5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 4 से पता चलीं

Kiamrian Abbasov Christian Lee ONE on Prime Video 4 1920X1280 147 768x511

बीते शनिवार, 19 नवंबर को ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee के रूप में ONE Championship की सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी हुई, जहां 9 धमाकेदार मार्शल आर्ट्स मुकाबले देखे गए।

शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन जारी रहा और कई एथलीट्स को शानदार प्रदर्शन के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला। इस बीच कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को हराकर क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 4 से पता चलीं।

क्रिश्चियन ली एक MMA लैजेंड बनते जा रहे हैं

इसी साल दोबारा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्रिश्चियन ली ने 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में वेल्टरवेट किंग कियामरियन अबासोव को चैलेंज किया। हालांकि, शुरुआत में कठिनाई झेलने के बाद उन्होंने जबरदस्त वॉरियर स्पीरिट दिखाते हुए शानदार वापसी की।

ली पहले राउंड में फिनिश होने के करीब आ पहुंचे थे, लेकिन उनकी दृढ़ता ने उन्हें मैच में बनाए रखा।

यहां से “द वॉरियर” ने मैच का कंट्रोल अपने हाथों में लिया। उन्होंने अबासोव की बॉडी और पैरों पर दमदार स्ट्राइक्स लगाईं और चौथे राउंड में कई खतरनाक एल्बोज़ लगाकर उन्हें झकझोरा। इन स्ट्राइक्स के प्रभाव से “ब्रेज़ेन” मैट पर जा गिरे और ली ने तब तक ग्राउंड स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

इस जीत ने दिखाया कि ली परिवार कभी आसानी से हार नहीं मानता। क्रिश्चियन के अलावा उनकी बहन, “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को भी कभी हार ना मानने की मानसिकता के लिए जाना जाता है।

एक ही साल में “द वॉरियर” दो डिविजंस के टाइटल अपने नाम कर चुके हैं और केवल 24 साल की उम्र में उन्होंने MMA में अपनी विरासत कायम कर ली है।

ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ने 17 में से 16 जीत अपने विरोधी को फिनिश कर हासिल की हैं इसलिए वो दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड फाइटसर्स में से एक बनते जा रहे हैं। वहीं ONE Fight Night 4 के प्रदर्शन के बाद उन्हें 2022 में MMA फाइटर ऑफ द ईयर बनते देखना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

रोडटंग का वर्चस्व कायम

ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी ने एक डिविजन ऊपर आकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को चैलेंज किया।

मगर कभी-कभी एक मॉन्स्टर का शिकार करते समय आप खुद भी शिकार बन जाते हैं।

रोडटंग का लसीरी के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा। थाई सुपरस्टार ने अपने विरोधी की स्ट्राइकिंग की पावर को दरकिनार करते हुए फ्रंट-फुट पर रहकर खतरनाक स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं।

मैच के आखिर में 2 नॉकडाउंस ने रोडटंग के सफल वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के बाद रोडटंग का ONE में स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 12-0 का हो गया है। “द आयरन मैन” 4 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं और फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के बूगीमैन बन चुके हैं।

वो अगले मैच में चाहे किकबॉक्सिंग टाइटल के लिए चैलेंज करें या MMA में जाएं या फिर अपने मॉय थाई टाइटल को डिफेंड करें। इतना जरूर है कि वो निरंतर दुनिया भर के फैंस का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।

टॉप पर पहुंचने के लिए तैयार हैं स्टीफन लोमन

स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ONE Fight Night 4 में साबित करना चाहते थे कि वो ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज करने के लिए तैयार हैं। अब उन्होंने डिविजन के पूर्व किंग और #3 रैंक के कंटेंडर बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को हराकर दिखाया है कि वो वाकई में टॉप पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।

लोमन ने स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग में भी बढ़त बनाए रखी। फर्नांडीस ने मैच का कंट्रोल पाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन वो Team Lakay के उभरते हुए स्टार को रोकने में असफल साबित हुए।

लोमन ने इतिहास के महान एथलीट्स में से एक के खिलाफ जीत दर्ज कर दिखाया कि वो एक संपन्न MMA एथलीट बनते जा रहे हैं।

27 वर्षीय स्टार अब लगातार 11 जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए 11 फरवरी को ONE Fight Night 7 के ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जॉन लिनेकर को जीत मिले या फैब्रिसियो एंड्राडे को, लेकिन लोमन को अगले टाइटल चैलेंजर के रूप में जरूर देखा जाएगा।

कोस्मो अलेक्सांद्रे ने जीत के साथ करियर को अलविदा कहा

ब्राजीलियाई स्ट्राइकिंग लैजेंड कोस्मो “गुड बॉय” अलेक्सांद्रे ने एक शानदार जीत के साथ अपने करियर को अलविदा कहा है।

“गुड बॉय” की शुरुआत धीमी रही, लेकिन इस वेल्टरवेट मॉय थाई बाउट में उनके खतरनाक राइट हैंड ने हुआन सर्वांटेस को झकझोर दिया था।

जब सर्वांटेस को अपनी रेंज में देखकर अलेक्सांद्रे ने दमदार एल्बो लगाकर अपने विरोधी को नॉकआउट कर दिया।

40 वर्षीय सुपरस्टार ने अपने करियर की 70वीं जीत के बाद माइक लिया और रिटायर होने की घोषणा कर दी, लेकिन ऐसा नहीं है कि अब ONE के साथ उनका कोई संबंध नहीं रहेगा।

वो अपने देश में ONE के एम्बेसेडर होने की भूमिका निभाते हुए ब्रांड को प्रोमोट करना चाहते हैं।

“गुड बॉय” की ये इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि ONE ने हाल ही में ब्राजील के Globo’s Combate के साथ मल्टी-ईयर डील साइन की है, जो जनवरी 2023 से शुरू हो रही है।

डेनियल केली ने अपने आलोचकों का मुंह बंद किया

मारिया मोल्चानोवा के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन जीत के बाद डेनियल केली ने साबित किया है कि वो डिविजन की सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं।

BJJ स्टार ने मार्च में मेई यामागुची के खिलाफ मैच में अपना ONE डेब्यू किया था, लेकिन वो अपनी विरोधी को फिनिश नहीं कर पाई थीं। मगर इस बार केली ने केवल 2 मिनट के अंदर 4 बार की सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन को टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया।

अमेरिकी स्टार ने मैच से पूर्व कई दावे किए थे और अब उन्होंने अपने वचनों पर खरा उतरते हुए दिखाया कि वो एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं।

इस जीत ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिलाया और साथ ही अपने आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48