, जो शायद ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने से केवल एक जीत दूर हैं।

रूसी स्टार सायिद इज़ागखमेव को इस डिविजन के फ्यूचर सुपरस्टार्स में से एक माना जा रहा है और अगले मैच में एक बड़ी जीत उन्हें लाइटवेट किंग के खिलाफ मैच दिलाने के बहुत करीब पहुंचा सकती है।

मगर इसके लिए उन्हें पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी को हराना होगा, जो एक महान सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं और इज़ागखमेव को टॉप पोजिशन प्राप्त करने से रोकने की काबिलियत रखते हैं।

#5 रैंक के कंटेंडर ने अपने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं इसलिए उनके खिलाफ एक जीत इज़ागखमेव को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवा सकती है।

#5 पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत

ONE Championship के टॉप पर पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और ऐसा करने वाले फाइटर्स को कभी कम नहीं आंका जाना चाहिए।

पूर्व लाइटवेट किंग एओकी के अलावा 4 अन्य पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस दोबारा अपने-अपने डिविजन के टॉप पर पहुंचने की ओर आगे बढ़ना चाहेंगे।

इतिहास के सबसे सफल ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस ONE Fight Night 4 में #5 रैंक के कंटेंडर स्टीफन लोमन से भिड़ेंगे।

फर्नांडीस अभी भी रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन लोमन इस समय 10 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

इसी इवेंट में फर्नांडीस के पुराने प्रतिद्वंदी और पूर्व बेंटमवेट किंग केविन बेलिंगोन का सामना किम जे वूंग से होगा। वहीं पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी की भिड़ंत बेंटमवेट बाउट में व्लादिमीर कुज़मिन से होगी।

उनके अलावा पूर्व ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग ONE 163 में वापसी कर रहे होंगे, जो जापानी लैजेंड युशिन ओकामी से भिड़ेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova