ONE Fight Night 3 में मुकाबला करने वाले एथलीट्स से जुड़ी 5 बड़ी स्टोरीलाइंस

John Lineker lands a body shot on Bibiano Fernandes

ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस कई रोमांचक मुकाबलों के साक्षी बनने वाले हैं।

लाइन से तीन वर्ल्ड टाइटल्स के दांव पर लगे होने और कुछ तगड़ी प्रतिद्वंदिता के चलते शुरुआत से अंत तक कार्ड धमाकेदार एक्शन देने को तैयार है। ये सभी मुकाबले शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को यूएस प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

ऐसे में मलेशिया के अक्षीयता एरीना में इस बड़े आयोजन से पहले आइए बात कर लेते हैं चर्चा में रहे उन 5 बिंदुओं पर, जो सबके लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।

#1 लिनेकर या एंड्राडे, सबसे अच्छा MMA बेंटमवेट स्ट्राइकर कौन है?

मेन इवेंट में अनुभवी MMA स्टार जॉन लिनेकर अपने ब्राजीलियाई साथी व नॉकआउट आर्टिस्ट फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ पहली बार अपने ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल का बचाव करने जा रहे हैं।

उभरते हुए प्रतिभाशाली एथलीट एंड्राडे ने कहा है कि “हैंड्स ऑफ स्टोन” की स्ट्राइकिंग “औसत” है, लेकिन मौजूदा किंग के 17 करियर नॉकआउट्स कुछ और ही कहानी कहते हैं। लिनेकर के पास ऐसी शानदार मारक क्षमता है, जो किसी भी एथलीट को बीच रास्ते में ही रोक सकती है। साथ ही उनकी झकझोर देने वाली बॉक्सिंग कहीं से भी कम नहीं है।

हालांकि, “वंडर बॉय” एक चालाक एथलीट हैं, जिनके पास गजब की आक्रामक प्रवृत्ति है। मॉय थाई आधारित उनका गेम सही टाइमिंग और सटीकता पर ज्यादा निर्भर करता है। संगठन में उनके नाम 5-0 का शानदार रिकॉर्ड है, जिसमें 5 में से 4 विरोधियों को उन्होंने मैच खत्म होने से पहले ही फिनिश कर दिया था।

दोनों एथलीट्स का स्टाइल बहुत अलग, लेकिन असरदार है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा ब्राजीलियाई स्ट्राइकर शिखर तक पहुंचने वाला है?

#2 मॉय थाई खिताब के साथ क्या इरसल डबल चैंपियन बनेंगे?

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल ने 2018 में ONE के किकबॉक्सिंग रैंक में डेब्यू करने के बाद से 7-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। अब वो संगठन में पहली बार मॉय थाई में कदम रखने जा रहे हैं।

पूर्व Lion Fight चैंपियन के रूप में “द इम्मोर्टल” “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” से अनजान नहीं हैं, लेकिन इस खेल में आखिरी बार मुकाबला किए हुए उन्हें चार साल हो चुके हैं। हालांकि, डच-सूरीनामी सुपरस्टार के लिए ये कोई प्रदर्शन को सुधारने वाली फाइट नहीं होगी।

उनके किकबॉक्सिंग में दबदबे ने उन्हें पहले ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच का मौका पाने के लायक बनाया है और ये बाउट उन्हें एक योग्य प्रतिद्वंदी के खिलाफ मिली है।

सिंसामट क्लिनमी वो एथलीट हैं, जो मॉय थाई में इरसल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नीकी होल्ज़कन और लियाम नोलन के खिलाफ लगातार नॉकआउट हासिल करने के बाद थाई सनसनी पूरी तरह से जोश में हैं।

अब देखना ये है कि हाल ही में नियमों से मुखातिब होना क्या उनके पक्ष में होगा या “द इम्मोर्टल” बिना रुके हुए मॉय थाई में दमदार वापसी कर लेंगे और शानदार तरीके से दर्ज किए हुए अपने 19 मुकाबलों के जीत के सिलसिले को आगे बढ़ा पाएंगे। साथ ही क्या वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं? सच में ये सवाल किसी भी कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को रोमांचित कर सकते हैं।

#3 केड रुओटोलो का BJJ या ऊअली कुरझेव का सैम्बो पड़ेगा भारी?

अक्षीयता एरिना में पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा है, जिसके लिए चार बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव का सामना प्रतिभाशाली युवा सनसनी BJJ एथलीट केड रुओटोलो से होने जा रहा है।

दोनों एथलीट्स ने अपना पूरा जीवन इन कलाओं को सीखते हुए ही बिताया है और दोनों एथलीट अपनी काबिलियत की परख दांव पर लगी बेल्ट को पाने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ करेंगे।

रुओटोलो के तेज, सबमिशन की तलाश करने वाले स्टाइल ने उन्हें सितंबर में सबसे कम उम्र का ADCC वर्ल्ड चैंपियन बना दिया और वो किसी भी एथलीट से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।

वहीं, कुरझेव के सैम्बो और जूडो बैकग्राउंड का मतलब है कि वो ऊपर से काम करने के लिए दबाव बनाने वाले मौके की तलाश करेंगे, लेकिन क्या वो फुर्तीले रुओटोलो को रोक पाएंगे क्योंकि दोनों एथलीट अपनी स्किल सेट्स को एक-दूसरे के खिलाफ पूरी तरह से आजमाने की कोशिश करेंगे?

#4 दिग्गज सिटीचाई या उभरते सितारे मोहम्मद बुटासा में से किसकी होगी जीत?

थाई दिग्गज सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग इस पीढ़ी के सबसे सम्मानित एथलीट्स में से एक हैं, जिन्होंने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में कुल मिलाकर 8 वर्ल्ड टाइटल जीते हैं।

ONE Fight Night 3 में उनका सामना मोरक्को के उभरते हुए स्टार मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा से होगा, जिनके नाम 15-0 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है और वो खुद को फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में एक प्रमुख दावेदार के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

23 साल के बुटासा अपने ONE डेब्यू में बेहद अनुभवी एथलीट डेविट कीरिया को हरा चुके हैं, लेकिन वो #4 रैंक के सिटीचाई को हराकर और भी बड़ा धमाका कर सकते हैं, जिन्हें दुनिया का पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर माना जाता था।

हालांकि, मार्च में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले “किलर किड” किसी के लिए भी घातक साबित हो सकते हैं। फिर भी टूर्नामेंट की बेल्ट के लिए 31 साल के एथलीट चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ हार गए थे इसलिए ट्रैक पर वापस आने और वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के लिए वो बेताब होंगे।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या थाई दिग्गज का अनुभव जीत दिलाने में काम आएगा या प्रतिभाशाली युवा एथलीट अपने बढ़ते करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर लेंगे?

#5 कौन से नए-नवेले एथलीट चमकने वाले हैं?

ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ऊअली कुरझेव के साथ चार और नए-नवेले एथलीट ONE Fight Night 3 में बाउट करने जा रहे हैं क्योंकि ये सभी इसी इवेंट से संगठन में अपना प्रभाव जमाना चाहते हैं।

MMA एक्शन में #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम जे वूंग के खिलाफ अपने मुकाबले में शामिल गासानोव 12-0 के रिकॉर्ड के साथ सर्कल में उतर रहे हैं। ये जानते हुए कि एक जीत तुरंत खचाखच भरे डिविजन में उनकी स्थिति को बेहतर करते हुए ऊपर की तरफ बढ़ा देगी।

अमेरिकी स्ट्राइकर असा टेन पॉ पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेहदी ज़टूट के खिलाफ अपने पहले प्रोमोशन में उतरेंगे। 100 से अधिक बाउट का अनुभव होने के बावजूद टेन पॉ के पास अपने मॉय थाई करियर को आगे बढ़ाने का एक बड़ा मौका होगा।

आखिर में आकर्षण वाले MMA मुकाबले में लेया बिविंस और नोएल ग्रॉन्जोन विमेंस एटमवेट मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जो प्रदर्शित करेगा कि उनसे से कौन ग्लोबल स्टेज की सीढ़ियां चढ़ने को तैयार है।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400